भीलवाड़ा की प्रमुख टेक्सटाइल कंपनी संगम (इंडिया) लिमिटेड, जो कि सिंथेटिक ब्लैंडेड, कॉटन और टेक्सचराइज्ड यार्न, फैब्रिक्स, डेनिम फैब्रिक्स और रेडीमेड सीमलेस कपड़ों की मैन्युफैक्चरिंग व बिक्री के कारोबार में एक्टिव है, ने हाल ही में जनवरी-मार्च 2026 क्वार्टर एवं वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए अपने वित्तीय परिणामों की घोषणा की हैं। इस दौरान कंपनी का सॉलिड परफॉर्मेंस दर्ज किया गया है। जनवरी-मार्च 2026 क्वार्टर में कंपनी की कंसोलिडेटेड रेवेन्यू 19.44 फीसदी बढक़र 866 करोड़ रुपए दर्ज की गई, जो पिछली समान अवधि में 725 करोड़ रुपए थी। इस दौरान कंपनी का नेट प्रॉफिट 277 फीसदी बढक़र 9 करोड़ रुपए के मुकाबले 34 करोड़ रुपए हो गया। संगम इंडिया ने जनवरी-अप्रैल 2026 क्वार्टर में अपने इतिहास के सर्वाधिक क्वार्टरली रेवेन्यू व नेट प्रॉफिट अर्जित किये हैं। कंपनी का ऑपरेटिंग प्रॉफिट 53 करोड़ रुपए से बढक़र 99 करोड़ रुपए हो गया। साथ ही कंपनी का ऑपरेटिंग प्रॉफिट मार्जिन भी 7 फीसदी से बढक़र 11 फीसदी हो गया। हालांकि कंपनी की इंस्टरेस्ट कॉस्ट 24 करोड़ रुपए से बढक़र 26 करोड़ रुपए दर्ज की गई। वित्तीय वर्ष 2025-26 में कंपनी की कंसोलिडेटेड रेवेन्यू 12.20 फीसदी बढक़र 3190 करोड़ रुपए दर्ज की गई, जो पिछली समान अवधि में 2843 करोड़ रुपए थी। इस दौरान कंपनी का नेट प्रॉफिट 218 फीसदी बढक़र 27 करोड़ रुपए के मुकाबले 86 करोड़ रुपए हो गया। कंपनी का ऑपरेटिंग प्रॉफिट भी 225 करोड़ रुपए के मुकाबले बढक़र 311 करोड़ रुपए हो गया, जबकि कंपनी का ऑपरेटिंग प्रॉफिट मार्जिन भी 8 फीसदी के मुकाबले 10 फीसदी दर्ज किया गया। यह ग्रोथ अच्छे ऑर्डर्स, बढ़ती डिमांड और एक्सपोर्ट बिजनेस बढऩे की वजह से आई है। कंपनी का मार्जिन भी स्ट्रॉन्ग बना हुआ है, यानी सेल्स से अच्छा प्रॉफिट मिल रहा है। कंपनी अब ज्यादा ऐसे प्रोडक्ट्स बना रही है जिनमें ज्यादा मार्जिन मिलता है, जिससे उसकी ओवरऑल अर्निंग बेहतर हो रही है। कंपनी का एक्सपोर्ट भी बढक़र लगभग 1,167 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में कंपनी की रेवेन्यू रिकॉर्ड लेवल पर दर्ज की गई है। कंपनी के पास करीब 195 करोड़ रुपए का कैश भी है, जिससे वह आने वाले समय में नए प्रोजेक्ट्स और एक्सपेंशन कर सकती है। आगे के लिए कंपनी की स्ट्रेटेजी है कि वह अपने प्रोडक्ट्स को और बेहतर बनाएगी और एक्सपोर्ट पर फोकस बढ़ाने के साथ और रिन्यूएबल एनर्जी (जैसे सोलर और विंड) का ज्यादा इस्तेमाल करेगी। कंपनी का शेयर गुरुवार को बीएसई पर 1.5 फीसदी गिरावट के साथ 530 रुपए पर बंद हुआ। पिछले एक माह के दौरान कंपनी के शेयरों में करीब 25 फीसदी से अधिक की बढ़ोतरी दर्ज की जा चुकी है। संगम इंडिया लि. के सीएफओ सीए एस.आर.दाखेरा के मुताबिक कंपनी का कैपेसिटी यूटिलाइजेशन 95 फीसदी पर चल रहा है। ओवरऑल मार्केट सेंटीमेंट अच्छे होने के कारण डिमांड अच्छी देखने को मिल रही है। कंपनी का स्टॉक मिनिमम लेवल पर चल रहा है। यह ग्रोथ आगे भी सस्टेन करेगी।