TOP

ई - पेपर Subscribe Now!

ePaper
Subscribe Now!

Download
Android Mobile App

Daily Business Newspaper | A Knowledge Powerhouse in Hindi

06-07-2026

‘उद्योग, व्यापार, टूरिज्म, निवेश व रोजगार के क्षेत्र में विकास के नए द्वार खोलेगा जोधपुर एयरपोर्ट’

  •  जोधपुर इण्डस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष अनुराग लोहिया के नेतृत्व में उद्यमियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जोधपुर एयरपोर्ट के नवीन एवं अत्याधुनिक टर्मिनल भवन के उद्घाटन समारोह में सहभागिता की। प्रतिनिधिमंडल में जेआईए पूर्व अशोक बहेती, निवर्तमान अध्यक्ष एन के जैन, राहुल सिंघवी एवं ओम प्रकाश सोनी शामिल थे। प्रतिनिधिमंडल ने इस अवसर को पश्चिमी राजस्थान के लिए ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि आधुनिक टर्मिनल का शुभारंभ क्षेत्र की हवाई संपर्क व्यवस्था को नई मजबूती प्रदान करेगा तथा उद्योग, व्यापार, पर्यटन, निवेश एवं रोजगार के क्षेत्र में विकास के नए द्वार खोलेगा। जेआईए अध्यक्ष अनुराग लोहिया ने बताया कि जोधपुर पश्चिमी राजस्थान का प्रमुख औद्योगिक, निर्यात एवं पर्यटन केन्द्र है, जहां से प्रतिवर्ष बड़ी संख्या में उद्यमी, एक्सपोर्टर, टूरिस्ट एवं एनआरआई देश-विदेश की यात्रा करते हैं। यह टर्मिनल जोधपुर आने वाले देशी एवं विदेशी पर्यटकों के लिए शहर की सांस्कृति पहचान का प्रथम अनुभव बनेगा तथा पर्यटन को भी नई गति प्रदान करेगा। प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत तथा केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राम मोहन नायडू से भेंट कर पश्चिमी राजस्थान की बढ़ती औद्योगिक आवश्यकताओं से अवगत कराया। प्रतिनिधिमंडल ने आग्रह किया कि पश्चिमी राजस्थान के तीव्र औद्योगिक विकास, बढ़ते एक्सपोर्ट, रक्षा प्रतिष्ठानों, पर्यटन तथा वैश्विक व्यापार की संभावनाओं को दृष्टिगत रखते हुए जोधपुर एयरपोर्ट को शीघ्र इंटरनेशनल एयरपोर्ट घोषित किया जाए। लोहिया ने यह भी आग्रह किया कि जब तक जोधपुर एयरपोर्ट को इंटरनेशनल एयरपोर्ट का दर्जा प्राप्त नहीं हो जाता, तब तक जोधपुर एयरपोर्ट पर हब-एंड-स्पोक मॉडल लागू किया जाए, ताकि विदेश जाने वाले यात्रियों का इमिग्रेशन क्लियरेंस एवं अन्य आवश्यक औपचारिकताएं जोधपुर में ही संपन्न हो सकें। 

Share
‘उद्योग, व्यापार, टूरिज्म, निवेश व रोजगार के क्षेत्र में विकास के नए द्वार खोलेगा जोधपुर एयरपोर्ट’

 जोधपुर इण्डस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष अनुराग लोहिया के नेतृत्व में उद्यमियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जोधपुर एयरपोर्ट के नवीन एवं अत्याधुनिक टर्मिनल भवन के उद्घाटन समारोह में सहभागिता की। प्रतिनिधिमंडल में जेआईए पूर्व अशोक बहेती, निवर्तमान अध्यक्ष एन के जैन, राहुल सिंघवी एवं ओम प्रकाश सोनी शामिल थे। प्रतिनिधिमंडल ने इस अवसर को पश्चिमी राजस्थान के लिए ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि आधुनिक टर्मिनल का शुभारंभ क्षेत्र की हवाई संपर्क व्यवस्था को नई मजबूती प्रदान करेगा तथा उद्योग, व्यापार, पर्यटन, निवेश एवं रोजगार के क्षेत्र में विकास के नए द्वार खोलेगा। जेआईए अध्यक्ष अनुराग लोहिया ने बताया कि जोधपुर पश्चिमी राजस्थान का प्रमुख औद्योगिक, निर्यात एवं पर्यटन केन्द्र है, जहां से प्रतिवर्ष बड़ी संख्या में उद्यमी, एक्सपोर्टर, टूरिस्ट एवं एनआरआई देश-विदेश की यात्रा करते हैं। यह टर्मिनल जोधपुर आने वाले देशी एवं विदेशी पर्यटकों के लिए शहर की सांस्कृति पहचान का प्रथम अनुभव बनेगा तथा पर्यटन को भी नई गति प्रदान करेगा। प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत तथा केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राम मोहन नायडू से भेंट कर पश्चिमी राजस्थान की बढ़ती औद्योगिक आवश्यकताओं से अवगत कराया। प्रतिनिधिमंडल ने आग्रह किया कि पश्चिमी राजस्थान के तीव्र औद्योगिक विकास, बढ़ते एक्सपोर्ट, रक्षा प्रतिष्ठानों, पर्यटन तथा वैश्विक व्यापार की संभावनाओं को दृष्टिगत रखते हुए जोधपुर एयरपोर्ट को शीघ्र इंटरनेशनल एयरपोर्ट घोषित किया जाए। लोहिया ने यह भी आग्रह किया कि जब तक जोधपुर एयरपोर्ट को इंटरनेशनल एयरपोर्ट का दर्जा प्राप्त नहीं हो जाता, तब तक जोधपुर एयरपोर्ट पर हब-एंड-स्पोक मॉडल लागू किया जाए, ताकि विदेश जाने वाले यात्रियों का इमिग्रेशन क्लियरेंस एवं अन्य आवश्यक औपचारिकताएं जोधपुर में ही संपन्न हो सकें। 


Label

PREMIUM

CONNECT WITH US

X
Login
X

Login

X

Click here to make payment and subscribe
X

Please subscribe to view this section.

X

Please become paid subscriber to read complete news