TOP

ई - पेपर Subscribe Now!

ePaper
Subscribe Now!

Download
Android Mobile App

Daily Business Newspaper | A Knowledge Powerhouse in Hindi

23-07-2026

फोर्टी ने सूडान के साथ किया 482 करोड़ रुपए का एमओयू

  •  अफ्रीकी देश सूडान और राजस्थान के व्यापारिक रिश्तों को और मजबूत किया जाएगा। इसके लिए सूडान सरकार का प्रतिनिधिमंडल जयपुर पहुंचा। यहां   फेडरेशन ऑफ राजस्थान ट्रेड एंड इंडस्ट्री (फोर्टी) और सूडान सरकार के प्रतिनिधियों  के बीच द्विपक्षीय व्यापार बढ़ाने के लिए विशेष वार्ता हुई। इसमें सूडान की ओर से कृषि मंत्री डॉ खिदिर रमादान सादिक मोहम्मद और ट्रेड एंड इंडस्ट्री मिनिस्टर हिंद मुस्तफा अली अब्दुल्ला के साथ 13 प्रतिनिधि और फोर्टी संरक्षक सुरजाराम मील, मुख्य सचिव नरेश सिंघल और गिरधारी खंडेलवाल, यूथ विंग सचिव प्रशांत शर्मा शामिल हुए। फोर्टी अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल ने बताया कि अमेरिका की ओर से टैरिफ बढ़ाने की धमकियां और पश्चिम एशिया में युद्ध के कारण तनाव से पारंपरिक वैश्विक व्यापार प्रभावित हो रहा है। इसलिए फोर्टी राजस्थान के उद्यमियों के लिए सूडान जैसे देशों में नए अंतरराष्ट्रीय बाजार की संभावनाएं तलाशने का प्रयास कर रहा है। सूडान सरकार के साथ फोर्टी के सदस्यों ने 482 करोड़ के एमओयू साइन किए हैं। संस्था केंद्र सरकार की ओर से विभिन्न देशों के साथ हुए एफटीए (फोरन ट्रेड एग्रीमेंट) का ज्यादा से ज्यादा लाभ राजस्थान के एक्सपोर्टर्स को दिलाने की कार्ययोजना पर भी काम कर रहे हैं। वुमन विंग प्रेसिडेंट नीलम मित्तल के अनुसार सूडान के मिनरल, माइनिंग, एग्रीकल्चर, इंफ्रा, मेडिकल, टूरिज्म और फूड सेक्टर  में व्यापार की काफी संभावनाएं हैं। एसोचैम राजस्थान के चेयरमैन हिमांशु गोयल ने कहा कि यूके और भारत के बीच सालाना 2.19 लाख करोड़ का व्यापार होने की संभावना है।

Share
फोर्टी ने सूडान के साथ किया 482 करोड़ रुपए का एमओयू

 अफ्रीकी देश सूडान और राजस्थान के व्यापारिक रिश्तों को और मजबूत किया जाएगा। इसके लिए सूडान सरकार का प्रतिनिधिमंडल जयपुर पहुंचा। यहां   फेडरेशन ऑफ राजस्थान ट्रेड एंड इंडस्ट्री (फोर्टी) और सूडान सरकार के प्रतिनिधियों  के बीच द्विपक्षीय व्यापार बढ़ाने के लिए विशेष वार्ता हुई। इसमें सूडान की ओर से कृषि मंत्री डॉ खिदिर रमादान सादिक मोहम्मद और ट्रेड एंड इंडस्ट्री मिनिस्टर हिंद मुस्तफा अली अब्दुल्ला के साथ 13 प्रतिनिधि और फोर्टी संरक्षक सुरजाराम मील, मुख्य सचिव नरेश सिंघल और गिरधारी खंडेलवाल, यूथ विंग सचिव प्रशांत शर्मा शामिल हुए। फोर्टी अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल ने बताया कि अमेरिका की ओर से टैरिफ बढ़ाने की धमकियां और पश्चिम एशिया में युद्ध के कारण तनाव से पारंपरिक वैश्विक व्यापार प्रभावित हो रहा है। इसलिए फोर्टी राजस्थान के उद्यमियों के लिए सूडान जैसे देशों में नए अंतरराष्ट्रीय बाजार की संभावनाएं तलाशने का प्रयास कर रहा है। सूडान सरकार के साथ फोर्टी के सदस्यों ने 482 करोड़ के एमओयू साइन किए हैं। संस्था केंद्र सरकार की ओर से विभिन्न देशों के साथ हुए एफटीए (फोरन ट्रेड एग्रीमेंट) का ज्यादा से ज्यादा लाभ राजस्थान के एक्सपोर्टर्स को दिलाने की कार्ययोजना पर भी काम कर रहे हैं। वुमन विंग प्रेसिडेंट नीलम मित्तल के अनुसार सूडान के मिनरल, माइनिंग, एग्रीकल्चर, इंफ्रा, मेडिकल, टूरिज्म और फूड सेक्टर  में व्यापार की काफी संभावनाएं हैं। एसोचैम राजस्थान के चेयरमैन हिमांशु गोयल ने कहा कि यूके और भारत के बीच सालाना 2.19 लाख करोड़ का व्यापार होने की संभावना है।


Label

PREMIUM

CONNECT WITH US

X
Login
X

Login

X

Click here to make payment and subscribe
X

Please subscribe to view this section.

X

Please become paid subscriber to read complete news