समग्र जैन समाज श्याम नगर सोडाला जयपुर की ओर से भगवान महावीर जयंति के अवसर पर प्रात: प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। भगवान महावीर के सिद्धांतों की गूंज सम्पूर्ण सोडाला क्षेत्र में सुनाई दी। आयोजन के पश्चात जैन श्वेताम्बर संस्था सोडाला के तत्वावधान में युवा मंडल के द्वारा प्रतिवर्ष की तरह रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। शिविर में साठ से अधिक नागरिकों, युवकों, युवतियों के द्वारा रक्तदान किया गया। युवा मंडल के अध्यक्ष प्रदीप चोपड़ा ने बताया कि सदस्यों ने इस कार्य में महत्वपूर्ण योगदान किया। प्रत्येक रक्तदाता के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए रक्तदान किया गया। हालांकि बड़ी संख्या में ऐसे नागरिक भी थे जिन्होंने रक्तदान हेतु आवेदन किया लेकिन शारीरिक कारणों से उन्हें मनाही करना पड़ा। महावीर जयंति की पूर्व संध्या पर 29 मार्च को श्याम नगर सम्पूर्ण जैन समाज द्वारा भगवान महावरी के सिद्धांत व आदर्शों पर सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया।