ग्राहकी निकलने से ग्वार गम के भाव 500 रुपए प्रति क्विंटल बढ़ गए। भविष्य में भी इसमें गिरावट की संभावना नहीं है। औद्योगिक मांग निकलने से एक पखवाड़े के दौरान जोधपुर मंडी में ग्वार गम के भाव निचले स्तर 500 रुपए बढक़र 11000/11100 रुपए प्रति कुंतल हो गए। उक्त अवधि के दौरान बिकवाली घटने से ग्वार के भाव 200 रुपए बढ़ कर 5650/5700 रुपए प्रति कुंतल हो गए। अहमदाबाद मंडी में बिकवाली कमजोर होने से दौरान ग्वार गम के भाव 500 रूपये बढक़र 11000/11100 रुपए प्रति कुंतल हो गए। ग्वार का उत्पादन मुख्यत: राजस्थान, गुजरात, हरियाणा महाराष्ट्र में प्रमुख रूप से होता है। राजस्थान, गुजरात, हरियाणा में ग्वार की आवक 60/65 हजार बोरी के लगभग की हो रही है। सटोरिया लिवाली से एनसीडीईएक्स में ग्वार एवं ग्वार गम मई में तेजी रही। ग्वार गम का निर्यात अमेरिका, रूस, इटली, जापान, फ्रांस इत्यादि देशों को होता है। अमेरिका ने भारत से टैरिफ में कटौती कर दी गई है जिसका प्रभाव आने वाले समय में देखने को मिल सकता है। वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए अभी ग्वार गम की कीमतों में मंदे की गुंजाइश नहीं लग रही है। औद्योगिक मांग निकलते ही ग्वार गमकी कीमतें बढऩे लगेगी।