मानसरोवर स्थित प्रियंका हॉस्पीटल एंड कार्डियक सेंटर में राजस्थान के पहले हार्ट एंड लंग ट्रांसप्लांट क्लीनिक का शुभारम्भ किया गया। इस महत्वपूर्ण पहल से गम्भीर हृदय व फेफड़ों की बीमारियों से जूझ रहे मरीजों को एक ही स्थान पर स्पेशियलिस्ट सुविधाएं, कन्सल्टेशन और ट्रीटमेंट सुलभ हो पायेगा। कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे। सेंटर के अध्यक्ष डॉ.जीएल. शर्मा ने बताया कि अब मरीजों को इलाज के लिये मुम्बई और दिल्ली जाने की जरूरत नहीं होगी। एमजीएम हैल्थकेयर, चेन्नई के विशेषज्ञ डॉ. केआर बालाकृष्णन ने बताया कि यह ओपीडी हृदय और फेफड़ों के जटिल रोगों के मरीजों के लिये उपयोगी होगी। वहीं डॉ. सौमित्रा सिन्हा रॉय, डॉ. सुरेश राव केजी ने बताया कि समय पर जांच, सही परामर्श और ट्रांसप्लांट रेफरल से इलाज में देरी नहीं होगी। यह बीमारी के सही समय पर ट्रीटमेंट में बेहद सहायक होगी।