मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में श्यामधनी इंडस्ट्रीज लिमिटेड के एमडी रामावतार अग्रवाल को उद्योग, रोजगार एवं नवाचार के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया। समारोह में उद्योग मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़, उद्योग राज्यमंत्री केके विश्नोई, मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास सहित उद्योग और व्यापार जगत की नामी हस्तियां मौजूद रही। मुख्यमंत्री ने श्यामधनी इंडस्ट्रीज के कार्यों की सराहना करते हुए इसे प्रदेश के एमएसएमई सेक्टर के लिए प्रेरणादायक बताया। हाल में कंपनी के आईपीओ को भी निवेशकों का शानदार समर्थन मिला और यह कई गुना सब्सक्राइब हुआ था। श्यामधनी इंडस्ट्रीज लि. कई वर्षों से उच्च गुणवत्ता वाले मसालों और खाद्य उत्पादों के निर्माण में अग्रणी है। कंपनी के आईपीएम मसालों ने देश में नवाचार और शुद्धता के मानकों को स्थापित किया है। एमडी रामावतार अग्रवाल ने इस सम्मान के लिए केंद्र और राज्य सरकार का आभार जताते हुए कहा की ऐसी पहल एमएसएमई क्षेत्र के उद्यमियों को संबल प्रदान करती है।