TOP

ई - पेपर Subscribe Now!

ePaper
Subscribe Now!

Download
Android Mobile App

Daily Business Newspaper | A Knowledge Powerhouse in Hindi

11-05-2026

रीको ने पिछले वित्तीय वर्ष में हर दिन आवंटित किए औसतन 6 इंडस्ट्रीयल प्लॉट

  •  ।। राज्य सरकार द्वारा आयोजित राइजिंग राजस्थान सहित अन्य नीतियों और योजनाओं के कारण प्रदेश में लगातार इन्वेस्टमेंट बढ़ रहा है और नई इंडस्ट्रीज स्थापित हो रही हैं। रीको द्वारा पिछले वित्तीय वर्ष के भूखण्ड आवंटन, भूमि अधिग्रहण, भूमि की बिक्री और नए इंडस्ट्रीयल क्षेत्र से जुड़े आंकड़े इस बढ़ते निवेश का प्रमाण हैं। पिछले 10 वर्षों का आंकलन किया जाये तो वित्त वर्ष 2025-26 में रीको द्वारा सर्वाधिक हर दिन औसतन 6 प्लॉट आवंटित किए गए हैं। कुल 2,072 भूखण्ड आवंटित किए गए, जो पिछले वर्ष के मुकाबले 135 प्रतिशत अधिक है। इस अवधि में 21 नए इंडस्ट्रीयल एरिया खोले गए हैं, यानि हर 17 दिन में औसतन एक इंडस्ट्रीयल एरिया, जो कि पिछले 10 वर्षों में सर्वाधिक है। साथ ही, वर्ष 2025-26 में नए निवेश हेतु इंडस्ट्रीयल क्षेत्रों की स्थापना के उद्देश्य से 10,440 एकड़ भूमि का अधिग्रहण किया गया, जो पिछले 10 वर्षों में सर्वाधिक है। रीको द्वारा इन्वेस्टर्स की सुविधा के लिए इंडस्ट्रीयल क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाएं विकसित करने पर भी ध्यान दिया गया है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में सडक़, बिजली, पानी सहित अन्य सुविधाओं के लिए करीब 539 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। एसीएस, उद्योग एवं वाणिज्य विभाग शिखर अग्रवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मंशा के अनुसार रीको द्वारा इंडस्ट्री लगाने के लिए रिकॉर्ड भूमि आवंटन किए गए हैं। साथ ही, इन्वेस्टर्स को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए आधारभूत सुविधाएं विकसित करने के लिए वर्ष 2025-26 में 539 करो? रुपये खर्च किए गए हैं। राइजिंग राजस्थान और नीतियों के कारण राज्य में निवेश अनूकूल वातावरण बना है।

Share
रीको ने पिछले वित्तीय वर्ष में हर दिन आवंटित किए औसतन 6 इंडस्ट्रीयल प्लॉट

 ।। राज्य सरकार द्वारा आयोजित राइजिंग राजस्थान सहित अन्य नीतियों और योजनाओं के कारण प्रदेश में लगातार इन्वेस्टमेंट बढ़ रहा है और नई इंडस्ट्रीज स्थापित हो रही हैं। रीको द्वारा पिछले वित्तीय वर्ष के भूखण्ड आवंटन, भूमि अधिग्रहण, भूमि की बिक्री और नए इंडस्ट्रीयल क्षेत्र से जुड़े आंकड़े इस बढ़ते निवेश का प्रमाण हैं। पिछले 10 वर्षों का आंकलन किया जाये तो वित्त वर्ष 2025-26 में रीको द्वारा सर्वाधिक हर दिन औसतन 6 प्लॉट आवंटित किए गए हैं। कुल 2,072 भूखण्ड आवंटित किए गए, जो पिछले वर्ष के मुकाबले 135 प्रतिशत अधिक है। इस अवधि में 21 नए इंडस्ट्रीयल एरिया खोले गए हैं, यानि हर 17 दिन में औसतन एक इंडस्ट्रीयल एरिया, जो कि पिछले 10 वर्षों में सर्वाधिक है। साथ ही, वर्ष 2025-26 में नए निवेश हेतु इंडस्ट्रीयल क्षेत्रों की स्थापना के उद्देश्य से 10,440 एकड़ भूमि का अधिग्रहण किया गया, जो पिछले 10 वर्षों में सर्वाधिक है। रीको द्वारा इन्वेस्टर्स की सुविधा के लिए इंडस्ट्रीयल क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाएं विकसित करने पर भी ध्यान दिया गया है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में सडक़, बिजली, पानी सहित अन्य सुविधाओं के लिए करीब 539 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। एसीएस, उद्योग एवं वाणिज्य विभाग शिखर अग्रवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मंशा के अनुसार रीको द्वारा इंडस्ट्री लगाने के लिए रिकॉर्ड भूमि आवंटन किए गए हैं। साथ ही, इन्वेस्टर्स को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए आधारभूत सुविधाएं विकसित करने के लिए वर्ष 2025-26 में 539 करो? रुपये खर्च किए गए हैं। राइजिंग राजस्थान और नीतियों के कारण राज्य में निवेश अनूकूल वातावरण बना है।


Label

PREMIUM

CONNECT WITH US

X
Login
X

Login

X

Click here to make payment and subscribe
X

Please subscribe to view this section.

X

Please become paid subscriber to read complete news