TOP

ई - पेपर Subscribe Now!

ePaper
Subscribe Now!

Download
Android Mobile App

Daily Business Newspaper | A Knowledge Powerhouse in Hindi

09-07-2026

भूखंड आवंटन एवं विकास कार्यों में रीको का बेहतरीन परफॉर्मेंस

  •  प्रदेश की इकोनॉमी की स्पीड बढ़ाने एवं राज्य के इंडस्ट्रीयल डवपलमेंट को नई दिशा देने के लिए रीको लगातार सक्रिय प्रयास कर रहा है। वित्तीय वर्ष 2026-27 की प्रथम तिमाही (1 अप्रैल 2026 से 30 जून 2026) में 1038 औद्योगिक भूखंडों का आवंटन (ऑफर लेटर सहित) किया गया है, जबकि पिछले वित्तीय वर्ष की समान अवधि में 214 भूखंड आवंटित किए गए थे जिससे स्पष्ट है कि रीको ने भूखंड आवंटन में पांच गुना से अधिक वृद्धि दर्ज की है। रीको ने इस वित्तीय वर्ष के प्रथम तीन माह में लगभग 1364 करोड़ रुपए की भूमि उद्यमियों को आवंटित की है, जबकि पिछले वर्ष यह राशि 584 करोड़ रुपए थी। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मंशा के अनुरूप, रीको औद्योगिक क्षेत्रों के विकास एवं उद्यमियों को आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिये प्रतिबद्ध है। वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में 899 कार्यादेश जारी किए गए, जिनकी कुल राशि 385 करोड़ रुपए है। पिछले वर्ष इसी अवधि में 812 कार्यादेश जारी हुए थे, जिनकी राशि 221 करोड़ रुपए थी। नए औद्योगिक क्षेत्रों के विकास के लिए भूमि उपलब्ध कराने में भी रीको ने उल्लेखनीय प्रगति की है। विभिन्न सरकारी विभागों से आवंटित कराई गई भूमि के भुगतान पर वित्तीय वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में 146 करोड़ रुपए व्यय किए गए, जबकि पिछले वर्ष यह राशि लगभग 64 करोड़ रुपए थी।। रीको के एमडी सुरेश कुमार ओला ने बताया कि भूखंड आवंटन, विकास कार्यों तथा नए औद्योगिक क्षेत्रों के विस्तार में आई यह तेजी राज्य में निवेश और रोजगार के नए अवसर सृजित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। रीको की यह उपलब्धि दर्शाती है कि रीको प्रत्येक वर्ष नए मानक स्थापित करते हुए राजस्थान के औद्योगिक विकास को नई गति और दिशा दे रहा है।

Share
भूखंड आवंटन एवं विकास कार्यों में रीको का बेहतरीन परफॉर्मेंस

 प्रदेश की इकोनॉमी की स्पीड बढ़ाने एवं राज्य के इंडस्ट्रीयल डवपलमेंट को नई दिशा देने के लिए रीको लगातार सक्रिय प्रयास कर रहा है। वित्तीय वर्ष 2026-27 की प्रथम तिमाही (1 अप्रैल 2026 से 30 जून 2026) में 1038 औद्योगिक भूखंडों का आवंटन (ऑफर लेटर सहित) किया गया है, जबकि पिछले वित्तीय वर्ष की समान अवधि में 214 भूखंड आवंटित किए गए थे जिससे स्पष्ट है कि रीको ने भूखंड आवंटन में पांच गुना से अधिक वृद्धि दर्ज की है। रीको ने इस वित्तीय वर्ष के प्रथम तीन माह में लगभग 1364 करोड़ रुपए की भूमि उद्यमियों को आवंटित की है, जबकि पिछले वर्ष यह राशि 584 करोड़ रुपए थी। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मंशा के अनुरूप, रीको औद्योगिक क्षेत्रों के विकास एवं उद्यमियों को आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिये प्रतिबद्ध है। वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में 899 कार्यादेश जारी किए गए, जिनकी कुल राशि 385 करोड़ रुपए है। पिछले वर्ष इसी अवधि में 812 कार्यादेश जारी हुए थे, जिनकी राशि 221 करोड़ रुपए थी। नए औद्योगिक क्षेत्रों के विकास के लिए भूमि उपलब्ध कराने में भी रीको ने उल्लेखनीय प्रगति की है। विभिन्न सरकारी विभागों से आवंटित कराई गई भूमि के भुगतान पर वित्तीय वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में 146 करोड़ रुपए व्यय किए गए, जबकि पिछले वर्ष यह राशि लगभग 64 करोड़ रुपए थी।। रीको के एमडी सुरेश कुमार ओला ने बताया कि भूखंड आवंटन, विकास कार्यों तथा नए औद्योगिक क्षेत्रों के विस्तार में आई यह तेजी राज्य में निवेश और रोजगार के नए अवसर सृजित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। रीको की यह उपलब्धि दर्शाती है कि रीको प्रत्येक वर्ष नए मानक स्थापित करते हुए राजस्थान के औद्योगिक विकास को नई गति और दिशा दे रहा है।


Label

PREMIUM

CONNECT WITH US

X
Login
X

Login

X

Click here to make payment and subscribe
X

Please subscribe to view this section.

X

Please become paid subscriber to read complete news