ग्राहकी निकलने से गत सप्ताह के दौरान स्थानीय बाजार गुड़ के भाव 100 रुपए प्रति क्विंटल तेज हो गए। सीमित बिकवाली से शक्कर व खांडसारी की कीमतों में स्थिरता रही। मुजफ्फरनगर ,हापुड़ ,शामली, मुरादनगर की मंडियों से आवक नगण्य होने के कारण बिकवाली घटने से गुड़ 100 रूपए बढक़र पेड़ी 5000/5100 रुपये चाकू के भाव 5100/5200 रुपए तथा ढैया के भाव 5200/5300 रुपए प्रति प्रति कुंतल हो गए। आपूर्ति कमजोर होने से खांडसारी के भाव 5400/5500 रुपए प्रति कुंतल पर टिकी रही। स्टाकिस्टों की बिकवाली कमजोर होने से मुजफ्फरनगर में गुड़ चाकू कोल्ड के भाव 100 रूपए बढक़र 4500/4600 रूपये प्रति क्विंटल हो गए। बिकवाली घटने से खुरपा 50 रूपये बढक़र 1700/1725 रूपए प्रति 40 किलों हो गया। शामली मंडी में रीमेड की पेड़ी के भाव 5000/5100 रुपए तथा यहां पर भी इसके भाव 5200/5300 रुपए प्रति कुंतल बोली गई। सरकार द्वारा जून माह के लिए खुली बिक्री हेतु 22.50 लाख टन का का कोटा आबंटित किया गया है जो कि गत वर्ष जून माह की तुलना में 50000 टन काम है। घटे भाव पर ग्राहकी निकलने से चीनी पूरे सप्ताह के दौरान 40/50 रुपए तेजी मंदी के साथ मिल डिलीवरी चीनी 4100/4245 तथा हाजिर में इसके भाव 4375/4550 रुपए प्रति कुंतल बोली गई। हालांकि अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सटोरिया लिवाली घटने से लंदन चीनी वायदा अगस्त 442 से घटकर 438 डॉलर प्रति टन रह गए।