वैश्विक बाजार में बुलियन में उछाल आने से गत सप्ताह के दौरान सराफा बाजार में सोने के भाव 1000रुपये प्रति 10 ग्राम तथा चांदी में 10000रुपए प्रति किलो की उछल गए। अमेरिका -ईरान में तनाव बढऩे एवं अंतरराष्ट्रीय बाजार में निवेशकों की लिवाली बढऩे से सोने के भाव 4615 सेबढक़र 4710डॉलर प्रति औंस हो गए। विदेशो में आई तेजी एवं बिकवाली घटने के कारण सोन 1000रुपयेबढक़र किलो बार 154700रुपये तथा स्टैंडर्ड 15500 रुपये प्रति 10 ग्राम होगया। 8 ग्राम वाली गिन्नी के भाव भी बिकवाली घटने 500 रुपएतेज होकर 11700 रुपए होगया। विदेशों में चांदी के भाव 7535 से बढक़र 8025 सेंट प्रति औंस होगई। विदेश में आई तेजी के कारण बिकवाली घटने एवं औद्योगिक मांग निकलने से चांदी हाजिर 10000 रुपए बढक़र 2,65000रुपए प्रति किलो हो गई । सटोरिया लिवाली से चांदी वायदा 251000 से बढक़र 262000 रूपये प्रति किलो हो गई। चांदी सिक्के के भाव भी200रूपये बढक़र 2,900/3000रूपये प्रति नग हो गए अमरीका व इजरायल तनाव बढऩेके कारण क्रूड ऑयल की कीमतों में उठा पटक जारी रही।हालांकि विदेशी मुद्रा बाजार में डॉलर की तुलना में रुपया 94.93से सुधर कर 94.52रूपए हो गया।