वैश्विक बाजार में बुलियन में गिरावट का रुख होने के कारण सप्ताह के दौरान सराफा बाजार में सोने के भाव 1300 रुपए प्रति 10 ग्राम तथा चांदी के भाव 2000 रूपये प्रति किलो घट गए। अंतरराष्ट्रीय बाजार में निवेशकों की लिवाली घटने से सोने के भाव 4511 से बढक़र 4540 डॉलर प्रति औंस होगया। विदेशो में आई तेज़ी के बावजूद रुपया सुधरने होने के कारण सोना 1300 रूपये घटकर किलो बार 160700 रु पए तथा स्टैंडर्ड 161500 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया।8 ग्राम वाली गिन्नी के भाव भी 122000 से घटकर 121000 रुपए रह गए। विदेशों में चांदी के भाव 7550 से घटकर 7535सेंट प्रति औंस रह गई, विदेशों में गिरावट के कारण चांदी हाजि़र 2000 रुपए घटकर 272000रुपए प्रति किलो रह गई। सटोरिया लिवाली के अभाव में से चांदी वायदा जुलाई 271600 से घटकर 267000 रूपये प्रति किलो रह गया। चांदी सिक्के के भाव 3100/3200रूपये से घटकर 3000/3100 रुपए प्रति नग रह गया । अमरीका व ईरान द्वारा सीस फायर की अवधि बढ़ाए जाने की उम्मीद के कारण क्रूड ऑयल की कीमतों गिरावट रही। यद्यपि विदेशी मुद्रा बाजार में डॉलर की तुलना में रुपया 95.73से सुधर कर 95.04 रूपए हो गया।