TOP

ई - पेपर Subscribe Now!

ePaper
Subscribe Now!

Download
Android Mobile App

Daily Business Newspaper | A Knowledge Powerhouse in Hindi

08-05-2026

राजस्थान में मारुति सुजुकी बनी ‘धुरंधर’!

  •  इंडिया के ऑटोमोबाइल सेक्टर में तेजी से बदलाव देखने को मिल रहा है। कारों को लेकर लोगों की च्वॉइस बदलती जा रही है। पहले जहां हैचबैक कारें लोगों की पहली पसंद होती थी, वहीं अब उनकी जगह एसयूवी ले रही हैं। कारों की रिटेल सेल्स का डाटा कहता है कि मारुति सुजुकी ने राजस्थान में पैसेंजर कार की सेल्स के मामले में नया कीर्तिमान रचा है। ‘वाहन’ पोर्टल पर उपलब्ध डाटा के अनुसार मारुति सुजुकी ने कैलेंडर ईयर 2025 में राजस्थान में 110058 युनिटस की रिकॉर्ड बिक्री की है। यानि राजस्थान में किसी एक कैलेंडर ईयर में एक लाख से अधिक कारें बेचने वाली मारुति सुजुकी पहली व एकमात्र कंपनी बन गई है। उल्लेखनीय है कि पिछले 3 वर्षों से राजस्थान में मारुति सुजुकी की सेल्स में लगातार इजाफा देखा जा रहा है। राजस्थान में 2025 में मारुति की एवरेज मंथली सेल्स रही 9172 युनिट : ‘वाहन’ पोर्टल के डाटा के मुताबिक मारुति सुजुकी ने कैलेंडर ईयर 2023 में राजस्थान में करीब 89143 युनिट्स की रिटेल सेल्स की थी, जो कैलेंडर ईयर 2024 में बढक़र 94244 युनिट्स हो गई। वहीं 2025 में यह आंकड़ा और बढक़र 110058 युनिट्स हो गया। मारुति सुजुकी ने वर्ष 2025 में राजस्थान में हर महिने एवरेज 9172 युनिट्स की बिक्री की है। डीलर्स के अनुसार प्रदेश में मारुति की रिकॉर्ड कार बिक्री के मुख्य कारण अफोर्डेबल प्राइस,  ज्यादा माइलेज, मजबूत नेटवर्क, छोटे शहरों में मजबूत पकड़ रहे। मारुति सुजुकी के राजस्थान प्रमुख डीलर ऑरिक मोटर्स गु्रप के मैनेजिंग डायरेक्टर सुभाष गहलोत के अनुसार कंपनी के राजस्थान में कुल मार्केट शेयर में उनके गु्रप की करीब 15 फीसदी से ज्यादा की हिस्सेदारी है। गु्रप ने करीब 14400 कारों की बिक्री की है। मारुति सुजुकी के इंडिया के टॉप-5 प्रिंसिपल डीलर देश की अन्य 10 कार मैन्युफैक्चरिंग कंपनियों से ज्यादा कारें बेचते हैं। मारुति के कोटा बेस्ड डीलर भाटिया एंड कंपनी के डायरेक्टर हरिओम भाटिया के अनुसार राजस्थान की ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री फास्ट ग्रोइंग इंडस्ट्री है, जिसके कारण इंडस्ट्री में निरंतर ग्रोथ दर्ज की जा रही है। राजस्थान की कंजंप्शन बेस्ड इकोनॉमी है। जीएसटी बेनेफिट के बाद से इंडस्ट्री को सपोर्ट मिला है। प्रदेश में लोगों की Per Capita Income  बढ़ जाने से युवा कार कस्टमर टॉप वैरियंट के साथ अधिक फीचर्स वाली कारों को प्राथमिकता देने लगे हैं। राजस्थान में मारुति सुजुकी की सेल में गु्रप की करीब 13 से 13.5' भागीदारी है। उदयपुर बेस्ड मारुति डीलर टेक्नो मोटर्स के मैनेजिंग डायरेक्टर दिनेश जैन का कहना है कि रूरल मार्केट में मारुति का नेटवर्क बहुत मजबूत है। राजस्थान के पैसेंजर कार के रूरल मार्केट में अकेली मारुति सुजुकी का पेनीट्रेशन 65 फीसदी हो गया है। जयपुर बेस्ड डीलर प्रेम मोटर्स के डायरेक्टर कंवलजीत नागपाल व सीईओ विकास शर्मा के अनुसार मारुति का शुरुआती दौर में सिर्फ एंट्री लेवल कारों पर फोकस था। इसके बाद मारुति ने नेक्सा के साथ हाई एंट्री लेवल एसयूवी कार सेगमेंट में एंट्री ली, जिसके बाद मारुति सुजुकी के दो चैनल बनने से शोरूमों की संख्या में इजाफा हो गया। मारुति ने कस्टमर को नया एक्सपीरियंस दिया है, जिसके कारण मारुति का राजस्थान में लगातार मार्केट शेयर बढ़ रहा है। राजस्थान में डेढ़ से दो किलोमीटर की दूरी पर मारुति का सर्विस स्टेशन मिल जाता है, जो अपने आप में उल्लेखनीय पहलू है। वर्तमान में राजस्थान के पैसेंजर कार सेगमेंंट में मारुति का करीब 42 फीसदी मार्केट शेयर है, जबकि महिंद्रा एंड महिंद्रा का करीब 14 फीसदी, हुंडई मोटर इंडिया का करीब 12 फीसदी, टाटा मोटर्स का करीब 10 फीसदी व टोयोटा का करीब 8 से 9 फीसदी मार्केट शेयर है। 

Share
राजस्थान में मारुति सुजुकी बनी ‘धुरंधर’!

 इंडिया के ऑटोमोबाइल सेक्टर में तेजी से बदलाव देखने को मिल रहा है। कारों को लेकर लोगों की च्वॉइस बदलती जा रही है। पहले जहां हैचबैक कारें लोगों की पहली पसंद होती थी, वहीं अब उनकी जगह एसयूवी ले रही हैं। कारों की रिटेल सेल्स का डाटा कहता है कि मारुति सुजुकी ने राजस्थान में पैसेंजर कार की सेल्स के मामले में नया कीर्तिमान रचा है। ‘वाहन’ पोर्टल पर उपलब्ध डाटा के अनुसार मारुति सुजुकी ने कैलेंडर ईयर 2025 में राजस्थान में 110058 युनिटस की रिकॉर्ड बिक्री की है। यानि राजस्थान में किसी एक कैलेंडर ईयर में एक लाख से अधिक कारें बेचने वाली मारुति सुजुकी पहली व एकमात्र कंपनी बन गई है। उल्लेखनीय है कि पिछले 3 वर्षों से राजस्थान में मारुति सुजुकी की सेल्स में लगातार इजाफा देखा जा रहा है। राजस्थान में 2025 में मारुति की एवरेज मंथली सेल्स रही 9172 युनिट : ‘वाहन’ पोर्टल के डाटा के मुताबिक मारुति सुजुकी ने कैलेंडर ईयर 2023 में राजस्थान में करीब 89143 युनिट्स की रिटेल सेल्स की थी, जो कैलेंडर ईयर 2024 में बढक़र 94244 युनिट्स हो गई। वहीं 2025 में यह आंकड़ा और बढक़र 110058 युनिट्स हो गया। मारुति सुजुकी ने वर्ष 2025 में राजस्थान में हर महिने एवरेज 9172 युनिट्स की बिक्री की है। डीलर्स के अनुसार प्रदेश में मारुति की रिकॉर्ड कार बिक्री के मुख्य कारण अफोर्डेबल प्राइस,  ज्यादा माइलेज, मजबूत नेटवर्क, छोटे शहरों में मजबूत पकड़ रहे। मारुति सुजुकी के राजस्थान प्रमुख डीलर ऑरिक मोटर्स गु्रप के मैनेजिंग डायरेक्टर सुभाष गहलोत के अनुसार कंपनी के राजस्थान में कुल मार्केट शेयर में उनके गु्रप की करीब 15 फीसदी से ज्यादा की हिस्सेदारी है। गु्रप ने करीब 14400 कारों की बिक्री की है। मारुति सुजुकी के इंडिया के टॉप-5 प्रिंसिपल डीलर देश की अन्य 10 कार मैन्युफैक्चरिंग कंपनियों से ज्यादा कारें बेचते हैं। मारुति के कोटा बेस्ड डीलर भाटिया एंड कंपनी के डायरेक्टर हरिओम भाटिया के अनुसार राजस्थान की ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री फास्ट ग्रोइंग इंडस्ट्री है, जिसके कारण इंडस्ट्री में निरंतर ग्रोथ दर्ज की जा रही है। राजस्थान की कंजंप्शन बेस्ड इकोनॉमी है। जीएसटी बेनेफिट के बाद से इंडस्ट्री को सपोर्ट मिला है। प्रदेश में लोगों की Per Capita Income  बढ़ जाने से युवा कार कस्टमर टॉप वैरियंट के साथ अधिक फीचर्स वाली कारों को प्राथमिकता देने लगे हैं। राजस्थान में मारुति सुजुकी की सेल में गु्रप की करीब 13 से 13.5' भागीदारी है। उदयपुर बेस्ड मारुति डीलर टेक्नो मोटर्स के मैनेजिंग डायरेक्टर दिनेश जैन का कहना है कि रूरल मार्केट में मारुति का नेटवर्क बहुत मजबूत है। राजस्थान के पैसेंजर कार के रूरल मार्केट में अकेली मारुति सुजुकी का पेनीट्रेशन 65 फीसदी हो गया है। जयपुर बेस्ड डीलर प्रेम मोटर्स के डायरेक्टर कंवलजीत नागपाल व सीईओ विकास शर्मा के अनुसार मारुति का शुरुआती दौर में सिर्फ एंट्री लेवल कारों पर फोकस था। इसके बाद मारुति ने नेक्सा के साथ हाई एंट्री लेवल एसयूवी कार सेगमेंट में एंट्री ली, जिसके बाद मारुति सुजुकी के दो चैनल बनने से शोरूमों की संख्या में इजाफा हो गया। मारुति ने कस्टमर को नया एक्सपीरियंस दिया है, जिसके कारण मारुति का राजस्थान में लगातार मार्केट शेयर बढ़ रहा है। राजस्थान में डेढ़ से दो किलोमीटर की दूरी पर मारुति का सर्विस स्टेशन मिल जाता है, जो अपने आप में उल्लेखनीय पहलू है। वर्तमान में राजस्थान के पैसेंजर कार सेगमेंंट में मारुति का करीब 42 फीसदी मार्केट शेयर है, जबकि महिंद्रा एंड महिंद्रा का करीब 14 फीसदी, हुंडई मोटर इंडिया का करीब 12 फीसदी, टाटा मोटर्स का करीब 10 फीसदी व टोयोटा का करीब 8 से 9 फीसदी मार्केट शेयर है। 


Label

PREMIUM

CONNECT WITH US

X
Login
X

Login

X

Click here to make payment and subscribe
X

Please subscribe to view this section.

X

Please become paid subscriber to read complete news