TOP

ई - पेपर Subscribe Now!

ePaper
Subscribe Now!

Download
Android Mobile App

Daily Business Newspaper | A Knowledge Powerhouse in Hindi

05-06-2026

आकाश इंस्टीट्यूट द्वारा ‘अफलातून समर कैंप’ का आयोजन आज से

  •  स्टूडेंट्स के सर्वांगीण विकास एवं ग्रीष्मावकाश को ज्ञानवर्धक बनाने के उद्देश्य से आकाश इंस्टीट्यूट द्वारा राजस्थान की विभिन्न शाखाओं में ‘अफलातून समर कैंप’ का आयोजन किया जा रहा है। यह विशेष समर कैंप कक्षा 8वीं, 9वीं एवं 10वीं के विद्यार्थियों के लिए आयोजित किया जाएगा। यह 3 दिवसीय समर कैंप 5 जून से 11 जून, 2026 के मध्य विभिन्न शाखाओं में आयोजित होगा, जिसमें प्रतिदिन शाम 4 बजे से 7 बजे तक गतिविधियां संचालित की जाएंगी। इस कैंप का उद्देश्य विद्यार्थियों को शिक्षा, व्यक्तित्व विकास एवं नई तनीकों की जानकारी के साथ एक सकारात्मक एवं प्रेरणादायक वातावरण प्रदान करना है। कैंप के दौरान स्टूडेंट्स को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मेंटल मैथ्स, क्रिटिकल थिंकिंग, साइंटिफिक टेम्परामेंट, फ्यूचर टेक्नोलॉजी, इंग्लिश स्पीकिंग एवं कम्युनिकेशन स्किल्स, पर्सनैलिटी डवलपमेंट जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। समर कैंप का एक प्रमुख आकर्षण डॉक्टर एवं इंजीनियर करियर अवेयरनेस सेशन रहेगा, जिसमें विद्यार्थियों को भविष्य के करियर विकल्पों एवं प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं की जानकारी दी जाएगी। यह कैंप पूर्णत: नि:शुल्क आयोजित किया जा रहा है। प्रत्येक बैच में सीमित सीटें (50 सीटें) उपलब्ध हैं। इच्छुक विद्यार्थी एवं अभिभावक अपने नजदीकी आकाश इंस्टिट्यूट शाखा में संपर्क कर पंजीकरण करवा सकते हैं।

Share
आकाश इंस्टीट्यूट द्वारा ‘अफलातून समर कैंप’ का आयोजन आज से

 स्टूडेंट्स के सर्वांगीण विकास एवं ग्रीष्मावकाश को ज्ञानवर्धक बनाने के उद्देश्य से आकाश इंस्टीट्यूट द्वारा राजस्थान की विभिन्न शाखाओं में ‘अफलातून समर कैंप’ का आयोजन किया जा रहा है। यह विशेष समर कैंप कक्षा 8वीं, 9वीं एवं 10वीं के विद्यार्थियों के लिए आयोजित किया जाएगा। यह 3 दिवसीय समर कैंप 5 जून से 11 जून, 2026 के मध्य विभिन्न शाखाओं में आयोजित होगा, जिसमें प्रतिदिन शाम 4 बजे से 7 बजे तक गतिविधियां संचालित की जाएंगी। इस कैंप का उद्देश्य विद्यार्थियों को शिक्षा, व्यक्तित्व विकास एवं नई तनीकों की जानकारी के साथ एक सकारात्मक एवं प्रेरणादायक वातावरण प्रदान करना है। कैंप के दौरान स्टूडेंट्स को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मेंटल मैथ्स, क्रिटिकल थिंकिंग, साइंटिफिक टेम्परामेंट, फ्यूचर टेक्नोलॉजी, इंग्लिश स्पीकिंग एवं कम्युनिकेशन स्किल्स, पर्सनैलिटी डवलपमेंट जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। समर कैंप का एक प्रमुख आकर्षण डॉक्टर एवं इंजीनियर करियर अवेयरनेस सेशन रहेगा, जिसमें विद्यार्थियों को भविष्य के करियर विकल्पों एवं प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं की जानकारी दी जाएगी। यह कैंप पूर्णत: नि:शुल्क आयोजित किया जा रहा है। प्रत्येक बैच में सीमित सीटें (50 सीटें) उपलब्ध हैं। इच्छुक विद्यार्थी एवं अभिभावक अपने नजदीकी आकाश इंस्टिट्यूट शाखा में संपर्क कर पंजीकरण करवा सकते हैं।


Label

PREMIUM

CONNECT WITH US

X
Login
X

Login

X

Click here to make payment and subscribe
X

Please subscribe to view this section.

X

Please become paid subscriber to read complete news