जेईई एडवांस्ड 2026 के घोषित परिणामों में एलन जयपुर के क्लासरूम स्टूडेंट्स ने एक बार फिर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। एलन के जोनल हेड व वाइस प्रेसिडेंट अरुण जैन ने बताया कि जेईई एडवांस्ड 2026 परीक्षा में एलन जयपुर के स्टूडेंट्स ने उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। इनमें प्रखर शर्मा ने ऑल इंडिया 69 रैंक प्राप्त कर जयपुर सिटी टॉपर बनने का गौरव हासिल किया। वहीं रुचित अग्रवाल ने ऑल इंडिया 99वीं रैंक के साथ जयपुर सिटी सैकंड टॉपर का स्थान प्राप्त किया है। वहीं चयनिका मंडल ने ऑल इंडिया 279 रैंक प्राप्त कर जयपुर सिटी गल्र्स टॉपर बनने का गौरव हासिल किया।