TOP

ई - पेपर Subscribe Now!

ePaper
Subscribe Now!

Download
Android Mobile App

Daily Business Newspaper | A Knowledge Powerhouse in Hindi

07-05-2026

मौसम खराब होने से महुआ फूल में अच्छी तेजी के आसार

  •  महुआ फूल का नया सीजन बीतने वाला है। गत सीजन में भी इसका उत्पादन काफी कम हुआ था तथा पुराना स्टॉक भी 90 प्रतिशत निपट गया है। अब जो भी माल है, कोल्ड स्टोरों में है। पिछले दिनों पुराना माल बचने से अभी तक माल खपत की मंडियों में पड़ते में जा रहा था। अब बाहरी ट्रेड के कारोबारियों का माल कट चुका है। इस बार मौसम बार-बार खराब होने से टेपिंग में भारी कमी रही है, इसलिए नया माल नीचे के भाव से 5-6 रुपए प्रति किलो बढ़ गया है तथा आगे 15-20 रुपए बढऩे के आसार चालू सीजन में दिखाई दे रहा है। चालू सीजन में मध्य प्रदेश यूपी बिहार झारखंड एवं छत्तीसगढ़ में प्रतिकूल मौसम होने से महुआ की टैपिंग काफी कम रह गई है तथा बरसात एवं आंधी बार बार आने से 15 दिन पहले ही टेपिंग समाप्त हो गई है, क्योंकि सामान्यतया उत्तर भारत में 30 जून तक टेपिंग होती थी जो इस बार 15-16 मई के बाद से महुआ की टेपिंग पूरी तरह समाप्त हो जाने की संभावना बन गई है। तथा इस बार पुराना माल औसतन भी 15 जून तक काफी खप जाने की संभावना है, उसके बाद नया माल प्रोसेसिंग यूनिट में जाने लगा है। महुआ का उत्पादन सामान्यत: 92-93 लाख बोरी के करीब होने का अनुमान है, जो गत वर्ष  70-71 लाख बोरी के करीब हुआ था, वही इस बार 54-55 लाख बोरी के करीब होने का अनुमान आ रहा है। पुराना माल 4-5 लाख बोरी बचा है। इस बार उत्पादक व वितरक मंडियों में स्टॉक ज्यादा नहीं है, केवल मंडियों में रुपए की तंगी चल रही है तथा वाइन बनाने वाली कंपनियां भी वर्तमान भाव में छिटपुट खरीद कर रही है। गौरतलब है कि गुड़ के भाव काफी ऊंचे हैं तथा हल्का गुड़ मंडियों में इस बार नहीं है। इधर वाइन निर्माता कंपनियों की 2 दिनों से लिवाली चल रही है, जिससे रायपुर लाइन में महुआ फूल चार दिन के अंतराल दो-ढाई रुपए बढक़र 44/45 रुपए प्रति किलो हो गया है। सहडोल लाइन में 42.50/43 रुपए महुआ फूल के भाव बोल रहे हैं। उधर दुमका गिरिडीह लाइन में 40.5/41 रुपए तक क्वालिटी अनुसार महुआ फूल बिक रहा है। बिहार के सासाराम रोहतास लाइन में टेपिंग गत वर्ष की समान अवधि में आधा हुआ है। इधर भागलपुर अमरपुर लाइन में भी महुआ की उपलब्धि कम रही है। यूपी के कानपुर हमीरपुर बांदा बदायूं एटा मैनपुरी के साथ-साथ लखनऊ सिद्धार्थ गोरखपुर देवरिया लाइन में इस बार कम आया है, इन सारी परिस्थितियों को देखते हुए मध्य प्रदेश एवं छत्तीसगढ़ में ही स्टाक में महुआ फूल है, वह भी गत वर्ष की समान अवधि की तुलना में काफी कम है, इन परिस्थितियों में जो महुआ फूल रायपुर लाइन में  बिक रहा है, यह अगले दो महीने में रायपुर लाइन में 54/55 रुपए हो सकता है। अत: वर्तमान भाव में महुआ फूल के कारोबारियों को कोई भी रिस्क नहीं लग रहा है।

Share
मौसम खराब होने से महुआ फूल में अच्छी तेजी के आसार

 महुआ फूल का नया सीजन बीतने वाला है। गत सीजन में भी इसका उत्पादन काफी कम हुआ था तथा पुराना स्टॉक भी 90 प्रतिशत निपट गया है। अब जो भी माल है, कोल्ड स्टोरों में है। पिछले दिनों पुराना माल बचने से अभी तक माल खपत की मंडियों में पड़ते में जा रहा था। अब बाहरी ट्रेड के कारोबारियों का माल कट चुका है। इस बार मौसम बार-बार खराब होने से टेपिंग में भारी कमी रही है, इसलिए नया माल नीचे के भाव से 5-6 रुपए प्रति किलो बढ़ गया है तथा आगे 15-20 रुपए बढऩे के आसार चालू सीजन में दिखाई दे रहा है। चालू सीजन में मध्य प्रदेश यूपी बिहार झारखंड एवं छत्तीसगढ़ में प्रतिकूल मौसम होने से महुआ की टैपिंग काफी कम रह गई है तथा बरसात एवं आंधी बार बार आने से 15 दिन पहले ही टेपिंग समाप्त हो गई है, क्योंकि सामान्यतया उत्तर भारत में 30 जून तक टेपिंग होती थी जो इस बार 15-16 मई के बाद से महुआ की टेपिंग पूरी तरह समाप्त हो जाने की संभावना बन गई है। तथा इस बार पुराना माल औसतन भी 15 जून तक काफी खप जाने की संभावना है, उसके बाद नया माल प्रोसेसिंग यूनिट में जाने लगा है। महुआ का उत्पादन सामान्यत: 92-93 लाख बोरी के करीब होने का अनुमान है, जो गत वर्ष  70-71 लाख बोरी के करीब हुआ था, वही इस बार 54-55 लाख बोरी के करीब होने का अनुमान आ रहा है। पुराना माल 4-5 लाख बोरी बचा है। इस बार उत्पादक व वितरक मंडियों में स्टॉक ज्यादा नहीं है, केवल मंडियों में रुपए की तंगी चल रही है तथा वाइन बनाने वाली कंपनियां भी वर्तमान भाव में छिटपुट खरीद कर रही है। गौरतलब है कि गुड़ के भाव काफी ऊंचे हैं तथा हल्का गुड़ मंडियों में इस बार नहीं है। इधर वाइन निर्माता कंपनियों की 2 दिनों से लिवाली चल रही है, जिससे रायपुर लाइन में महुआ फूल चार दिन के अंतराल दो-ढाई रुपए बढक़र 44/45 रुपए प्रति किलो हो गया है। सहडोल लाइन में 42.50/43 रुपए महुआ फूल के भाव बोल रहे हैं। उधर दुमका गिरिडीह लाइन में 40.5/41 रुपए तक क्वालिटी अनुसार महुआ फूल बिक रहा है। बिहार के सासाराम रोहतास लाइन में टेपिंग गत वर्ष की समान अवधि में आधा हुआ है। इधर भागलपुर अमरपुर लाइन में भी महुआ की उपलब्धि कम रही है। यूपी के कानपुर हमीरपुर बांदा बदायूं एटा मैनपुरी के साथ-साथ लखनऊ सिद्धार्थ गोरखपुर देवरिया लाइन में इस बार कम आया है, इन सारी परिस्थितियों को देखते हुए मध्य प्रदेश एवं छत्तीसगढ़ में ही स्टाक में महुआ फूल है, वह भी गत वर्ष की समान अवधि की तुलना में काफी कम है, इन परिस्थितियों में जो महुआ फूल रायपुर लाइन में  बिक रहा है, यह अगले दो महीने में रायपुर लाइन में 54/55 रुपए हो सकता है। अत: वर्तमान भाव में महुआ फूल के कारोबारियों को कोई भी रिस्क नहीं लग रहा है।


Label

PREMIUM

CONNECT WITH US

X
Login
X

Login

X

Click here to make payment and subscribe
X

Please subscribe to view this section.

X

Please become paid subscriber to read complete news