श्री अग्रसेन संस्थान की कार्यकारिणी की आठवीं बैठक आयोजित की गई। संस्थान अध्यक्ष उमेश लीला एवं सचिव अनिल कुमार सिंघल ने बताया कि समाज सेवा के उद्देश्य से पूर्व में मनोनीत 16 विशेष आमंत्रित सदस्यों में दो की बढ़ोतरी करते हुए सुजीत पोद्दार एवं राजेश गर्ग को एक वर्ष के लिए मनोनीत किया गया और दुपट्टा पहना कर उनका स्वागत किया गया। इसी कड़ी में बैठक में संस्थान में पूर्व निर्मित प्रथम स्थल एवं द्वितीय तल के 14 कमरों एवं भोजन कक्षों के पुनरुद्धार का भी निर्णय लिया गया। संस्थान के उपाध्यक्ष राकेश कुमार बंसल ने बताया कि एक अप्रैल को संस्थान प्रांगण में भव्य सुंदरकांड का पाठ एवं प्रसादी का आयोजन किया जाएगा जिसके लिए समाज के सभी सदस्यों को आमंत्रित किया गया है। बैठक में संस्थान अध्यक्ष उमेश लीला, सचिव अनिल कुमार सिंघल, उपाध्यक्ष राकेश बंसल, सह सचिव अरविंद अग्रवाल आदि उपस्थित थे।