TOP

ई - पेपर Subscribe Now!

ePaper
Subscribe Now!

Download
Android Mobile App

Daily Business Newspaper | A Knowledge Powerhouse in Hindi

15-04-2026

अमेरिका में टेक्सटाइल इंडिया धड़ाम, फायदे में रहा वियतनाम

  •  भारत के टेक्सटाइल और अपैरल सेक्टर को बड़ा झटका लगा है। फरवरी 2026 में अमेरिका को भारत के एक्सपोर्ट में सालाना आधार पर 28.7 परसेंट की गिरावट दर्ज की गई। यह गिरावट न केवल चिंताजनक है, बल्कि यह एशियाई प्रतिद्वंद्वियों के मुकाबले भारत के कमजोर प्रदर्शन को भी दर्शाती है। ऑफिस ऑफ टेक्सटाइल्स एंड अपेरल (ओटेक्सा) के आंकड़ों के मुताबिक, जहां अमेरिका को बांग्लादेश का एक्सपोर्ट 16.4 परसेंट घटा वहीं वियतनाम  को 5 परसेंट का फायदा हुआ। चीन से अमेरिका को टेक्सटाइल एक्सपोर्ट में सबसे ज्यादा 45.2 की की गिरावट देखी गई। उद्योग संगठन कॉन्फैडरेशन ऑफ इंडियन टेक्सटाइल इंडस्ट्रीज (सिटी) के अनुसार, यह गिरावट से पता चलता है कि अमेरिका के मार्केट में भारत का  शेयर घट रहा है। फरवरी 2026 में अमेरिका ने रेसिप्रोकल टैरिफ में राहत दी है, लेकिन इसका फायदा अभी तक एक्सपोर्ट में दिखाई नहीं दिया है। रिपोर्ट्स के अनुसार अमेरिकी बायर पहले ही जोखिम से बचने के लिए भारत से ऑर्डर घटाकर अन्य देशों की ओर रुख कर चुके हैं।  कई बड़े टेक्सटाइल एक्सपोरटर्स का कहना है कि अभी 40 परसेंट अमेरिकी बायर ही लौटे हैं। मई-जून से हालात सुधरने की उम्मीद है क्योंकि ऑर्डर से शिपमेंट तक 90-120 दिन का समय लगता है। 

Share
अमेरिका में टेक्सटाइल इंडिया धड़ाम, फायदे में रहा वियतनाम

 भारत के टेक्सटाइल और अपैरल सेक्टर को बड़ा झटका लगा है। फरवरी 2026 में अमेरिका को भारत के एक्सपोर्ट में सालाना आधार पर 28.7 परसेंट की गिरावट दर्ज की गई। यह गिरावट न केवल चिंताजनक है, बल्कि यह एशियाई प्रतिद्वंद्वियों के मुकाबले भारत के कमजोर प्रदर्शन को भी दर्शाती है। ऑफिस ऑफ टेक्सटाइल्स एंड अपेरल (ओटेक्सा) के आंकड़ों के मुताबिक, जहां अमेरिका को बांग्लादेश का एक्सपोर्ट 16.4 परसेंट घटा वहीं वियतनाम  को 5 परसेंट का फायदा हुआ। चीन से अमेरिका को टेक्सटाइल एक्सपोर्ट में सबसे ज्यादा 45.2 की की गिरावट देखी गई। उद्योग संगठन कॉन्फैडरेशन ऑफ इंडियन टेक्सटाइल इंडस्ट्रीज (सिटी) के अनुसार, यह गिरावट से पता चलता है कि अमेरिका के मार्केट में भारत का  शेयर घट रहा है। फरवरी 2026 में अमेरिका ने रेसिप्रोकल टैरिफ में राहत दी है, लेकिन इसका फायदा अभी तक एक्सपोर्ट में दिखाई नहीं दिया है। रिपोर्ट्स के अनुसार अमेरिकी बायर पहले ही जोखिम से बचने के लिए भारत से ऑर्डर घटाकर अन्य देशों की ओर रुख कर चुके हैं।  कई बड़े टेक्सटाइल एक्सपोरटर्स का कहना है कि अभी 40 परसेंट अमेरिकी बायर ही लौटे हैं। मई-जून से हालात सुधरने की उम्मीद है क्योंकि ऑर्डर से शिपमेंट तक 90-120 दिन का समय लगता है। 


Label

PREMIUM

CONNECT WITH US

X
Login
X

Login

X

Click here to make payment and subscribe
X

Please subscribe to view this section.

X

Please become paid subscriber to read complete news