TOP

ई - पेपर Subscribe Now!

ePaper
Subscribe Now!

Download
Android Mobile App

Daily Business Newspaper | A Knowledge Powerhouse in Hindi

07-05-2026

उद्यमियों के सुझावों के आधार पर बनाई जा रही नीतियां: दीया कुमारी

  •  फेडरेशन ऑफ राजस्थान ट्रेड एंड इंडस्ट्री (फोर्टी) ने अपनी दो प्रमुख शाखाओं वूमन और यूथ विंग की नई कार्यकारिणी का गठन किया है। दोनों शाखाओं की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इसमें उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने वूमन विंग की प्रेसिडेंट नीलम मित्तल और यूथ विंग के प्रेसिडेंट सुनील अग्रवाल, सेक्रेटरी अभिषेक गोयल के साथ दोनों विंग की एग्जीक्यूटिव कमेटी को पद की शपथ दिलाई। इस अवसर पर फोर्टी मुख्य शाखा अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल और मुख्य संरक्षक सुरजाराम मील, संरक्षक आईसी अग्रवाल, कार्यकारी अध्यक्ष, पीडी गोयल भी मौजूद रहे। अपने संबोधन में दीया कुमारी ने वुमन विंग और युथ विंग की नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दी और कहा कि फोर्टी प्रदेश का शीर्ष उद्यमी संगठन है। प्रदेश के बजट और विकास के लिए नीति निर्धारण में सरकार फोर्टी के सुझावों पर गंभीरता से विचार करती है। उनकी सरकार ने प्रदेश के उद्यमियों के सुझावों पर ही 20 से ज्यादा नीतियों में संशोधन कर उन्हें ज्यादा प्रभावशाली बनाया गया है, जिसका परिणाम भी नजर आ रहा है। हम राजस्थान को जल्दी ही आर्थिक और औद्योगिक क्षेत्र में विकसित प्रदेश के तौर पर स्थापित करेंगे। उपमुख्यमंत्री ने इस अवसर पर अगले साल 18 नवम्बर को जयपुर के 300 वें स्थापना दिवस को विशेष समारोह पूर्वक मनाने के लिए उद्यमियों और व्यापारियों से आगे आने का आह्वान  किया। फोर्टी अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल ने उपमुख्यमंत्री के सुझाव पर  फोर्टी जयपुर महोत्सव मनाने की घोषणा की। इसके तहत फोर्टी की ओर से   अगले साल 1 से 18 नवंबर तक विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से जयपुर की  कला, संस्कृति और व्यापार को विश्व पटल पर प्रोत्साहित किया जाएगा। लगातार दूसरी बार वुमन विंग की अध्यक्ष चुने जाने पर नीलम मित्तल ने कहा कि हमारा उद्देश्य महिला उद्यमिता को प्रोत्साहन के साथ महिलाओं को फाइनेंशियल लिटरेसी में आगे बढ़ाना होगा। इसके लिए सालभर की पूरी कार्य योजना तैयार की गई है। यूथ विंग के नवनियुक्त अध्यक्ष सुनील अग्रवाल का कहना है कि हमारा देश दुनिया में सबसे ज्यादा युवा शक्ति वाला देश है। फोर्टी यूथ विंग के माध्यम से इस युवा शक्ति को उद्यमिता और कौशल विकास के माध्यम से रोजगार तलाशने वालों की जगह रोजगार देने वाला बनाया जाएगा।

Share
उद्यमियों के सुझावों के आधार पर बनाई जा रही नीतियां: दीया कुमारी

 फेडरेशन ऑफ राजस्थान ट्रेड एंड इंडस्ट्री (फोर्टी) ने अपनी दो प्रमुख शाखाओं वूमन और यूथ विंग की नई कार्यकारिणी का गठन किया है। दोनों शाखाओं की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इसमें उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने वूमन विंग की प्रेसिडेंट नीलम मित्तल और यूथ विंग के प्रेसिडेंट सुनील अग्रवाल, सेक्रेटरी अभिषेक गोयल के साथ दोनों विंग की एग्जीक्यूटिव कमेटी को पद की शपथ दिलाई। इस अवसर पर फोर्टी मुख्य शाखा अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल और मुख्य संरक्षक सुरजाराम मील, संरक्षक आईसी अग्रवाल, कार्यकारी अध्यक्ष, पीडी गोयल भी मौजूद रहे। अपने संबोधन में दीया कुमारी ने वुमन विंग और युथ विंग की नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दी और कहा कि फोर्टी प्रदेश का शीर्ष उद्यमी संगठन है। प्रदेश के बजट और विकास के लिए नीति निर्धारण में सरकार फोर्टी के सुझावों पर गंभीरता से विचार करती है। उनकी सरकार ने प्रदेश के उद्यमियों के सुझावों पर ही 20 से ज्यादा नीतियों में संशोधन कर उन्हें ज्यादा प्रभावशाली बनाया गया है, जिसका परिणाम भी नजर आ रहा है। हम राजस्थान को जल्दी ही आर्थिक और औद्योगिक क्षेत्र में विकसित प्रदेश के तौर पर स्थापित करेंगे। उपमुख्यमंत्री ने इस अवसर पर अगले साल 18 नवम्बर को जयपुर के 300 वें स्थापना दिवस को विशेष समारोह पूर्वक मनाने के लिए उद्यमियों और व्यापारियों से आगे आने का आह्वान  किया। फोर्टी अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल ने उपमुख्यमंत्री के सुझाव पर  फोर्टी जयपुर महोत्सव मनाने की घोषणा की। इसके तहत फोर्टी की ओर से   अगले साल 1 से 18 नवंबर तक विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से जयपुर की  कला, संस्कृति और व्यापार को विश्व पटल पर प्रोत्साहित किया जाएगा। लगातार दूसरी बार वुमन विंग की अध्यक्ष चुने जाने पर नीलम मित्तल ने कहा कि हमारा उद्देश्य महिला उद्यमिता को प्रोत्साहन के साथ महिलाओं को फाइनेंशियल लिटरेसी में आगे बढ़ाना होगा। इसके लिए सालभर की पूरी कार्य योजना तैयार की गई है। यूथ विंग के नवनियुक्त अध्यक्ष सुनील अग्रवाल का कहना है कि हमारा देश दुनिया में सबसे ज्यादा युवा शक्ति वाला देश है। फोर्टी यूथ विंग के माध्यम से इस युवा शक्ति को उद्यमिता और कौशल विकास के माध्यम से रोजगार तलाशने वालों की जगह रोजगार देने वाला बनाया जाएगा।


Label

PREMIUM

CONNECT WITH US

X
Login
X

Login

X

Click here to make payment and subscribe
X

Please subscribe to view this section.

X

Please become paid subscriber to read complete news