TOP

ई - पेपर Subscribe Now!

ePaper
Subscribe Now!

Download
Android Mobile App

Daily Business Newspaper | A Knowledge Powerhouse in Hindi

19-05-2026

प्रदेश में पेट्रोल पंपों का औचक निरीक्षण, 25 पेट्रोल पम्पों के नोजल किए सीज

  •  उपभोक्ता मामले विभाग की अचानक जांच कार्रवाई में प्रदेशभर के कई पेट्रोल पंपों पर आम उपभोक्ताओं के साथ हो रही बड़ी धोखाधड़ी का खुलासा हुआ है। विभाग द्वारा 7 जिलों में की गई सघन जांच के दौरान 25 पेट्रोल पंपों के कुल 43 गड़बड़ नोजल जब्त किए गए। जांच में सामने आया कि कई पेट्रोल पंप हर 5 लीटर पर 30 से 60 एमएल तक कम ईंधन दे रहे थे। बड़ी मात्रा में बिक्री होने के कारण यह कमी हर महीने उपभोक्ताओं को लाखों रुपये का नुकसान पहुंचा रही थी। सिरोही जिले में 7 पेट्रोल पंपों के 9 नोजल सीज किए गए। रामपीर फिलिंग स्टेशन, पवन फिलिंग, करणी फ्यूल, देवनगरी पेट्रोलियम सर्विस, पार्वती दरिया फिलिंग स्टेशन, सुरेन्द्र जितेन्द्र ट्रेडर्स एवं भगवती फिलिंग स्टेशन पर 40 से 50 एमएल तक शॉर्ट डिलीवरी मिली। अलवर जिले में सिंघल सर्विस स्टेशन और चौधरी सर्विस स्टेशन के 5 नोजल सीज किए गए। सिंघल सर्विस स्टेशन पर 30 से 60 एमएल तक कम डिलीवरी मिली। नागौर जिले में 4 पेट्रोल पंपों के 11 नोजल जब्त किए गए। नंदलाल राजेश कुमार फिलिंग स्टेशन, गुलाबदास आत्माराम, फिलिंग स्टेशन एवं आर एल सिहाग पेट्रोलियम पर प्रतिमाह 54 से 378 लीटर तक कम ईंधन दिया जा रहा था।  भीलवाड़ा जिले में 3 पेट्रोल पंपों के 4 नोजल सीज किए गए। दीपक पेट्रोलियम, शिव इंडियन ऑयल एवं श्रीश्याम फिलिंग स्टेशन पर प्रतिमाह 34 से 90 लीटर तक कम पेट्रोल दिया जा रहा था। सीकर के सीएसआरबी फिलिंग स्टेशन नायरा के 4 नोजल सीज किए गए। जहां प्रतिमाह 216 लीटर तक शॉर्ट डिलीवरी सामने आई। पाली जिले में मा आई जी फिलिंग, पूजा एचपी पेट्रोलियम, पार्श्व एनर्जी एवं कछवा बस सर्विसेज के 5 नोजल सीज किए गए। यहां प्रतिमाह 45 से 180 लीटर तक कम ईंधन दिया जा रहा था। उपभोक्ता मामले मंत्री सुमित गोदारा ने कहा कि विभाग उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह सजग है और ऐसी अचानक निरीक्षण कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि उपभोक्ताओं के साथ धोखाधड़ी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और किसी भी स्तर पर अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Share
प्रदेश में पेट्रोल पंपों का औचक निरीक्षण, 25 पेट्रोल पम्पों के नोजल किए सीज

 उपभोक्ता मामले विभाग की अचानक जांच कार्रवाई में प्रदेशभर के कई पेट्रोल पंपों पर आम उपभोक्ताओं के साथ हो रही बड़ी धोखाधड़ी का खुलासा हुआ है। विभाग द्वारा 7 जिलों में की गई सघन जांच के दौरान 25 पेट्रोल पंपों के कुल 43 गड़बड़ नोजल जब्त किए गए। जांच में सामने आया कि कई पेट्रोल पंप हर 5 लीटर पर 30 से 60 एमएल तक कम ईंधन दे रहे थे। बड़ी मात्रा में बिक्री होने के कारण यह कमी हर महीने उपभोक्ताओं को लाखों रुपये का नुकसान पहुंचा रही थी। सिरोही जिले में 7 पेट्रोल पंपों के 9 नोजल सीज किए गए। रामपीर फिलिंग स्टेशन, पवन फिलिंग, करणी फ्यूल, देवनगरी पेट्रोलियम सर्विस, पार्वती दरिया फिलिंग स्टेशन, सुरेन्द्र जितेन्द्र ट्रेडर्स एवं भगवती फिलिंग स्टेशन पर 40 से 50 एमएल तक शॉर्ट डिलीवरी मिली। अलवर जिले में सिंघल सर्विस स्टेशन और चौधरी सर्विस स्टेशन के 5 नोजल सीज किए गए। सिंघल सर्विस स्टेशन पर 30 से 60 एमएल तक कम डिलीवरी मिली। नागौर जिले में 4 पेट्रोल पंपों के 11 नोजल जब्त किए गए। नंदलाल राजेश कुमार फिलिंग स्टेशन, गुलाबदास आत्माराम, फिलिंग स्टेशन एवं आर एल सिहाग पेट्रोलियम पर प्रतिमाह 54 से 378 लीटर तक कम ईंधन दिया जा रहा था।  भीलवाड़ा जिले में 3 पेट्रोल पंपों के 4 नोजल सीज किए गए। दीपक पेट्रोलियम, शिव इंडियन ऑयल एवं श्रीश्याम फिलिंग स्टेशन पर प्रतिमाह 34 से 90 लीटर तक कम पेट्रोल दिया जा रहा था। सीकर के सीएसआरबी फिलिंग स्टेशन नायरा के 4 नोजल सीज किए गए। जहां प्रतिमाह 216 लीटर तक शॉर्ट डिलीवरी सामने आई। पाली जिले में मा आई जी फिलिंग, पूजा एचपी पेट्रोलियम, पार्श्व एनर्जी एवं कछवा बस सर्विसेज के 5 नोजल सीज किए गए। यहां प्रतिमाह 45 से 180 लीटर तक कम ईंधन दिया जा रहा था। उपभोक्ता मामले मंत्री सुमित गोदारा ने कहा कि विभाग उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह सजग है और ऐसी अचानक निरीक्षण कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि उपभोक्ताओं के साथ धोखाधड़ी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और किसी भी स्तर पर अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।


Label

PREMIUM

CONNECT WITH US

X
Login
X

Login

X

Click here to make payment and subscribe
X

Please subscribe to view this section.

X

Please become paid subscriber to read complete news