भयंकर हेडविंड्स से गुजर रही जापानी ऑटो दिग्गज होंडा मोटर कंपनी ने कहा है कि भारत उसकी फ्यूचर डवलपमेंट स्ट्रेटेजी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। क्योंकि, कंपनी अब नेक्सजेन हाइब्रिड वेहीकल्स पर फोकस बढ़ा रही है और अपने ऑटोमोबाइल बिजनस की रीस्ट्रक्चरिंग कर रही है। कंपनी ने कहा कि वह 2028 से इंडिया सेंट्रिक नए मॉडल पेश करेगी। ये मॉडल 4 मीटर से कम लंबाई और मिड-साइज कार कैटेगरी में होंगे।। होंडा के अनुसार, इन मॉडलों को इंडिया के बायर की जरूरत और पसंद को ध्यान में रखकर डिजाइन किया जाएगा। होंडा भारत में अपने दोपहिया कारोबार का भी लाभ उठाना चाहती है। कंपनी भारत में हर साल लगभग 60 लाख टू-व्हीलर बेचती है। कंपनी का प्लान इन होंडा टू-व्हीलर यूजर को ही होंडा कार की ओर अट्रेक्ट करने का भी प्लान है। इसी स्ट्रेटेजी के तहत कंपनी ने होंडा डिजिटल इनोवेशन इंडिया की शुरुआत की है। साथ ही, भारत में नई कैप्टिव (इन-हाउस) फाइनेंस कंपनी भी चालू वित्त वर्ष2027 में ही शुरू करने की तैयारी है। होंडा के प्रेसिडेंट और सीईओ तोशिहिरो मिबे ने कहा कि कंपनी अगले तीन वर्ष में कॉस्ट कटिंग, डवलपमेंट कैपेसिटी का विस्तार और बेहतर प्रोडक्ट पेश कर अपने ऑटोमोबाइल बिजनस को मजबूत करेगी होंडा 2027 से बिल्कुल नए हाइब्रिड सिस्टम और प्लेटफॉर्म पर आधारित नेक्सजेन हाइब्रिड मॉडल लॉन्च की शुरुआत करेगी। कंपनी का प्लान वित्त वर्ष 2030 तक ग्लोबल मार्केट में 15 नए हाइब्रिड मॉडल पेश करने का है जिनमें से ज्यादातर नॉर्थ अमेरिका के लिए होंगे जिनमें से कई डी-सैगमेंट हाइब्रिड होंगे। दो नए प्रोटोटाइप : होंडा ने इसी स्ट्रेटेजी की झलक दिखाते हुए दो नेक्सजेन हाइब्रिड सेडान और एक्यूरा हाइब्रिड एसयूवी प्रोटोटाइप भी पेश किए हैं। दोनों मॉडल अगले दो वर्ष में लॉन्च किए जाएंगे। कंपनी के अनुसार, नया हाइब्रिड सिस्टम 2023 में पेश किए गए मौजूदा सिस्टम की तुलना में कॉस्ट को 30 परसेंट घटाएगा। होंडा का दावा है कि नए हाइब्रिड सिस्टम, नई पीढ़ी के प्लेटफॉर्म और नए इलेक्ट्रिक फोर-व्हील ड्राइव यूनिट के साथ फ्यूल एफिशिएंसी में 10 परसेंट से ज्यादा सुधार होगा। कंपनी ने कहा कि नेक्सजेन एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम ( अडैस) 2028 में लॉन्च होगा जो अगले पांच वर्ष में 15 से अधिक मॉडलों में इस्तेमाल होगा।
