दुनिया इस समय AI और रिकॉर्ड हाई मार्केट के नशे में डूबी हुई है। हर तरफ सिर्फ एक ही बात हो रही है - "Buy the Dip", "Bull Market", "Next AI Boo"। लेकिन इसी बीच दुनिया के सबसे बड़े निवेशक वॉरेन बफेट कुछ ऐसा कर रहे हैं जिसने पूरे वल्र्ड के इंवेस्टरों को सोचने पर मजबूर कर दिया है। उनकी कंपनी बर्कशायर हैथवे का cash reserve अब बढक़र रिकॉर्ड 397 बिलियन डॉलर तक पहुंच चुका है। इतना ही नहीं, बर्कशायर हैथवे पिछले लगातार 14 क्वार्टर्स से नेट लेवल पर शेयर बेच रही है। अर्थात जब पूरी दुनिया खरीदारी में लगी हुई है, तब वॉरेन बफेट चुपचाप cash इक_ा कर रहे हैं। अब सवाल यह उठता है कि आखिर Buffett को ऐसा क्या दिख रहा है जो बाकी दुनिया नहीं देख पा रही? बफेट हमेशा से एक बात पर भरोसा करते हैं - ‘‘जोखिम तब पैदा होता है जब लोग सोचना बंद कर देते हैं।" आज मार्केट में वेल्यूएशंस इतनी तेजी से बढ़ चुके हैं कि कई कंपनियां अपने असल प्रॉफिट्स से कई गुना अधिक के मल्टीपल पर ट्रेड कर रही है। एक और बड़ी वजह है इंटरेस्ट रेट्स। अब अमेरिका में इंटरेस्ट रेट्स काफी ऊपर हैं। इसका मतलब बफेट बिना ज्यादा जोखिम लिए भी अरबों डॉलर कमा सकते हैं। उनके लिए यह सिंपल केल्कुलेशन है - जब Safe Assets अच्छा रिटर्न दे रहे हों, तो Overvalued Stocks खरीदने का क्या मतलब? लेकिन कहानी सिर्फ वेल्यूएशन या इंटरेस्ट रेट्स की नहीं है। बफेट जानते हैं कि दुनिया की सबसे बड़ी इंवेस्टमेंट अपॉच्र्यूनिटीज हमेशा Panic के दौरान आती हैं। 2008 के फाइनेंशियल क्राइसिस के दौरान जब पूरी दुनिया डर रही थी, तब बफेट ने गोल्डमैन सॉक्स और बैंक ऑफ अमरीका जैसी कंपनियों में निवेश किया था। जब लोग बेच रहे थे, तब वे खरीद रहे थे। और आज ऐसा लग रहा है कि वे फिर उसी पल का इंतजार कर रहे हैं। बर्कशायर का यह भारी कैश सरप्लस सिर्फ पैसा नहीं है - यह एक Warning Signal भी हो सकता है। शायद बफेट मानते हैं कि आने वाले वर्षों में मार्केट में वोलेटिलिटी बढ़ सकती है, ग्लोबल इकोनॉमी स्लो हो सकती है और ऊंचे वेल्यूएशंस टूट सकते हैं। आज के इंवेस्टर तेजी से प्रॉफिट कमाने चाहते हैं और एक दिन में ही करोड़पति बनना चाहते हैं। लेकिन बफेट की सबसे बड़ी ताकत हमेशा Patience रही है। वे जानते हैं कि मार्केट में हर समय एक्टिव रहना जरूरी नहीं होता। कभी-कभी सबसे बड़ा दांव होता है - इंतजार करना। और शायद यही वजह है कि जब पूरी दुनिया लालच में डूबी हुई है, तब वॉरेन बफेट लगभग 400 बिलियन डॉलर कैश के साथ शांति से बैठे हैंज् क्योंकि इतिहास गवाह है - बफेट अक्सर वह देख लेते हैं, जो बाकी दुनिया बहुत देर से समझ पाती है।
