TOP

ई - पेपर Subscribe Now!

ePaper
Subscribe Now!

Download
Android Mobile App

Daily Business Newspaper | A Knowledge Powerhouse in Hindi

11-05-2026

मुनाफावसूली से बड़ी इलायची, जायफल, लालमिर्च, गोंद कतीरा, पिस्ता में गिरावट

  •  गत सप्ताह ग्राहकी का समर्थन न मिलने से बड़ी इलायची, जायफल, लालमिर्च, हल्दी, जीरा, कलौंजी, धनिया, मेथीदाना, गोंद कतीरा, पिस्ता, गोला के भाव मंदे बोले गए। वहीं दूसरी ओर मांग निकलने से दालचीनी, सुपारी, राई, मगज तरबूज, बादामगिरी में तेजी दर्ज की गई। आलोचक सप्ताह असम से सस्ते माल की आवक और ग्वालियर के व्यापारियों द्वारा मुनाफावसूली बिकवाली बढ़ाने के कारण कीमतों पर दबाव आया है, इस दबाव के चलते बड़ी इलायची कैचीकट के भाव 65 रुपए  गिरकर 1560/1580 रुपए प्रति किलो के निम्न स्तर पर आ गए। नये माल की दहशत से जायफल के भाव भी 10/15 रुपए घटकर 750/755 रुपए रह गए। जावित्री लाल नई के भाव 2700/2800 रुपए बोली गई। गुंटूर और खम्मम जैसी प्रमुख मंडियों में लालमिर्च नई फसल की आवक बढऩे से बाज़ार में सप्लाई बढ़ गई है। मंडियों में मध्यम क्वालिटी की मिर्च की अधिक सप्लाई और कोल्ड स्टोरेज में पिछले स्टॉक के दबाव से भी कीमतें नीचे आ रही है। जिससे तेजा के भाव 500 रुपए घटकर 20500/24000 रुपए प्रति क्विंटल रह गए। उधर हल्दी एवं जीरा के भाव भी पूरे सप्ताह ग्राहकी कमजोर निकलने से 100/200 ऊपर नीचे घूमते रहे, जिससे इरोड गट्टा के भाव सप्ताह अंत में 15100/15200 रुपए तथा जीरा एवरेज क्वालिटी 22500/23000 रुपए प्रति क्विंटल बोली गई। नये माल के दबाव में कलौंजी के भाव 500 रुपए गिरकर 20500/21000 रुपए रह गए। व्यापारियों का कहना है कि अचार निर्माताओं और अन्य खरीदारों की ओर से सुस्त मांग और बाजार में मौजूदा स्टॉक के कारण भी कीमतें गिर रही हैं।धनिया की कीमतों में 100 की नरमी आने से बादामी के भाव 13900/14000 रुपए बोले गए। हाजिर बाजार में कमजोर मांग और ऊंचे भाव पर कारोबारियों द्वारा मुनाफावसूली करना है। साथ ही, मंडियों में पर्याप्त आपूर्ति और वायदा बाजार में सट्टेबाजों द्वारा सौदे कम करने से भी दाम घटे हैं। मांग कमजोर होने से मेथीदाना के भाव भी 100 रुपए घटकर एवरेज क्वालिटी 7100/7200 रुपए बोली गई। उत्पादक क्षेत्रों से मार्च माह के दौरान गोंद का नया माल की सुचारू रूप से शुरू हो गया है। जिससे नये माल के दबाव में गोंद कतीरा 25/30 रुपए गिरकर 300/350 रुपए प्रति किलो रह गया। उधर मांग कमजोर होने से पिस्ता पेशावरी के भाव 300 रुपए घटकर 3300/3400 रुपए प्रति किलो रह गए। ग्राहकी कमजोर निकलने से गोला (कट्टे में) 1000 रुपए घटकर 36000/37000 रुपए एवं (गत्ता बॉक्स में) 40000/43500 रुपए प्रति क्विटल रह गया। गोला बुरादा भी कमजोर मांग से 100 रुपए नरम होकर 7200/7600 रुपए प्रति 25 किलो बोला गया। वहीं दूसरी ओर ग्राहकी का समर्थन मिलने से दालचीनी के भाव 2/5 रुपए बढक़र 268/270 रुपए प्रति किलो हो गई। अच्छी क्वालिटी की सुपारी की मांग लगातार बढ़ रही है, लेकिन आपूर्ति कम होने से कीमतें मजबूत बनी हुई है। सीमित उपलब्धता के कारण व्यापारी भी माल स्टॉक कर रहे हैं, जिससे इसके भाव 20 बढक़र जीनी क्वालिटी 530/540 रुपए हो गई। मंडियों में राई की नई फसल की आवक कम होने तथा आचारी मांग निकल रही है। जिससे इसके भाव 500 रुपए बढक़र 13000/13200 रुपए बोले गए। मगज तरबूज की कीमतों में तेजी के बाद सट्टेबाजी से गिरावट देखने को मिल रही है।, जिससे तरबूज 5 रुपए मंदा होकर 530/535 रुपए रह गया। उधर मेवों में आयातकों की बिकवाली आने से बादाम 1500/1800 रुपए उछलकर कैलिफोर्निया 23500/ 24000 रुपए तथा गुरबंदी बादाम के भाव 25000/25500 रुपए प्रति 40 किलो हो गये। मांग निकलने से बादामगिरी कैलिफोर्निया भी 30 रुपए तेज होकर 830/835 रुपए प्रति कलो हो गयी।

Share
मुनाफावसूली से बड़ी इलायची, जायफल, लालमिर्च, गोंद कतीरा, पिस्ता में गिरावट

 गत सप्ताह ग्राहकी का समर्थन न मिलने से बड़ी इलायची, जायफल, लालमिर्च, हल्दी, जीरा, कलौंजी, धनिया, मेथीदाना, गोंद कतीरा, पिस्ता, गोला के भाव मंदे बोले गए। वहीं दूसरी ओर मांग निकलने से दालचीनी, सुपारी, राई, मगज तरबूज, बादामगिरी में तेजी दर्ज की गई। आलोचक सप्ताह असम से सस्ते माल की आवक और ग्वालियर के व्यापारियों द्वारा मुनाफावसूली बिकवाली बढ़ाने के कारण कीमतों पर दबाव आया है, इस दबाव के चलते बड़ी इलायची कैचीकट के भाव 65 रुपए  गिरकर 1560/1580 रुपए प्रति किलो के निम्न स्तर पर आ गए। नये माल की दहशत से जायफल के भाव भी 10/15 रुपए घटकर 750/755 रुपए रह गए। जावित्री लाल नई के भाव 2700/2800 रुपए बोली गई। गुंटूर और खम्मम जैसी प्रमुख मंडियों में लालमिर्च नई फसल की आवक बढऩे से बाज़ार में सप्लाई बढ़ गई है। मंडियों में मध्यम क्वालिटी की मिर्च की अधिक सप्लाई और कोल्ड स्टोरेज में पिछले स्टॉक के दबाव से भी कीमतें नीचे आ रही है। जिससे तेजा के भाव 500 रुपए घटकर 20500/24000 रुपए प्रति क्विंटल रह गए। उधर हल्दी एवं जीरा के भाव भी पूरे सप्ताह ग्राहकी कमजोर निकलने से 100/200 ऊपर नीचे घूमते रहे, जिससे इरोड गट्टा के भाव सप्ताह अंत में 15100/15200 रुपए तथा जीरा एवरेज क्वालिटी 22500/23000 रुपए प्रति क्विंटल बोली गई। नये माल के दबाव में कलौंजी के भाव 500 रुपए गिरकर 20500/21000 रुपए रह गए। व्यापारियों का कहना है कि अचार निर्माताओं और अन्य खरीदारों की ओर से सुस्त मांग और बाजार में मौजूदा स्टॉक के कारण भी कीमतें गिर रही हैं।धनिया की कीमतों में 100 की नरमी आने से बादामी के भाव 13900/14000 रुपए बोले गए। हाजिर बाजार में कमजोर मांग और ऊंचे भाव पर कारोबारियों द्वारा मुनाफावसूली करना है। साथ ही, मंडियों में पर्याप्त आपूर्ति और वायदा बाजार में सट्टेबाजों द्वारा सौदे कम करने से भी दाम घटे हैं। मांग कमजोर होने से मेथीदाना के भाव भी 100 रुपए घटकर एवरेज क्वालिटी 7100/7200 रुपए बोली गई। उत्पादक क्षेत्रों से मार्च माह के दौरान गोंद का नया माल की सुचारू रूप से शुरू हो गया है। जिससे नये माल के दबाव में गोंद कतीरा 25/30 रुपए गिरकर 300/350 रुपए प्रति किलो रह गया। उधर मांग कमजोर होने से पिस्ता पेशावरी के भाव 300 रुपए घटकर 3300/3400 रुपए प्रति किलो रह गए। ग्राहकी कमजोर निकलने से गोला (कट्टे में) 1000 रुपए घटकर 36000/37000 रुपए एवं (गत्ता बॉक्स में) 40000/43500 रुपए प्रति क्विटल रह गया। गोला बुरादा भी कमजोर मांग से 100 रुपए नरम होकर 7200/7600 रुपए प्रति 25 किलो बोला गया। वहीं दूसरी ओर ग्राहकी का समर्थन मिलने से दालचीनी के भाव 2/5 रुपए बढक़र 268/270 रुपए प्रति किलो हो गई। अच्छी क्वालिटी की सुपारी की मांग लगातार बढ़ रही है, लेकिन आपूर्ति कम होने से कीमतें मजबूत बनी हुई है। सीमित उपलब्धता के कारण व्यापारी भी माल स्टॉक कर रहे हैं, जिससे इसके भाव 20 बढक़र जीनी क्वालिटी 530/540 रुपए हो गई। मंडियों में राई की नई फसल की आवक कम होने तथा आचारी मांग निकल रही है। जिससे इसके भाव 500 रुपए बढक़र 13000/13200 रुपए बोले गए। मगज तरबूज की कीमतों में तेजी के बाद सट्टेबाजी से गिरावट देखने को मिल रही है।, जिससे तरबूज 5 रुपए मंदा होकर 530/535 रुपए रह गया। उधर मेवों में आयातकों की बिकवाली आने से बादाम 1500/1800 रुपए उछलकर कैलिफोर्निया 23500/ 24000 रुपए तथा गुरबंदी बादाम के भाव 25000/25500 रुपए प्रति 40 किलो हो गये। मांग निकलने से बादामगिरी कैलिफोर्निया भी 30 रुपए तेज होकर 830/835 रुपए प्रति कलो हो गयी।


Label

PREMIUM

CONNECT WITH US

X
Login
X

Login

X

Click here to make payment and subscribe
X

Please subscribe to view this section.

X

Please become paid subscriber to read complete news