TOP

ई - पेपर Subscribe Now!

ePaper
Subscribe Now!

Download
Android Mobile App

Daily Business Newspaper | A Knowledge Powerhouse in Hindi

05-05-2026

गेहूं खरीद 256 लाख मीट्रिक टन के पार बासमती चावल सहित उड़द मूंग तुवर देसी चना में मंदा

  •  गत सप्ताह गेहूं में नीचे वाले भाव पर रोलर फ्लोर मिलों एवं स्टॉकिस्टों की चौतरफा लिवाली चलने से 70/75 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी आ गई, बाद में मुनाफा वसूली बिकवाली से 30/35 रुपए निकल गए। दूसरी ओर बासमती चावल में मंदे के दलदल के बाद मामूली मजबूती दिए बाजार बंद हुए। दलहनों में उड़द तुवर मूंग देशी चना के बाजार पूरे सप्ताह दबे रहे। आलोच्य सप्ताह गेहूं की सरकारी व गैर सरकारी खरीद युद्ध स्तर पर हुई। सरकार द्वारा कटे एवं सिकुड़े गेहूं का 6 प्रतिशत मानक से बढ़ाकर 15 प्रतिशत कर दिया गया तथा डिसकलर माल 70 प्रतिशत तक खरीद करने का निर्देश सभी सरकारी क्रय केंद्रों पर दिया गया, जिससे केंद्रीय पूल हेतु गेहूं की खरीद भी गत वर्ष की तुलना में 24.78 प्रतिशत बढक़र 256.31 लाख मैट्रिक टन पर जा पहुंची। मध्य प्रदेश यूपी बिहार हरियाणा पंजाब राजस्थान सभी राज्यों में गेहूं के भाव 100 रुपए बढक़र 2485/2650 रुपए प्रति क्विंटल के बीच हो गए। इस कारण किसानी माल की आपूर्ति यहां घट जाने से मिल क्वालिटी गेहूं के भाव 70 रुपए उछल कर 2750/2760 रुपए प्रति क्विंटल की ऊंचाई पर जा पहुंचे। तत्पश्चात सप्ताहांत में ऊंचे भाव पर रोलर फ्लोर मिलों की मांग ठंडी पड़ जाने से 30/40 रुपए घटकर 2700/2720 रुपए प्रति कुंतल रह गए। आटा मैदा सूजी में भी मजबूती लिए बाजार बंद हुए। दूसरी ओर बासमती चावल में निर्यातकों की मांग ठंडी पड़ जाने से 200/300 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट पर शरबती सेल 7100/7200 रुपए, चावल 1509 सेला 7900/8000 रुपए, चावल 1401 स्कीम 9100/9200 रुपए प्रति क्विंटल के निम्न स्तर पर आ गए। बाद में सप्ताह के अंतिम दो दिनों में मंदे के बाद अंदरूनी 50/75 रुपए की मजबूती दर्ज की गई। इधर मक्की, बिहार की मंडियों में आपूर्ति घटने तथा बड़ी कंपनियों की लिवाली चलने से 100 रुपए प्रति क्विंटल की बढक़र क्वालिटी अनुसार हरियाणा पंजाब पहुंच में 2300/2400 रुपए प्रति कुंतल बिक गया। यहां भी बिहार की मक्खी 100 की बढ़त पर 2325/2425 रुपए तक बढिय़ा बिकने की खबर थी। बाजरे में भी मजबूती लिए व्यापार हुए। दलहनों में उड़द चेन्नई में कंटेनर उतरने तथा यहां दाल धोया एवं छिलका की बिक्री कमजोर होने से 100 रुपए टूटकर एसक्यू 8850 रुपए एवं एफएक्यू 8250 रुपए प्रति कुंतल रह गई। मूंग में भी नये माल शीघ्र आने की दहशत में 100 रुपए निकल गए। इधर तुवर में दाल मिलों की मांग ठंडी पड़ जाने से 150 रुपए और घटकर 7800/7810 रुपए प्रति कुंतल लेमन क्वालिटी की रह गई। कर्नाटक के माल भी 150 रुपए घटाकर बोले गए। दाल में भी 100/200 रुपए की गिरावट दर्ज की गई। देसी चना भी राजस्थान का, बाजारों में रुपए की तंगी होने से 50 रुपए घटकर 5550/5560 रुपए प्रति क्विंटल रह गया।

Share
गेहूं खरीद 256 लाख मीट्रिक टन के पार बासमती चावल सहित उड़द मूंग तुवर देसी चना में मंदा

 गत सप्ताह गेहूं में नीचे वाले भाव पर रोलर फ्लोर मिलों एवं स्टॉकिस्टों की चौतरफा लिवाली चलने से 70/75 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी आ गई, बाद में मुनाफा वसूली बिकवाली से 30/35 रुपए निकल गए। दूसरी ओर बासमती चावल में मंदे के दलदल के बाद मामूली मजबूती दिए बाजार बंद हुए। दलहनों में उड़द तुवर मूंग देशी चना के बाजार पूरे सप्ताह दबे रहे। आलोच्य सप्ताह गेहूं की सरकारी व गैर सरकारी खरीद युद्ध स्तर पर हुई। सरकार द्वारा कटे एवं सिकुड़े गेहूं का 6 प्रतिशत मानक से बढ़ाकर 15 प्रतिशत कर दिया गया तथा डिसकलर माल 70 प्रतिशत तक खरीद करने का निर्देश सभी सरकारी क्रय केंद्रों पर दिया गया, जिससे केंद्रीय पूल हेतु गेहूं की खरीद भी गत वर्ष की तुलना में 24.78 प्रतिशत बढक़र 256.31 लाख मैट्रिक टन पर जा पहुंची। मध्य प्रदेश यूपी बिहार हरियाणा पंजाब राजस्थान सभी राज्यों में गेहूं के भाव 100 रुपए बढक़र 2485/2650 रुपए प्रति क्विंटल के बीच हो गए। इस कारण किसानी माल की आपूर्ति यहां घट जाने से मिल क्वालिटी गेहूं के भाव 70 रुपए उछल कर 2750/2760 रुपए प्रति क्विंटल की ऊंचाई पर जा पहुंचे। तत्पश्चात सप्ताहांत में ऊंचे भाव पर रोलर फ्लोर मिलों की मांग ठंडी पड़ जाने से 30/40 रुपए घटकर 2700/2720 रुपए प्रति कुंतल रह गए। आटा मैदा सूजी में भी मजबूती लिए बाजार बंद हुए। दूसरी ओर बासमती चावल में निर्यातकों की मांग ठंडी पड़ जाने से 200/300 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट पर शरबती सेल 7100/7200 रुपए, चावल 1509 सेला 7900/8000 रुपए, चावल 1401 स्कीम 9100/9200 रुपए प्रति क्विंटल के निम्न स्तर पर आ गए। बाद में सप्ताह के अंतिम दो दिनों में मंदे के बाद अंदरूनी 50/75 रुपए की मजबूती दर्ज की गई। इधर मक्की, बिहार की मंडियों में आपूर्ति घटने तथा बड़ी कंपनियों की लिवाली चलने से 100 रुपए प्रति क्विंटल की बढक़र क्वालिटी अनुसार हरियाणा पंजाब पहुंच में 2300/2400 रुपए प्रति कुंतल बिक गया। यहां भी बिहार की मक्खी 100 की बढ़त पर 2325/2425 रुपए तक बढिय़ा बिकने की खबर थी। बाजरे में भी मजबूती लिए व्यापार हुए। दलहनों में उड़द चेन्नई में कंटेनर उतरने तथा यहां दाल धोया एवं छिलका की बिक्री कमजोर होने से 100 रुपए टूटकर एसक्यू 8850 रुपए एवं एफएक्यू 8250 रुपए प्रति कुंतल रह गई। मूंग में भी नये माल शीघ्र आने की दहशत में 100 रुपए निकल गए। इधर तुवर में दाल मिलों की मांग ठंडी पड़ जाने से 150 रुपए और घटकर 7800/7810 रुपए प्रति कुंतल लेमन क्वालिटी की रह गई। कर्नाटक के माल भी 150 रुपए घटाकर बोले गए। दाल में भी 100/200 रुपए की गिरावट दर्ज की गई। देसी चना भी राजस्थान का, बाजारों में रुपए की तंगी होने से 50 रुपए घटकर 5550/5560 रुपए प्रति क्विंटल रह गया।


Label

PREMIUM

CONNECT WITH US

X
Login
X

Login

X

Click here to make payment and subscribe
X

Please subscribe to view this section.

X

Please become paid subscriber to read complete news