TOP

ई - पेपर Subscribe Now!

ePaper
Subscribe Now!

Download
Android Mobile App

Daily Business Newspaper | A Knowledge Powerhouse in Hindi

07-07-2026

जस-2026 जयपुर के जेम्स-ज्वैलरी कारोबार को देगा नई दिशा

  •  सीतापुरा स्थित जयपुर एग्जीबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर (जेईसीसी) में ज्वेलर्स एसोसिएशन जयपुर द्वारा आयोजित तीन दिवसीय प्रीमियम ज्वैलरी शो जस-2026 का रविवार को सफलतापूर्वक समापन हुआ। तीन दिनों तक चले इस प्रतिष्ठित आयोजन में देश-विदेश से खरीदार, जेम्स ज्वैलरी ट्रेड  एंड इंडस्ट्री, क कंपनियों के अधिकारी और इंटरनेशनल संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। ज्वैलर्स एसोसिएशन जयपुर के अध्यक्ष राजू अग्रवाल मंगोडीवाला ने बताया कि यह शो अपनी पूरी भव्यता के साथ संपन्न हुआ। यह शो जयपुर के जेम्स-ज्वैलरी कारोबार को नई दिशा देगा। साथ ही भविष्य के लिए मजबूत नींव भी तैयार करेगा। इस शो ने पहली बार दुबई और शारजाह से करीब 1 लाख करोड़ की नेटवर्थ के उद्योगपतियों की मेजबानी की। ज्वैलर्स एसोसिएशन जयपुर और दुबई ज्वैलरी गु्रप के बीच द्विपक्षीय व्यापार बढ़ाने के लिए एमओयू हुआ। सभी एग्जीबिटर्स को अच्छा व्यापार मिला, यही इस शो का उद्देश्य  है। ज्वैलर्स एसोसिएशन जयपुर के सचिव अजय गोधा ने बताया कि पूरे आयोजन के दौरान जयपुर की ज्वैलरी और तराशे हुए रत्नों की उत्कृष्ट शिल्पकला, आधुनिक डिजाइनों और पारंपरिक जयपुरी आभूषणों का अनूठा संगम देखने को मिला। तीन दिन में 15 हजार से ज्यादा ट्रेड बायर्स ने शो का विजिट किया। शो में रंगीन रत्नों के साथ  सोने, हीरे, कुंदन, पोल्की, जड़ाऊ, चांदी, रंगीन रत्नों तथा आधुनिक डिज़ाइन की ज्वैलरी की आकर्षक श्रृंखला प्रदर्शित की गई। जस-2026 के कन्वीनर अशोक माहेश्वरी का कहना है कि जयपुर के ज्वैलर्स ने शो में  कलर स्टोन और ज्वैलरी के नवीनतम कलेक्शन पेश किए, जिन्हें बीटूबी बायर्स ने खूब सराहा। प्रीमियम शो में क्च2क्च नेटवर्किंग के माध्यम से भविष्य के लिए  नए व्यावसायिक संपर्क स्थापित हुए तथा कारोबार को लेकर बायर-सेलर के बीच सार्थक चर्चा हुई। शो के दौरान बायर सेलर के उत्साह को देखते हुए अगले साल  2 से 5 जुलाई तक आयोजित होने वाला (जस-2027 )  ज्यादा भव्य और विशाल होगा। यह तीन की जगह चार दिवसीय शो होगा। इसे जेईसीसी के दोनों हॉल में आयोजित किया जाएगा। इसमें बूथ की संख्या भी लगभग दुगनी होगी। 

Share
जस-2026 जयपुर के जेम्स-ज्वैलरी कारोबार को देगा नई दिशा

 सीतापुरा स्थित जयपुर एग्जीबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर (जेईसीसी) में ज्वेलर्स एसोसिएशन जयपुर द्वारा आयोजित तीन दिवसीय प्रीमियम ज्वैलरी शो जस-2026 का रविवार को सफलतापूर्वक समापन हुआ। तीन दिनों तक चले इस प्रतिष्ठित आयोजन में देश-विदेश से खरीदार, जेम्स ज्वैलरी ट्रेड  एंड इंडस्ट्री, क कंपनियों के अधिकारी और इंटरनेशनल संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। ज्वैलर्स एसोसिएशन जयपुर के अध्यक्ष राजू अग्रवाल मंगोडीवाला ने बताया कि यह शो अपनी पूरी भव्यता के साथ संपन्न हुआ। यह शो जयपुर के जेम्स-ज्वैलरी कारोबार को नई दिशा देगा। साथ ही भविष्य के लिए मजबूत नींव भी तैयार करेगा। इस शो ने पहली बार दुबई और शारजाह से करीब 1 लाख करोड़ की नेटवर्थ के उद्योगपतियों की मेजबानी की। ज्वैलर्स एसोसिएशन जयपुर और दुबई ज्वैलरी गु्रप के बीच द्विपक्षीय व्यापार बढ़ाने के लिए एमओयू हुआ। सभी एग्जीबिटर्स को अच्छा व्यापार मिला, यही इस शो का उद्देश्य  है। ज्वैलर्स एसोसिएशन जयपुर के सचिव अजय गोधा ने बताया कि पूरे आयोजन के दौरान जयपुर की ज्वैलरी और तराशे हुए रत्नों की उत्कृष्ट शिल्पकला, आधुनिक डिजाइनों और पारंपरिक जयपुरी आभूषणों का अनूठा संगम देखने को मिला। तीन दिन में 15 हजार से ज्यादा ट्रेड बायर्स ने शो का विजिट किया। शो में रंगीन रत्नों के साथ  सोने, हीरे, कुंदन, पोल्की, जड़ाऊ, चांदी, रंगीन रत्नों तथा आधुनिक डिज़ाइन की ज्वैलरी की आकर्षक श्रृंखला प्रदर्शित की गई। जस-2026 के कन्वीनर अशोक माहेश्वरी का कहना है कि जयपुर के ज्वैलर्स ने शो में  कलर स्टोन और ज्वैलरी के नवीनतम कलेक्शन पेश किए, जिन्हें बीटूबी बायर्स ने खूब सराहा। प्रीमियम शो में क्च2क्च नेटवर्किंग के माध्यम से भविष्य के लिए  नए व्यावसायिक संपर्क स्थापित हुए तथा कारोबार को लेकर बायर-सेलर के बीच सार्थक चर्चा हुई। शो के दौरान बायर सेलर के उत्साह को देखते हुए अगले साल  2 से 5 जुलाई तक आयोजित होने वाला (जस-2027 )  ज्यादा भव्य और विशाल होगा। यह तीन की जगह चार दिवसीय शो होगा। इसे जेईसीसी के दोनों हॉल में आयोजित किया जाएगा। इसमें बूथ की संख्या भी लगभग दुगनी होगी। 


Label

PREMIUM

CONNECT WITH US

X
Login
X

Login

X

Click here to make payment and subscribe
X

Please subscribe to view this section.

X

Please become paid subscriber to read complete news