भारत वित्त वर्ष 2025-26 में फिनिश्ड स्टील का नेट एक्सपोर्टर बनने में कामयाब रहा। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, देश ने वित्त वर्ष 26 में 66 लाख टन फिनिश्ड स्टील का एक्सपोर्ट किया, जो पिछले वर्ष की तुलना में 35.9 परसेंट अधिक है। भारत से सबसे ज्यादा फिनिश्ड स्टील खरीदने वाले देशों में इटली, वियतनाम, बेल्जियम, यूएई और स्पेन शामिल रहे। वहीं, भारत का फिनिश्ड स्टील इंपोर्ट वित्त वर्ष 26 में 31.7 परसेंट घटकर 65 लाख टन रह गया। भारत को सबसे ज्यादा स्टील एक्सपोर्ट करने वाले देशों में साउथ कोरिया, चायना, जापान, वियतनाम और रूस शामिल रहे। दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा कच्चा स्टील प्रोड्यूसर भारत वित्त वर्ष26 में 11.2 परसेंट ग्रोथ के साथ 169.2 मिलियन टन कच्चा स्टील प्रोडक्शन तक पहुंच गया। इस दौरान देश में फिनिश्ड स्टील की खपत भी 8 परसेंट बढक़र 164.2 मिलियन टन रही।