जेसीआई ज़ोन-5 के अंतर्गत शहर में एक नए कॉर्पोरेट चैप्टर जेसीआई कोटा राइटएड्स का भव्य शुभारंभ किया गया। समारोह में नेशनल वाइस प्रेसिडेंट एरिया डी राकेश नायर, ज़ोन प्रेसिडेंट सीए बीके ढाढ और ज़ोन वाइस प्रेसिडेंट शिवांक सिंह सोलंकी मुख्य रूप से शामिल हुए। सभी अतिथियों का स्वागत चैप्टर प्रेसिडेंट ज्योति सिंह तथा संस्थापक, मेंटर व राइटएड्स के डायरेक्टर हुकुम सिंह ने किया। कार्यक्रम के दौरान चैप्टर टीम ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट लॉन्च की। साथ ही बॉटल डिस्ट्रीब्यूशन शिपिंग प्रोजेक्ट का शुभारंभ भी नेशनल वाइस प्रेसिडेंट राकेश नायर के हाथों कराया गया। कार्यक्रम में पीडी जसविंदर, महावीर, रानी, जया, प्रवीण व चंचल आदि उपस्थित थी।