TOP

ई - पेपर Subscribe Now!

ePaper
Subscribe Now!

Download
Android Mobile App

Daily Business Newspaper | A Knowledge Powerhouse in Hindi

17-03-2026

चांदी हुई धड़ाम, सोना भी पिघला

  •  सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट रुकने का नाम नहीं ले रही है। अमरीका-इजरायल-ईरान वॉर से बढ़ी ग्लोबल टेंशन के बावजूद दोनों कीमती धातुएं चढऩे के बजाय सस्ती होती जा रही है। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स पर गोल्ड-सिल्वर की रेट्स में तेज गिरावट देखने को मिली। चांदी एक झटके में 7000 रुपए प्रति किलोग्राम से ज्यादा सस्ती हो गई। वहीं सोने का भाव भी 2300 रुपए प्रति 10 ग्राम तक फिसल गया। सबसे पहले बात करते हैं चांदी की कीमत में आई गिरावट के बारे में, तो एमसीएक्स पर 5 मई की एक्सपायरी वाली चांदी का वायदा भाव बीते सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को 2,59,435 रुपए प्रतिकिलो पर बंद हुआ था और सोमवार को शाम 5:30 बजे 2,52,550 रुपए प्रतिकिलो पर आ गई। इस हिसाब से देखें, तो चांदी सोमवार को 6,885 रुपए प्रतिकिलो सस्ती हो गई। सबसे चौंकाने वाली ये है कि युद्ध या किसी अन्य आपदा की स्थिति में तेज दौड़ लगाने वाली कीमती धातुओं के दाम अमरीका-ईरान के बीच युद्ध से बढ़ी ग्लोबल टेंशन में भी कम होते जा रहे हैं। 28 फरवरी को अमरीका-इजरायल ने ईरान पर पहली बार हमले शुरू किए थे और उसके एक दिन पहले यानी 27 फरवरी को एमसीएक्स पर 2,82,644 रुपए प्रतिकिलो था और इसके बाद महज 11 कारोबारी दिनों में ये 31,898 रुपए सस्ती हो चुकी है। न सिर्फ चांदी, बल्कि सोने की कीमत में भी लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। सोमवार को एमसीएक्स गोल्ड रेट अपने पिछले कारोबारी बंद 1,58,466 रुपए प्रति 10 ग्राम की तुलना में सोमवार शाम 5:30 बजे तक यह 2348 रुपए प्रति दस ग्राम की गिरावट के साथ 1,56,118 रुपए प्रति दस ग्राम पर ट्रेड कर रहा था। जयपुर सर्राफा मार्केट में चांदी हाजिर में 2,59,000 रुपए प्रतिकिलो व गोल्ड 1,60,400 रुपए प्रति दस ग्राम बोला गया।

Share
चांदी हुई धड़ाम, सोना भी पिघला

 सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट रुकने का नाम नहीं ले रही है। अमरीका-इजरायल-ईरान वॉर से बढ़ी ग्लोबल टेंशन के बावजूद दोनों कीमती धातुएं चढऩे के बजाय सस्ती होती जा रही है। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स पर गोल्ड-सिल्वर की रेट्स में तेज गिरावट देखने को मिली। चांदी एक झटके में 7000 रुपए प्रति किलोग्राम से ज्यादा सस्ती हो गई। वहीं सोने का भाव भी 2300 रुपए प्रति 10 ग्राम तक फिसल गया। सबसे पहले बात करते हैं चांदी की कीमत में आई गिरावट के बारे में, तो एमसीएक्स पर 5 मई की एक्सपायरी वाली चांदी का वायदा भाव बीते सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को 2,59,435 रुपए प्रतिकिलो पर बंद हुआ था और सोमवार को शाम 5:30 बजे 2,52,550 रुपए प्रतिकिलो पर आ गई। इस हिसाब से देखें, तो चांदी सोमवार को 6,885 रुपए प्रतिकिलो सस्ती हो गई। सबसे चौंकाने वाली ये है कि युद्ध या किसी अन्य आपदा की स्थिति में तेज दौड़ लगाने वाली कीमती धातुओं के दाम अमरीका-ईरान के बीच युद्ध से बढ़ी ग्लोबल टेंशन में भी कम होते जा रहे हैं। 28 फरवरी को अमरीका-इजरायल ने ईरान पर पहली बार हमले शुरू किए थे और उसके एक दिन पहले यानी 27 फरवरी को एमसीएक्स पर 2,82,644 रुपए प्रतिकिलो था और इसके बाद महज 11 कारोबारी दिनों में ये 31,898 रुपए सस्ती हो चुकी है। न सिर्फ चांदी, बल्कि सोने की कीमत में भी लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। सोमवार को एमसीएक्स गोल्ड रेट अपने पिछले कारोबारी बंद 1,58,466 रुपए प्रति 10 ग्राम की तुलना में सोमवार शाम 5:30 बजे तक यह 2348 रुपए प्रति दस ग्राम की गिरावट के साथ 1,56,118 रुपए प्रति दस ग्राम पर ट्रेड कर रहा था। जयपुर सर्राफा मार्केट में चांदी हाजिर में 2,59,000 रुपए प्रतिकिलो व गोल्ड 1,60,400 रुपए प्रति दस ग्राम बोला गया।


Label

PREMIUM

CONNECT WITH US

X
Login
X

Login

X

Click here to make payment and subscribe
X

Please subscribe to view this section.

X

Please become paid subscriber to read complete news