TOP

ई - पेपर Subscribe Now!

ePaper
Subscribe Now!

Download
Android Mobile App

Daily Business Newspaper | A Knowledge Powerhouse in Hindi

01-05-2026

इंटरनेशनल टूरिज्म मानचित्र पर हाड़ौती क्षेत्र बनाएगा अपनी विशिष्ट पहचान

  •  जयपुर के जेईसीसी में आयोजित द ग्रेट इंडियन ट्रैवल बाजार के अंतर्गत 52 देशों से आए ऑपरेटर्स के लिए आयोजित राज्य के विशेष भ्रमण कार्यक्रम के तहत होटल फेडरेशन ऑफ राजस्थान, कोटा डिवीजन के प्रयासों से कोटा बूंदी भ्रमण पर 16 देशों से आए विदेशी टूर ऑपरेटर्स का बूंदी स्थित अनंता रिसोर्ट एवं द हाड़ौती पैलेस में पारंपरिक राजस्थानी रीति के साथ सभी विदेशी अतिथियों का स्वागत किया गया। होटल फेडरेशन ऑफ राजस्थान कोटा डिवीजन के अध्यक्ष अशोक माहेश्वरी ने बताया कि हाड़ोती भ्रमण कार्यक्रम के दौरान सभी 16 देश के विदेशी टूर ऑपरेटर्स जो, मलेशिया, सिंगापुर, ऑस्ट्रेलिया, रूस, इंडोनेशिया, वियतनाम इटली,चीन,श्रीलंका कंबोडिया, थाईलैंड, जापान, स्वीडन, न्यूजीलैंड, भूटान नेपाल से आये थे, जिनको बूंदी के प्रमुख पर्यटन स्थलों—तारागढ़ दुर्ग, रानी जी की बावड़ी सहित अन्य कई ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक धरोहरों का भ्रमण कराया गया। होटल फेडरेशन ऑफ राजस्थान, बूंदी इकाई के अध्यक्ष प्रदीप चांदवानी, उपाध्यक्ष मुकेश श्रृंगी, सचिव लोकेश सुखवाल, कोषाध्यक्ष भगवान मंडावरा, रोहित पटौदी एवं नारायण मंडावरा सहित पूरी टीम ने पर्यटकों को इन स्थलों के इतिहास एवं महत्व की विस्तृत जानकारी प्रदान की। बूंदी की अद्वितीय स्थापत्य कला, प्राकृतिक सौंदर्य एवं ऐतिहासिक धरोहरों को देखकर सभी विदेशी टूर ऑपरेटर्स अभिभूत हो गए। उन्होंने बूंदी को एक उत्कृष्ट पर्यटन नगरी बताते हुए विदेशी पर्यटकों के लिए अत्यंत आकर्षक का केन्द्र बताया। इसके पश्चात कोटा भ्रमण के दौरान सभी विदेशी टूर ऑपरेटर्स को चंबल रिवर फ्रंट, एवं सिटी पार्क जैसे आधुनिक एवं विश्व स्तरीय पर्यटन स्थलों का अवलोकन कराया गया। विदेशी प्रतिनिधियों ने इन पयर्टन स्थलों की सराहना करते हुए इन्हें विश्व स्तरीय पर्यटन स्थल बताया और कहा कि आने वाले समय में हाड़ौती क्षेत्र अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर अपनी विशिष्ट पहचान बनाएगा।

Share
इंटरनेशनल टूरिज्म मानचित्र पर हाड़ौती क्षेत्र बनाएगा अपनी विशिष्ट पहचान

 जयपुर के जेईसीसी में आयोजित द ग्रेट इंडियन ट्रैवल बाजार के अंतर्गत 52 देशों से आए ऑपरेटर्स के लिए आयोजित राज्य के विशेष भ्रमण कार्यक्रम के तहत होटल फेडरेशन ऑफ राजस्थान, कोटा डिवीजन के प्रयासों से कोटा बूंदी भ्रमण पर 16 देशों से आए विदेशी टूर ऑपरेटर्स का बूंदी स्थित अनंता रिसोर्ट एवं द हाड़ौती पैलेस में पारंपरिक राजस्थानी रीति के साथ सभी विदेशी अतिथियों का स्वागत किया गया। होटल फेडरेशन ऑफ राजस्थान कोटा डिवीजन के अध्यक्ष अशोक माहेश्वरी ने बताया कि हाड़ोती भ्रमण कार्यक्रम के दौरान सभी 16 देश के विदेशी टूर ऑपरेटर्स जो, मलेशिया, सिंगापुर, ऑस्ट्रेलिया, रूस, इंडोनेशिया, वियतनाम इटली,चीन,श्रीलंका कंबोडिया, थाईलैंड, जापान, स्वीडन, न्यूजीलैंड, भूटान नेपाल से आये थे, जिनको बूंदी के प्रमुख पर्यटन स्थलों—तारागढ़ दुर्ग, रानी जी की बावड़ी सहित अन्य कई ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक धरोहरों का भ्रमण कराया गया। होटल फेडरेशन ऑफ राजस्थान, बूंदी इकाई के अध्यक्ष प्रदीप चांदवानी, उपाध्यक्ष मुकेश श्रृंगी, सचिव लोकेश सुखवाल, कोषाध्यक्ष भगवान मंडावरा, रोहित पटौदी एवं नारायण मंडावरा सहित पूरी टीम ने पर्यटकों को इन स्थलों के इतिहास एवं महत्व की विस्तृत जानकारी प्रदान की। बूंदी की अद्वितीय स्थापत्य कला, प्राकृतिक सौंदर्य एवं ऐतिहासिक धरोहरों को देखकर सभी विदेशी टूर ऑपरेटर्स अभिभूत हो गए। उन्होंने बूंदी को एक उत्कृष्ट पर्यटन नगरी बताते हुए विदेशी पर्यटकों के लिए अत्यंत आकर्षक का केन्द्र बताया। इसके पश्चात कोटा भ्रमण के दौरान सभी विदेशी टूर ऑपरेटर्स को चंबल रिवर फ्रंट, एवं सिटी पार्क जैसे आधुनिक एवं विश्व स्तरीय पर्यटन स्थलों का अवलोकन कराया गया। विदेशी प्रतिनिधियों ने इन पयर्टन स्थलों की सराहना करते हुए इन्हें विश्व स्तरीय पर्यटन स्थल बताया और कहा कि आने वाले समय में हाड़ौती क्षेत्र अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर अपनी विशिष्ट पहचान बनाएगा।


Label

PREMIUM

CONNECT WITH US

X
Login
X

Login

X

Click here to make payment and subscribe
X

Please subscribe to view this section.

X

Please become paid subscriber to read complete news