TOP

ई - पेपर Subscribe Now!

ePaper
Subscribe Now!

Download
Android Mobile App

Daily Business Newspaper | A Knowledge Powerhouse in Hindi

05-11-2026

राज्यों को अतिरिक्त बिक्री कर लगाने का अधिकार बरकरार, सुप्रीम कोर्ट ने 1974 के फैसले को माना प्रभावी

  •  सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों के अतिरिक्त बिक्री कर लगाने के अधिकार को लेकर अहम फैसला दिया है। अदालत ने साफ किया है कि राज्यों को मौजूदा बिक्री कर के प्रतिशत के आधार पर अतिरिक्त टैक्स या सरचार्ज लगाने का अधिकार देने वाला 1974 का फैसला आज भी प्रभावी है। हालांकि, इस मामले में करीब 27 साल पहले भेजे गए कानूनी सवाल पर अब नए सिरे से फैसला देने की जरूरत नहीं है। प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली सात जजों की संविधान पीठ ने सर्वसम्मति से कहा कि इस मामले से जुड़े पुराने कानूनी प्रावधानों में बदलाव हो चुका है और देश में जीएसटी लागू हो गया है। ऐसे में पहले भेजा गया सवाल अब केवल कानूनी चर्चा तक सीमित रह गया है और उस पर अलग से फैसला देने का कोई व्यावहारिक फायदा नहीं होगा।

    कोर्ट ने अपने फैसले में साफ किया कि एस. कोदार बनाम केरल राज्य मामले में 1974 में पांच जजों की संविधान पीठ ने जो फैसला दिया था, वह अब भी लागू है। उस फैसले में राज्यों के अतिरिक्त बिक्री कर लगाने के अधिकार को बरकरार रखा गया था। अदालत ने उस समय यह दलील भी खारिज कर दी थी कि अतिरिक्त बिक्री कर लगाना कारोबारियों की इनकम पर टैक्स लगाने के बराबर है। प्रधान न्यायाधीश ने कहा कि मौजूदा बिक्री कर के प्रतिशत के आधार पर लगाया जाने वाला अतिरिक्त टैक्स वास्तव में बिक्री कर की दर में बढ़ोतरी माना जाएगा। इसलिए इसे वस्तुओं की बिक्री या खरीद पर टैक्स लगाने के राज्यों के अधिकार के दायरे में रखा गया था। अदालत ने यह भी साफ किया कि राज्यों की विधानसभा अतिरिक्त टैक्स लगाने का फैसला इसी पुराने कानूनी सिद्धांत के आधार पर कर सकती है। यह पूरा मामला ओडिशा बिक्री कर अधिनियम, 1947 की धारा 5ए को चुनौती दिए जाने से जुड़ा था। इस प्रावधान के तहत 10 लाख से एक करोड़ रुपये तक सालाना कारोबार करने वाले व्यापारियों पर 10% और एक करोड़ रुपये से ज्यादा कारोबार करने वालों पर 15' अतिरिक्त टैक्स लगाने का नियम था। याचिकाकर्ताओं ने सवाल उठाया था कि क्या राज्यों को इस तरह अतिरिक्त टैक्स लगाने का अधिकार है या यह कारोबारियों की इनकम पर टैक्स लगाने जैसा है, जिस पर केंद्र सरकार का अधिकार है। अब सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट कर दिया है कि 1974 का फैसला प्रभावी रहेगा।

Share
राज्यों को अतिरिक्त बिक्री कर लगाने का अधिकार बरकरार, सुप्रीम कोर्ट ने 1974 के फैसले को माना प्रभावी

 सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों के अतिरिक्त बिक्री कर लगाने के अधिकार को लेकर अहम फैसला दिया है। अदालत ने साफ किया है कि राज्यों को मौजूदा बिक्री कर के प्रतिशत के आधार पर अतिरिक्त टैक्स या सरचार्ज लगाने का अधिकार देने वाला 1974 का फैसला आज भी प्रभावी है। हालांकि, इस मामले में करीब 27 साल पहले भेजे गए कानूनी सवाल पर अब नए सिरे से फैसला देने की जरूरत नहीं है। प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली सात जजों की संविधान पीठ ने सर्वसम्मति से कहा कि इस मामले से जुड़े पुराने कानूनी प्रावधानों में बदलाव हो चुका है और देश में जीएसटी लागू हो गया है। ऐसे में पहले भेजा गया सवाल अब केवल कानूनी चर्चा तक सीमित रह गया है और उस पर अलग से फैसला देने का कोई व्यावहारिक फायदा नहीं होगा।

कोर्ट ने अपने फैसले में साफ किया कि एस. कोदार बनाम केरल राज्य मामले में 1974 में पांच जजों की संविधान पीठ ने जो फैसला दिया था, वह अब भी लागू है। उस फैसले में राज्यों के अतिरिक्त बिक्री कर लगाने के अधिकार को बरकरार रखा गया था। अदालत ने उस समय यह दलील भी खारिज कर दी थी कि अतिरिक्त बिक्री कर लगाना कारोबारियों की इनकम पर टैक्स लगाने के बराबर है। प्रधान न्यायाधीश ने कहा कि मौजूदा बिक्री कर के प्रतिशत के आधार पर लगाया जाने वाला अतिरिक्त टैक्स वास्तव में बिक्री कर की दर में बढ़ोतरी माना जाएगा। इसलिए इसे वस्तुओं की बिक्री या खरीद पर टैक्स लगाने के राज्यों के अधिकार के दायरे में रखा गया था। अदालत ने यह भी साफ किया कि राज्यों की विधानसभा अतिरिक्त टैक्स लगाने का फैसला इसी पुराने कानूनी सिद्धांत के आधार पर कर सकती है। यह पूरा मामला ओडिशा बिक्री कर अधिनियम, 1947 की धारा 5ए को चुनौती दिए जाने से जुड़ा था। इस प्रावधान के तहत 10 लाख से एक करोड़ रुपये तक सालाना कारोबार करने वाले व्यापारियों पर 10% और एक करोड़ रुपये से ज्यादा कारोबार करने वालों पर 15' अतिरिक्त टैक्स लगाने का नियम था। याचिकाकर्ताओं ने सवाल उठाया था कि क्या राज्यों को इस तरह अतिरिक्त टैक्स लगाने का अधिकार है या यह कारोबारियों की इनकम पर टैक्स लगाने जैसा है, जिस पर केंद्र सरकार का अधिकार है। अब सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट कर दिया है कि 1974 का फैसला प्रभावी रहेगा।


Label

PREMIUM

CONNECT WITH US

X
Login
X

Login

X

Click here to make payment and subscribe
X

Please subscribe to view this section.

X

Please become paid subscriber to read complete news