TOP

ई - पेपर Subscribe Now!

ePaper
Subscribe Now!

Download
Android Mobile App

Daily Business Newspaper | A Knowledge Powerhouse in Hindi

09-05-2026

ग्रेविटा इंडिया गुजरात में लगाएगी कॉपर रीसाइक्लिंग प्लांट

  •  देश की प्रमुख रीसाइक्लिंग कंपनी जयपुर बेस्ड ग्रेविटा इंडिया लिमिटेड ने गुजरात के मुंद्रा पोर्ट से 25 किलोमीटर दूर स्थित मांडवी में कॉपर रीसाइक्लिंग प्लांट स्थापित करने की योजना बनाई है। यह पहल कंपनी की वैल्यू-एडेड रीसाइक्लिंग कैपेसिटी को बढ़ाने और सर्कुलर इकोनॉमी में अपने योगदान को मजबूत करने की रणनीति के अनुरूप है। कंपनी इस प्लांट में करीब 160 करोड़ रुपए कैपेक्स पर खर्च करेगी। इस प्लांट की इंस्टॉल कैपेसिटी सालाना 29,400 मैट्रिक टन होगी। इस प्लांट में उन्नत और दक्ष रीसाइक्लिंग तकनीकों का उपयोग किया जाएगा, जिससे उच्च धातु रिकवरी, निरंतर प्रोडक्ट क्वालिटी और पर्यावरणीय मानकों का पालन सुनिश्चित होगा। कमर्शियल प्रोडक्शन आगामी एक साल के अंदर शुरू होने की संभावना है। कंपनी का यह प्लांट कंपनी के नॉन-फेरस मेटल रीसाइक्लिंग पोर्टफोलियो का एक्सपेंशन करेगा। मेटल्स सेगमेंट में वैल्यू एडिशन और वर्टिकल इंटीग्रेशन को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही रीसाइक्ल्ड कॉपर की बढ़ी डिमांड व एक्सपोर्ट डिमांड को पूरा करना है। इस प्लांट के शुरू होने से फ्यूचर में कंपनी की रेवेन्यू व प्रॉफिट में और अधिक ग्रोथ देखने को मिलेगी। कंपनी ने हाल ही में मार्च 2026 क्वार्टर के साथ वित्तीय वर्ष 2026 के लिए अपने वित्तीय परिणाम जारी किए हैं, जिसमें कंपनी का उल्लेखनीय प्रदर्शन दर्ज किया गया है। मार्च 2026 क्वार्टर में कंपनी की रेवेन्यू 13 फीसदी बढक़र 1037 करोड़ रुपए के मुकाबले 1173 करोड़ रुपए हो गई, जबकि कंपनी का नेट प्रॉफिट 95 करोड़ रुपए के मुकाबले घटकर 92 करोड़ रुपए रह गया। हालांकि इस अवधि में कंपनी का ऑपरेटिंग प्रॉफिट 92 करोड़ रुपए से बढक़र 113 करोड़ रुपए दर्ज किया गया, जबकि कंपनी का ऑपरेटिंग प्रॉफिट मार्जिन 9 फीसदी से बढक़र 10 फीसदी हो गया। क्वार्टर बेसिस पर कंपनी ने मार्च 2026 क्वार्टर में अभी तक की सबसे अधिक रेवेन्यू रिपोर्ट प्रस्तुत की है। इसके अलावा वित्तीय वर्ष 2026 में कंपनी की रेवेन्यू 10 फीसदी बढक़र 3869 करोड़ रुपए के मुकाबले 4265 करोड़ रुपए हो गई। इस दौरान कंपनी का नेट प्रॉफिट 21 फीसदी बढक़र 312 करोड़ रुपए के मुकाबले 379 करोड़ रुपए हो गया। कंपनी का ऑपरेटिंग प्रॉफिट भी 12 फीसदी बढक़र 452 करोड़ रुपए हो गया, जो पिछली समान अवधि में 404 करोड़ रुपए था। वित्तीय वर्ष 2026 में कंपनी की रेवेन्यू व नेट प्रॉफिट रिकॉर्ड लेवल पर दर्ज किए गए हैं। कंपनी का शेयर शुक्रवार को बीएसई पर 1763 रुपए के लेवल पर बंद हुआ। कंपनी का वर्तमान में 13016 करोड़ रुपए का मार्केट कैप है। कंपनी के शेयरों में पिछले एक महिने के दौरान 18 फीसदी की बढ़त दर्ज की जा चुकी है। कंपनी के 7 बिजनस वर्टिकल्स है, जिसमें लैड, एल्युमीनियम, प्लास्टिक, रबड़, टर्नकी सॉल्युशन्स, कॉपर व लिथियम प्रमुख रूप से शामिल है। कंपनी ने वर्ष 2028 तक वल्र्ड की टॉप रिसाइक्लिंग कंपनियों में जगह बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। कंपनी जल्द ही स्टील के क्षेत्र में भी डायवर्सिफिकेशन करेगी।

Share
ग्रेविटा इंडिया गुजरात में लगाएगी कॉपर रीसाइक्लिंग प्लांट

 देश की प्रमुख रीसाइक्लिंग कंपनी जयपुर बेस्ड ग्रेविटा इंडिया लिमिटेड ने गुजरात के मुंद्रा पोर्ट से 25 किलोमीटर दूर स्थित मांडवी में कॉपर रीसाइक्लिंग प्लांट स्थापित करने की योजना बनाई है। यह पहल कंपनी की वैल्यू-एडेड रीसाइक्लिंग कैपेसिटी को बढ़ाने और सर्कुलर इकोनॉमी में अपने योगदान को मजबूत करने की रणनीति के अनुरूप है। कंपनी इस प्लांट में करीब 160 करोड़ रुपए कैपेक्स पर खर्च करेगी। इस प्लांट की इंस्टॉल कैपेसिटी सालाना 29,400 मैट्रिक टन होगी। इस प्लांट में उन्नत और दक्ष रीसाइक्लिंग तकनीकों का उपयोग किया जाएगा, जिससे उच्च धातु रिकवरी, निरंतर प्रोडक्ट क्वालिटी और पर्यावरणीय मानकों का पालन सुनिश्चित होगा। कमर्शियल प्रोडक्शन आगामी एक साल के अंदर शुरू होने की संभावना है। कंपनी का यह प्लांट कंपनी के नॉन-फेरस मेटल रीसाइक्लिंग पोर्टफोलियो का एक्सपेंशन करेगा। मेटल्स सेगमेंट में वैल्यू एडिशन और वर्टिकल इंटीग्रेशन को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही रीसाइक्ल्ड कॉपर की बढ़ी डिमांड व एक्सपोर्ट डिमांड को पूरा करना है। इस प्लांट के शुरू होने से फ्यूचर में कंपनी की रेवेन्यू व प्रॉफिट में और अधिक ग्रोथ देखने को मिलेगी। कंपनी ने हाल ही में मार्च 2026 क्वार्टर के साथ वित्तीय वर्ष 2026 के लिए अपने वित्तीय परिणाम जारी किए हैं, जिसमें कंपनी का उल्लेखनीय प्रदर्शन दर्ज किया गया है। मार्च 2026 क्वार्टर में कंपनी की रेवेन्यू 13 फीसदी बढक़र 1037 करोड़ रुपए के मुकाबले 1173 करोड़ रुपए हो गई, जबकि कंपनी का नेट प्रॉफिट 95 करोड़ रुपए के मुकाबले घटकर 92 करोड़ रुपए रह गया। हालांकि इस अवधि में कंपनी का ऑपरेटिंग प्रॉफिट 92 करोड़ रुपए से बढक़र 113 करोड़ रुपए दर्ज किया गया, जबकि कंपनी का ऑपरेटिंग प्रॉफिट मार्जिन 9 फीसदी से बढक़र 10 फीसदी हो गया। क्वार्टर बेसिस पर कंपनी ने मार्च 2026 क्वार्टर में अभी तक की सबसे अधिक रेवेन्यू रिपोर्ट प्रस्तुत की है। इसके अलावा वित्तीय वर्ष 2026 में कंपनी की रेवेन्यू 10 फीसदी बढक़र 3869 करोड़ रुपए के मुकाबले 4265 करोड़ रुपए हो गई। इस दौरान कंपनी का नेट प्रॉफिट 21 फीसदी बढक़र 312 करोड़ रुपए के मुकाबले 379 करोड़ रुपए हो गया। कंपनी का ऑपरेटिंग प्रॉफिट भी 12 फीसदी बढक़र 452 करोड़ रुपए हो गया, जो पिछली समान अवधि में 404 करोड़ रुपए था। वित्तीय वर्ष 2026 में कंपनी की रेवेन्यू व नेट प्रॉफिट रिकॉर्ड लेवल पर दर्ज किए गए हैं। कंपनी का शेयर शुक्रवार को बीएसई पर 1763 रुपए के लेवल पर बंद हुआ। कंपनी का वर्तमान में 13016 करोड़ रुपए का मार्केट कैप है। कंपनी के शेयरों में पिछले एक महिने के दौरान 18 फीसदी की बढ़त दर्ज की जा चुकी है। कंपनी के 7 बिजनस वर्टिकल्स है, जिसमें लैड, एल्युमीनियम, प्लास्टिक, रबड़, टर्नकी सॉल्युशन्स, कॉपर व लिथियम प्रमुख रूप से शामिल है। कंपनी ने वर्ष 2028 तक वल्र्ड की टॉप रिसाइक्लिंग कंपनियों में जगह बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। कंपनी जल्द ही स्टील के क्षेत्र में भी डायवर्सिफिकेशन करेगी।


Label

PREMIUM

CONNECT WITH US

X
Login
X

Login

X

Click here to make payment and subscribe
X

Please subscribe to view this section.

X

Please become paid subscriber to read complete news