गत सप्ताह ग्राहकी निकलने से छोटी बड़ी इलायची, हल्दी, साबूदाना, छुहारा में तेजी दर्ज क गई। वहीं दूसरी ओर आपूर्ति बढऩे से लौंग, दालचीनी, जायफल, जावित्री, जीरा सौंफ, राई, इमली, मेथीदाना, मगज तरबूज, मखाना, बादाम, अंजीर, गोला के भाव मंदे बोले गए। आलोच्य सप्ताह असम से आ रहे सस्ते माल की आवक और ग्वालियर के स्टॉकिस्टों द्वारा की जा रही मुनाफावसूली बिकवाली की वजह से बड़ी इलायची के भाव 70/80 रुपए टूट गए थे। लेकिन बकरीद की मांग निकलने से बड़ी इलायची के भाव 10 रुपए बढक़र 1550/1560 रुपए प्रति किलो हो गए। स्टॉकिस्टों की बिकवाली कमजोर होने से छोटी इलायची मुंहखुला के भाव 100 रुपए बढक़र 2400/2500 रुपए प्रति किलों के ऊंचे स्तर पर जा पहुंची। हल्दी के भाव भी 100 रुपए मजबूत होकर इरोड गट्टा 14600/14700 रुपए प्रति क्विंटल हो गई। ट्रक भाड़े बढऩे तथा उत्पादक मंडियो के तेज समाचार से साबूदाना के भाव 200 रुपए तेज होकर 5600/5700 रुपए हो गए। उधर स्टाकिस्टों की बिकवाली कमजोर होने से छुहारा लाल क्वालिटी 1000/1500 रुपए उछलकर 12500/26000 रुपए तथा रंगकाट भी 1000 रुपए बढक़र 16000/28000 रुपए प्रति क्विंटल के उच्च शिखर पर जा पहुंचा। वहीं दूसरी ओर मेडागास्कर, इंडोनेशिया और श्रीलंका से लौंग की भारी आवक होने से आपूर्ति ज्यादा हो गई है, जिससे दिल्ली के थोक विक्रेताओं पर दाम कम करने का दबाव बना है। लौंग के भाव 10 रुपए गिरकर 780/830 रुपए प्रति किलो रह गए। वियतनाम से नई फसल की अच्छी आवक और कमजोर मांग से दालचीनी के भाव 2/3 रुपए नरम होकर 268/269 रुपए बोले गए। जायफल नया माल आने से 10 रुपए मंदा होकर 740/750 रुपए बोला गया। एर्नाकुलम लाइन से नई जावित्री की आपूर्ति बाजार में आ रही है, जिससे थोक कीमतों पर दबाव बढ़ा है। जावित्री लाल के भाव 50 रुपए गिरकर 2200/2450 रुपए रह गई। मांग कमजोर होने से जीरा एवरेज क्वालिटी के भाव 100 रुपए नरम होकर 22000/22400 रुपए प्रति क्विंटल रह गए। मंडियों में नई सौंफ की आवक बढऩे से आपूर्ति में सुधार हुआ है। ऊंचे भाव पर मुनाफावसूली के बाद व्यापारी नई खरीद में थोड़ा धीमा रुख अपना रहे हैं, जिससे एवरेज क्वालिटी की कीमत 500 टूटकर 13000/14500 रुपए बोली गई। राई नए माल के दबाव में 100 रुपए घटकर 12500/12800 रुपए रह गई। मांग कमजोर होने से इमली के भाव 100/200 रुपए नरम होकर 5400/5500 रुपए तथा मेथीदाना 7000/7200 रुपए प्रति क्विंटल रह गई। पिछले दिनों अचानक आई तेजी के बाद व्यापारियों द्वारा मुनाफा कमाने के लिए की गई बिकवाली से भी कीमतों में दबाव देखा जा रहा है। जिससे इसके भाव 25 गिरकर 495/500 रुपए प्रति किलो रह गए। ग्राहकी के अभाव में मखाना भी 75 रुपए टूटकर 680/1175 रुपए रह गया। उधर ऊंचे भाव पर मांग कमजोर होने से बादाम कैलीफोर्निया 300 रुपए घटकर 24500/25500 रुपए प्रति 40 किलो तथा इसकी गिरी 10 रुपए नरम होकर 870/910 रुपये प्रति किलो रह गई। मांग कमजोर होने से अंजीर एवरेज क्वालिटी के भाव 500 रुपए टूटकर 26000/28000 रुपए प्रति 40 किलो बोली गई। उधर ग्राहकी का समर्थन न मिलने से गोला (कट्टे में) 1000 रुपए टूटकर 35000/36000 रुपए एवं (गत्ता बॉक्स में) 39000/42500 रुपए प्रति क्विटल रह गई। गोला बुरादा भी कमजोर मांग से 100 रुपए घटकर 7100/7500 रुपए प्रति 25 किलो रह गया।