जयपुर बेस्ड प्रमुख एनबीएफसी कंपनी लक्ष्मी इंडिया फाइनेंस लिमिटेड ने हाल ही में मार्च 2026 क्वार्टर के साथ फाइनेंशियल ईयर 2026 के वित्तीय परिणामों की घोषणा की है, जिसमें कंपनी का सॉलिड परफॉर्मेस दर्ज किया गया है। मार्च 2026 क्वार्टर में कंपनी की रेवेन्यू 26 फीसदी बढक़र 74 करोड़ रुपए के मुकाबले 93 करोड़ रुपए हो गई, जबकि कंपनी का नेट प्रॉफिट 40 फीसदी बढक़र 15 करोड़ रुपए के मुकाबले 21 करोड़ रुपए दर्ज किया गया। इस दौरान कंपनी का फाइनेंसिंग प्रॉफिट 19 करोड़ रुपए से बढक़र 27 करोड़ रुपए हो गया, जबकि फाइनेंसिंग मार्जिन 25 फीसदी से बढक़र 29 फीसदी हो गया। फाइनेंशियल ईयर 2026 में कंपनी की रेवेन्यू 29 फीसदी बढक़र 317 करोड़ रुपए हो गई, जो पिछली समान अवधि में 246 करोड़ रुपए थी। वहीं कंपनी का नेट प्रॉफिट 39 फीसदी बढक़र 36 करोड़ रुपए के मुकाबले 50 करोड़ रुपए रिपोर्ट किया गया। इस अवधि में कंपनी का फाइनेंसिंग प्रॉफिट 47 करोड़ रुपए से बढक़र 66 करोड़ रुपए हो गया, जबकि फाइनेंसिंग मार्जिन 19 फीसदी से बढक़र 21 फीसदी दर्ज किया गया। 31 मार्च 2026 तक कंपनी का एसेट अंडर मैनेजमेंट (एयूएम) 27.35 फीसदी बढक़र 1626.26 करोड़ रुपए हो गया, जो पिछली समान अवधि में 1277.02 करोड़ रुपए था। फाइनेंशियल ईयर 2026 में कंपनी की नेट इंटरेस्ट इनकम 38.65 फीसदी बढक़र 161.78 करोड़ रुपए हो गई। कंपनी का ग्रॉस एनपीए बढक़र 2.13 फीसदी हो गया, जो पिछली समान अवधि में 1.07 फीसदी था। कंपनी के अभी तक के क्वाटरली फाइनेंशियल व ईयर-टू-ईयर फाइनेंशियल परफॉर्मेंस का एनालिसिस किया जाए तो मार्च 2026 क्वार्टर व फाइनेंशियल ईयर 2026 में लक्ष्मी इंडिया फाइनेंस ने अब तक की सर्वाधिक रेवेन्यू व सर्वाधिक नेट प्रॉफिट रिपोर्ट किए हैं। लक्ष्मी इंडिया फाइनेंस लिमिटेड के एमडी दीपक बैद के अनुसार कंपनी ने महाराष्ट्र में कारोबार का एक्सपेंशन किया है और फ्यूचर में और अधिक ग्रोथ करेंगे। कंपनी ने ओवरऑल 30 से 35 फीसदी ग्रोथ का लक्ष्य निर्धारित किया है।