गत सप्ताह नीचे वाले भाव में बासमती चावल की लिवाली से 400/500 रुपए प्रति कुंतल की तेजी आ गई। शरबती चावल भी 200 रुपए बढ़ गया। मोटे चावल में भी 100 रुपए की तेजी दर्ज की गई। मोठ 100 रुपए बढ़ाकर बोली गई। देसी चने में भी सौ-डेढ़ सौ रुपए का इजाफा हो गया। दूसरी ओर ग्राहकी के अभाव में उड़द तुवर मसूर राजमा चित्रा काबुली चना दबे रहे। आलोच्य सप्ताह यूपी हरियाणा पंजाब राजस्थान के राइस मिलों में सभी तरह के बासमती प्रजाति के धान की आपूर्ति घट जाने से मिलन को 200/300 रुपए प्रति क्विंटल तक बढ़ाकर खरीद करना पड़ा। दूसरी ओर नीचे वाले भाव में निर्यातकों की हरियाणा पंजाब एवं यूपी से 1401 स्टीम में चौतरफा लिवाली चलने से 400/500 रुपए बढक़र 9100/9200 रुपए प्रति कुंतल भाव हो गए। सेला 1718 चावल भी 300/400 रुपए बढक़र 8200/8300 रुपए हो गया तथा ट्रक लोड में 8100/8200 रुपए तक व्यापार सुना गया। इधर 1509 सेला चावल जो नीचे में 7600 रुपए बिका था, उसके भाव 8000 रुपए बोलने लगे। शरबती चावल स्टीम भी 6900 से बढक़र 7100 रुपए प्रति क्विंटल हो गई। बढिय़ा माल 7200/7300 रुपए भी बिकने की खबर थी। इधर बढिय़ा मंसूरी चावल में पिछले 10 दिन के अंतराल 500 रुपए की तेजी आ चुकी है, इसके प्रभाव से परमल चावल वंड एवं आइआर-8 चावल के भाव भी काफी बढ़ाकर बोले गए। दूसरी ओर गेहूं की सरकारी खरीद 310 लाख मीट्रिक टन से बढक़र 345 लाख मीट्रिक टन अपने निर्धारित लक्ष्य पर पहुंच गई। एमपी में 96 लाख मीट्रिक टन तक खरीद होने की खबर थी। इधर दलहनों में देसी चना कनाडा से आयात पड़ता महंगा होने तथा राजस्थानी फसल में पोल आने एवं दाल मिलों की लिवाली आते ही 150 बढक़र 6100/6125 रुपए प्रति कुंतल हो गया। ऑस्ट्रेलिया के माल भी इसी अनुपात में तेज बोले गए। दाल में भी 50-75 की बढ़त लिए व्यापार हुआ। मोठ भी 5700 बढक़र 5800/5825 रुपए प्रति कुंतल बिक गई। फसल कम होने से और तेजी का अंदेशा बन गया है। वहीं उड़द, दाल मिलों की मांग ठंडी पड़ जाने से एसक्यू 8950 से घटकर 8875 रुपए प्रति कुंतल रह गई। एफ ए क्यू के भाव भी 100 रुपए घटकर 8250/8275 रुपए पर आ गए। नई मूंग यूपी के कानपुर आगरा लाइन की मां 7000/7200 रुपए प्रति कुंतल के बीच बिकने की खबर थी।, जबकि प्रयागराज लाइन की मूंग 7700/7800 रुपए के बीच बोली गई। उधर चीन की बढिय़ा माल में अच्छी लिवाली सुनी गई। तुवर, चेन्नई से बिकवाली आने से 8250 से घटकर 8075 रुपए प्रति क्विंटल रह गई। इसके प्रभाव से दाल में भी नरमी दर्ज की गई। मसूर मोटी बिल्टी में 6900/6925 से घटकर 6925/6950 रुपए रह गई, जबकि छोटी शॉर्टेज में पूर्ववत तेज बनी रही। राजमां चित्रा काबुली चना मटर में भी सप्ताहांत में ग्राहकी के अभाव में बाजार दबे रहे।