तमिलनाडु के नव निर्वाचित मुख्यमंत्री थलापति विजय ने राज्य सरकार के स्वामित्व वाले ‘टास्मेक’ द्वारा संचालित शराब के 4765 रिटेल आउटलेट में से 717 रिटेल आउटलेट हटाने के आदेश दिए हैं। सीएम ने पूजाघरों, शिक्षण संस्थानों एवं बस स्टेंड के पास मदिरा रहित क्षेत्र 50 मीटर से बढ़ाकर 500 मीटर करने का निर्देश दिया है। इस आदेश के बाद राज्य में करीब 50 आउटलेट बंद भी कर दिए गए हैं। ये आउटलेट चेन्नई, मदुरई, तिरूचि, कोयम्बटूर और सलेम में स्थित थे। सरकार ने इस निर्णय की पालना के लिए दो सप्ताह का समय दिया है।