TOP

ई - पेपर Subscribe Now!

ePaper
Subscribe Now!

Download
Android Mobile App

Daily Business Newspaper | A Knowledge Powerhouse in Hindi

05-06-2026

आइडियाबाज ने महिला-नेतृत्व वाले स्टार्टअप के लिए शुरू किया प्राग्राम

  •  बीएमएल मुंजाल यूनिवर्सिटी के प्रोपेल इनक्यूबेटर ने भारतीय स्टार्टअप के लिए राष्ट्रीय मंच आइडियाबाज के सहयोग से ‘वूमेन इन टेक एक्सेलेरेटर’ कार्यक्रम शुरू किया। बीएमएल मुंजाल यूनिवर्सिटी के बयान के अनुसार, 12-सप्ताह के इस कार्यक्रम का उद्देश्य शुरुआती चरण के उद्यमों को मार्गदर्शन, उद्योग तक पहुंच और निवेशकों के लिए तैयार होने में सहायता प्रदान करना है। पहले बैच में जलवायु प्रौद्योगिकी, स्वास्थ्य सेवा, एआई, अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी और स्वचालन सहित उच्च प्रभाव वाले क्षेत्रों में कार्यरत पांच महिला नेतृत्व वाले स्टार्टअप को सहायता दी जाएगी। इसके अतिरिक्त, चयनित संस्थापकों को आइडियाबाज रियलिटी शो के दूसरे सीजन के दौरान राष्ट्रीय टेलीविजन पर निवेशकों के सामने अपने उद्यम प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा। बीएमएल मुंजाल विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ मैनेजमेंट में प्रोफेसर और सीईओ (इनक्यूबेशन) दविंदर सिंह ने कहा कि महिला उद्यमी अर्थव्यवस्था के कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अनूठे समाधान विकसित कर रही हैं। ‘वूमेन इन टेक एक्सेलेरेटर’ कार्यक्रम के माध्यम से हमारा उद्देश्य उन्हें वह संरक्षण, उद्योग से जुड़ाव और निवेश तैयारी सहायता प्रदान करना है, जिसकी मदद से वे अपने व्यवसाय को तेजी से आगे बढ़ा सकें और इनोवेटिव विचारों को सफल उद्यमों में बदल सकें। उन्होंने कहा कि यह पहल इनोवेशन आधारित उद्यमिता को बढ़ावा देने और तकनीक के माध्यम से सार्थक प्रभाव उत्पन्न करने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाती है। बीएमयू के प्रोपेल इनक्यूबेटर ने 110 से अधिक स्टार्टअप को समर्थन दिया है। इससे उन्हें बाहरी वित्त पोषण के जरिये 110 करोड़ रुपये से अधिक जुटाने में मदद मिली है।

Share
आइडियाबाज ने महिला-नेतृत्व वाले स्टार्टअप के लिए शुरू किया प्राग्राम

 बीएमएल मुंजाल यूनिवर्सिटी के प्रोपेल इनक्यूबेटर ने भारतीय स्टार्टअप के लिए राष्ट्रीय मंच आइडियाबाज के सहयोग से ‘वूमेन इन टेक एक्सेलेरेटर’ कार्यक्रम शुरू किया। बीएमएल मुंजाल यूनिवर्सिटी के बयान के अनुसार, 12-सप्ताह के इस कार्यक्रम का उद्देश्य शुरुआती चरण के उद्यमों को मार्गदर्शन, उद्योग तक पहुंच और निवेशकों के लिए तैयार होने में सहायता प्रदान करना है। पहले बैच में जलवायु प्रौद्योगिकी, स्वास्थ्य सेवा, एआई, अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी और स्वचालन सहित उच्च प्रभाव वाले क्षेत्रों में कार्यरत पांच महिला नेतृत्व वाले स्टार्टअप को सहायता दी जाएगी। इसके अतिरिक्त, चयनित संस्थापकों को आइडियाबाज रियलिटी शो के दूसरे सीजन के दौरान राष्ट्रीय टेलीविजन पर निवेशकों के सामने अपने उद्यम प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा। बीएमएल मुंजाल विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ मैनेजमेंट में प्रोफेसर और सीईओ (इनक्यूबेशन) दविंदर सिंह ने कहा कि महिला उद्यमी अर्थव्यवस्था के कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अनूठे समाधान विकसित कर रही हैं। ‘वूमेन इन टेक एक्सेलेरेटर’ कार्यक्रम के माध्यम से हमारा उद्देश्य उन्हें वह संरक्षण, उद्योग से जुड़ाव और निवेश तैयारी सहायता प्रदान करना है, जिसकी मदद से वे अपने व्यवसाय को तेजी से आगे बढ़ा सकें और इनोवेटिव विचारों को सफल उद्यमों में बदल सकें। उन्होंने कहा कि यह पहल इनोवेशन आधारित उद्यमिता को बढ़ावा देने और तकनीक के माध्यम से सार्थक प्रभाव उत्पन्न करने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाती है। बीएमयू के प्रोपेल इनक्यूबेटर ने 110 से अधिक स्टार्टअप को समर्थन दिया है। इससे उन्हें बाहरी वित्त पोषण के जरिये 110 करोड़ रुपये से अधिक जुटाने में मदद मिली है।


Label

PREMIUM

CONNECT WITH US

X
Login
X

Login

X

Click here to make payment and subscribe
X

Please subscribe to view this section.

X

Please become paid subscriber to read complete news