TOP

ई - पेपर Subscribe Now!

ePaper
Subscribe Now!

Download
Android Mobile App

Daily Business Newspaper | A Knowledge Powerhouse in Hindi

17-05-2025

टाटा की लैंडरोवर डिफेंडर ने रिकॉर्ड सेल्स के साथ रचा इतिहास

  •  टाटा मोटर्स के ब्रिटिश आइकॉनिक लक्जरी कार ब्रांड जेएलआर की लैंडरोवर डिफेंडर एसयूवी ने पिछले वित्त वर्ष में रिकॉर्ड 1.15 लाख यूनिट्स के लेवर को पार कर लिया। यह इस मॉडल का पीक सेल्स लेवल है। जगुआर लैंड रोवर ने वित्तीय वर्ष 2025 की चौथी तिमाही में 7.7 बिलियन पाउंड का रेवेन्यू जेनरेट किया है। हालांकि रेवेन्यू में 1.7 परसेंट की गिरावट आई है लेकिन यह लगातार दसवीं तिमाही रही जब कंपनी को मुनाफा हुआ। इसका बड़ा श्रेय जाता है लैंडरोवर डिफेंडर को, जिसने सालभर में 1,15,404 यूनिट्स की रिकॉर्ड सेल्स के लेवल को छू लिया। मार्च 2025 में लैंडरोवर ने भारतीय बाजार में अपनी सबसे पावरफुल एसयूवी लैंडरोवर डिफेंडर ऑक्टा को लॉन्च किया था। इसकी शुरुआती कीमत 2.59 करोड़ (एक्स-शोरूम) रखी गई, जबकि इसके स्पेशल वन एडिशन की की कीमत करीब 2.79 करोड़ है। डिफेंडर ऑक्टा में एक 4.4-लीटर ट्विन-टर्बोचाज्र्ड वी8 इंजन दिया गया है। यह माइल्ड-हाइब्रिड से लैस इंजन 626 एचपी पावर और 800 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। यह एसयूवी 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार सिर्फ 3.8 सेकंड में पकड़ लेती है और इसकी टॉप स्पीड 250 किलोमीटर है। इसकी पावर को 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के जरिए कंट्रोल किया जाता है साथ ही, इसके चेसिस और मैकेनिकल सेटअप में किए गए बड़े अपडेट्स इसे अब तक का सबसे पावरफुल डिफेंडर वर्जन बनाते हैं। पिछले वित्तीय वर्ष में जेएलआर की इलेक्ट्रिफाइड कारों की डिमांड में भी तेजी से इजाफा हुआ है। कंपनी के प्लग-इन हाइब्रिड मॉडल्स की ग्लोबल सेल्स में 21.7 परसेंट की ग्रोथ हुई है। विशेष रूप से रेंज रोवर ब्रांड ने प्लग-इन हाइब्रिड  सेगमेंट में 38.2 परसेंट की सबसे अधिक ग्रोथ हासिल की है, जबकि रेंज रोवर स्पोर्ट की साल-दर-साल सेल्स में 19.7 परसेंट का इजाफा हुआ है। जेएलआर ने अपनी ग्लोबल रणनीति के तहत भारत, जापान, यूएई, ताइवान, चीन, ऑस्ट्रेलिया और यूके जैसे प्रमुख बाजारों के लिए 21 लिमिटेड एडिशन एसवी ट्रिम्स भी लॉन्च किए हैं।

Share
टाटा की लैंडरोवर डिफेंडर ने रिकॉर्ड सेल्स के साथ रचा इतिहास

 टाटा मोटर्स के ब्रिटिश आइकॉनिक लक्जरी कार ब्रांड जेएलआर की लैंडरोवर डिफेंडर एसयूवी ने पिछले वित्त वर्ष में रिकॉर्ड 1.15 लाख यूनिट्स के लेवर को पार कर लिया। यह इस मॉडल का पीक सेल्स लेवल है। जगुआर लैंड रोवर ने वित्तीय वर्ष 2025 की चौथी तिमाही में 7.7 बिलियन पाउंड का रेवेन्यू जेनरेट किया है। हालांकि रेवेन्यू में 1.7 परसेंट की गिरावट आई है लेकिन यह लगातार दसवीं तिमाही रही जब कंपनी को मुनाफा हुआ। इसका बड़ा श्रेय जाता है लैंडरोवर डिफेंडर को, जिसने सालभर में 1,15,404 यूनिट्स की रिकॉर्ड सेल्स के लेवल को छू लिया। मार्च 2025 में लैंडरोवर ने भारतीय बाजार में अपनी सबसे पावरफुल एसयूवी लैंडरोवर डिफेंडर ऑक्टा को लॉन्च किया था। इसकी शुरुआती कीमत 2.59 करोड़ (एक्स-शोरूम) रखी गई, जबकि इसके स्पेशल वन एडिशन की की कीमत करीब 2.79 करोड़ है। डिफेंडर ऑक्टा में एक 4.4-लीटर ट्विन-टर्बोचाज्र्ड वी8 इंजन दिया गया है। यह माइल्ड-हाइब्रिड से लैस इंजन 626 एचपी पावर और 800 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। यह एसयूवी 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार सिर्फ 3.8 सेकंड में पकड़ लेती है और इसकी टॉप स्पीड 250 किलोमीटर है। इसकी पावर को 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के जरिए कंट्रोल किया जाता है साथ ही, इसके चेसिस और मैकेनिकल सेटअप में किए गए बड़े अपडेट्स इसे अब तक का सबसे पावरफुल डिफेंडर वर्जन बनाते हैं। पिछले वित्तीय वर्ष में जेएलआर की इलेक्ट्रिफाइड कारों की डिमांड में भी तेजी से इजाफा हुआ है। कंपनी के प्लग-इन हाइब्रिड मॉडल्स की ग्लोबल सेल्स में 21.7 परसेंट की ग्रोथ हुई है। विशेष रूप से रेंज रोवर ब्रांड ने प्लग-इन हाइब्रिड  सेगमेंट में 38.2 परसेंट की सबसे अधिक ग्रोथ हासिल की है, जबकि रेंज रोवर स्पोर्ट की साल-दर-साल सेल्स में 19.7 परसेंट का इजाफा हुआ है। जेएलआर ने अपनी ग्लोबल रणनीति के तहत भारत, जापान, यूएई, ताइवान, चीन, ऑस्ट्रेलिया और यूके जैसे प्रमुख बाजारों के लिए 21 लिमिटेड एडिशन एसवी ट्रिम्स भी लॉन्च किए हैं।


Label

PREMIUM

CONNECT WITH US

X
Login
X

Login

X

Click here to make payment and subscribe
X

Please subscribe to view this section.

X

Please become paid subscriber to read complete news