फिक्की फ्लो जयपुर चैप्टर की ओर से नवनिर्वाचित चेयरपर्सन वृंदा कोठारी के नेतृत्व में 2026-27 के लिये विजन प्रस्तुत किया गया। पे्रस मीट में उन्होंने कहा कि ‘कनेक्ट विद इन एंड बियांड’ थीम पर वर्षभर एक्टीविटीज आयोजित होंगी। उनका प्रमुख फोकस वूमैन एम्पावरमेंट पर रहेगा। देश में महिलाओं की वर्कफोर्स में भागीदारी बढ़े, यही उनका विजन है। इस बार वे चार प्रमुख सेगमेंट्स- टेक्सटाइल, हैंडीक्राफ्ट, ट्यूरिज्म और एंटरपे्रन्योरशिप पर फोकस करने वाले हैं। इस अवसर पर कमेटी के अलावा पास्ट चेयरपर्सन मौजूद थी। फ्लो जयपुर की प्रथम चेयरपर्सन नीता बूचरा ने कहा कि गत वर्ष डॉ.रिम्मी शेखावत ने अच्छा काम किया और अब वृंदा कोठारी उनके काम को और आगे बढ़ायेंगी। उनका लक्ष्य महिला उद्यमियों को आगे लाना है। वे समावेशी, सशक्त और प्रगतिशील मंच के रूप में आगे बढऩे का संकल्प दोहरायेंगे।