TOP

ई - पेपर Subscribe Now!

ePaper
Subscribe Now!

Download
Android Mobile App

Daily Business Newspaper | A Knowledge Powerhouse in Hindi

03-04-2026

ट्रम्प के बयान के बाद सोना-चांदी हुए धड़ाम, 15000 रुपए गिर गए चांदी के भाव

  •  मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के बयान के बाद से सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिली है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानि एमसीएक्स पर गुरुवार को सोना 4500 रुपए प्रति दस ग्राम और चांदी में 15300 रुपए प्रतिकिलो से ज्यादा की गिरावट दर्ज हुई। एमसीएक्स पर गुरुवार शाम 6 बजे सोने का भाव 1,45,601 रुपए प्रति दस ग्राम हो गया। इसके अलावा चांदी की कीमतें 2,28,200 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई। जानकारी के अनुसार 2 अप्रैल को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान युद्ध पर अमेरिका को संबोधित किया। ट्रम्प के संबोधन के बाद से ही सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट जारी है। बुधवार को बंद हुए भाव से सोना 4,500 रुपए प्रति दस ग्राम और चांदी 15301 रुपए प्रतिकिलो सस्ती हो गई। एमसीएक्स पर 2 अप्रैल को सुबह सोने का भाव 1,51,104 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी का भाव 2,32,640 रुपए प्रति किलोग्राम पर ओपन हुआ था। अंतरराष्ट्रीय कमोडिटी बाजार कॉमेक्स पर भी सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट दिख रही है। गोल्ड रेट 1.98 फीसदी की गिरावट के बाद 4,688.30 डॉलर प्रति औन्स और सिल्वर रेट 4.89 फीसदी की गिरावट के बाद 72.360 डॉलर प्रति औन्स पर आ गया। बुधवार को एमसीएक्स पर सोना 1,50,104 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 2,43,501 रुपये प्रति किलोग्राम पर क्लोज हुए थे।  29 जनवरी 2026 को सोने और चांदी की कीमतों ने जो टाइम हाई रिकॉर्ड बनाया था। तब सोने का भाव 1,80,000 रुपए प्रति 10 ग्राम पर और चांदी का भाव 4,20,000 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच चुका था। यानी सोने की कीमत में लगभग 16 फीसदी और चांदी की कीमत में 44 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आ चुकी है। 2 अप्रेल को डॉलर की तुलना में रुपए में 12 वर्षों से ज्यादा समय में सबसे अधिक तेजी देखी गई है। रुपया डॉलर के मुकाबले 1.8' बढक़र 93.17 पर पहुंच गया जो सितंबर 2013 के बाद सबसे ज्यादा है।

Share
ट्रम्प के बयान के बाद सोना-चांदी हुए धड़ाम, 15000 रुपए गिर गए चांदी के भाव

 मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के बयान के बाद से सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिली है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानि एमसीएक्स पर गुरुवार को सोना 4500 रुपए प्रति दस ग्राम और चांदी में 15300 रुपए प्रतिकिलो से ज्यादा की गिरावट दर्ज हुई। एमसीएक्स पर गुरुवार शाम 6 बजे सोने का भाव 1,45,601 रुपए प्रति दस ग्राम हो गया। इसके अलावा चांदी की कीमतें 2,28,200 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई। जानकारी के अनुसार 2 अप्रैल को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान युद्ध पर अमेरिका को संबोधित किया। ट्रम्प के संबोधन के बाद से ही सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट जारी है। बुधवार को बंद हुए भाव से सोना 4,500 रुपए प्रति दस ग्राम और चांदी 15301 रुपए प्रतिकिलो सस्ती हो गई। एमसीएक्स पर 2 अप्रैल को सुबह सोने का भाव 1,51,104 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी का भाव 2,32,640 रुपए प्रति किलोग्राम पर ओपन हुआ था। अंतरराष्ट्रीय कमोडिटी बाजार कॉमेक्स पर भी सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट दिख रही है। गोल्ड रेट 1.98 फीसदी की गिरावट के बाद 4,688.30 डॉलर प्रति औन्स और सिल्वर रेट 4.89 फीसदी की गिरावट के बाद 72.360 डॉलर प्रति औन्स पर आ गया। बुधवार को एमसीएक्स पर सोना 1,50,104 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 2,43,501 रुपये प्रति किलोग्राम पर क्लोज हुए थे।  29 जनवरी 2026 को सोने और चांदी की कीमतों ने जो टाइम हाई रिकॉर्ड बनाया था। तब सोने का भाव 1,80,000 रुपए प्रति 10 ग्राम पर और चांदी का भाव 4,20,000 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच चुका था। यानी सोने की कीमत में लगभग 16 फीसदी और चांदी की कीमत में 44 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आ चुकी है। 2 अप्रेल को डॉलर की तुलना में रुपए में 12 वर्षों से ज्यादा समय में सबसे अधिक तेजी देखी गई है। रुपया डॉलर के मुकाबले 1.8' बढक़र 93.17 पर पहुंच गया जो सितंबर 2013 के बाद सबसे ज्यादा है।


Label

PREMIUM

CONNECT WITH US

X
Login
X

Login

X

Click here to make payment and subscribe
X

Please subscribe to view this section.

X

Please become paid subscriber to read complete news