TOP

ई - पेपर Subscribe Now!

ePaper
Subscribe Now!

Download
Android Mobile App

Daily Business Newspaper | A Knowledge Powerhouse in Hindi

08-05-2026

सोडियम नाइट्रेट, कास्टिक सोडा, कपूर स्लैब तेज

  • गत सप्ताह की तुलना में अभी भी  रसायनो के कच्चे माल की कमी बनी हुई है। जिससे फिर से सोडियम नाइट्रेट 400/ 500 रुपए, कास्टिक सोडा पपड़ी 100 रुपए, बोरिक एसिड टेक्निकल 50 रुपए एवं फिटकरी में 25 रुपए प्रति 50 किलो में तेजी आ गई है। कपूर स्लैब भी 100 रुपए प्रति किलो बढ़ गया। वही दूसरी तरफ  सिंथेटिक मेंथा -ऑयल मेंथॉल 35/80 रुपए, फिनायल गोली भी 50 रुपए गिर गया। बिरोजा में ग्राहकी घटने से 50 रुपए की नरमी रही। स्टॉक कमजोर पडऩे एवं बिक्री बढऩे से सोडियम नाइट्रेट 400/500 रुपए तेज होकर 4800/5000 रुपए, कास्टिक सोडा पपड़ी 100 रुपए उछलकर 3300 रुपए, बोरिक एसिड टेक्निकल 50 रुपए बढक़र 8050 रुपए एवं फिटकरी भी 25 सुधरकर 2100 रुपए प्रति 50 किलो हो गया है। कपूर स्लैब की डिमांड भी बढऩे से इसके भाव 100 रुपए तेज होकर 1100 रुपए प्रति किलो हो गया है। जबकि सिंथेटिक मेंथा -ऑयल  इस बार भी अधिक आने से इसके भाव 35/80 रुपए बढक़र क्रमश: मेंथा ऑयल के भाव 1190 रुपए, फ्लैक 1295, मेंथॉल क्रिस्टल बोल्ड 1340 रुपए और सिंथेटिक के भाव भी 80 रुपए गिरकर 1030 रुपए प्रति किलो रह गया। फिनायल गोली भी 50 रुपए टूटकर 7500 रुपए प्रति 50 किलो रह गई। बिरोजा की मांग घटने से 50 रुपए घटकर एच ग्रेड 2350 रुपए, एन ग्रेड इतना ही टूटकर 2450 रुपए प्रति 17 किलो रह गया। इस सप्ताह के दौरान कारोबार काफी हद तक प्रभावित बना रहा। कामगारों की कमी एवं ईंधन की कमी अभी भी होने से विभिन्न फैक्ट्रीयो में काम कम ही हो पा रहा है एवं आयात भी सामान्य ही बताया जा रहा है।

Share
सोडियम नाइट्रेट, कास्टिक सोडा, कपूर स्लैब तेज

गत सप्ताह की तुलना में अभी भी  रसायनो के कच्चे माल की कमी बनी हुई है। जिससे फिर से सोडियम नाइट्रेट 400/ 500 रुपए, कास्टिक सोडा पपड़ी 100 रुपए, बोरिक एसिड टेक्निकल 50 रुपए एवं फिटकरी में 25 रुपए प्रति 50 किलो में तेजी आ गई है। कपूर स्लैब भी 100 रुपए प्रति किलो बढ़ गया। वही दूसरी तरफ  सिंथेटिक मेंथा -ऑयल मेंथॉल 35/80 रुपए, फिनायल गोली भी 50 रुपए गिर गया। बिरोजा में ग्राहकी घटने से 50 रुपए की नरमी रही। स्टॉक कमजोर पडऩे एवं बिक्री बढऩे से सोडियम नाइट्रेट 400/500 रुपए तेज होकर 4800/5000 रुपए, कास्टिक सोडा पपड़ी 100 रुपए उछलकर 3300 रुपए, बोरिक एसिड टेक्निकल 50 रुपए बढक़र 8050 रुपए एवं फिटकरी भी 25 सुधरकर 2100 रुपए प्रति 50 किलो हो गया है। कपूर स्लैब की डिमांड भी बढऩे से इसके भाव 100 रुपए तेज होकर 1100 रुपए प्रति किलो हो गया है। जबकि सिंथेटिक मेंथा -ऑयल  इस बार भी अधिक आने से इसके भाव 35/80 रुपए बढक़र क्रमश: मेंथा ऑयल के भाव 1190 रुपए, फ्लैक 1295, मेंथॉल क्रिस्टल बोल्ड 1340 रुपए और सिंथेटिक के भाव भी 80 रुपए गिरकर 1030 रुपए प्रति किलो रह गया। फिनायल गोली भी 50 रुपए टूटकर 7500 रुपए प्रति 50 किलो रह गई। बिरोजा की मांग घटने से 50 रुपए घटकर एच ग्रेड 2350 रुपए, एन ग्रेड इतना ही टूटकर 2450 रुपए प्रति 17 किलो रह गया। इस सप्ताह के दौरान कारोबार काफी हद तक प्रभावित बना रहा। कामगारों की कमी एवं ईंधन की कमी अभी भी होने से विभिन्न फैक्ट्रीयो में काम कम ही हो पा रहा है एवं आयात भी सामान्य ही बताया जा रहा है।


Label

PREMIUM

CONNECT WITH US

X
Login
X

Login

X

Click here to make payment and subscribe
X

Please subscribe to view this section.

X

Please become paid subscriber to read complete news