TOP

ई - पेपर Subscribe Now!

ePaper
Subscribe Now!

Download
Android Mobile App

Daily Business Newspaper | A Knowledge Powerhouse in Hindi

03-06-2026

JEE एडवांस्ड-2026 में मोशन ने फिर लहराया परचम

  •  जेईई एडवांस्ड 2026 के परिणाम में मोशन एजुकेशन ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन किया है। प्राप्त परिणामों के अनुसार संस्थान के 4 विद्यार्थियों ने अपनी केटेगिरी के ऑल इंडिया टॉप 100 में जगह बनाई है, जबकि संस्थान का कुल क्वालिफाइंग रेशियो करीब 50 प्रतिशत रहा। मोशन एजुकेशन के फाउंडर और एजुकेटर नितिन विजय ने बताया कि संस्थान के जिन स्टूडेंट्स ने अपनी केटेगिरी के ऑल इंडिया टॉप 100 में जगह बनाई उनमें अर्णव राज ओबीसी 57, सुशांत अग्रवाल जनरल 59, आलोक यादव ओबीसी 67 और पंवार आर्य प्रशांत ओबीसी रैंक 72 शामिल हैं।  मोशन के करीब 3000 विद्यार्थियों ने यह परीक्षा दी थी। उनमें  से 1500 ने क्वालिफाई किया है। जनरल, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी केटेगिरी के टॉप 2000 में 70 विद्यार्थी मोशन एजुकेशन से आए हैं।  इंद्रप्रस्थ इंडस्ट्रियल एरिया स्थित मोशन एजुकेशन के द्रोणा-2 कैम्पस में सफलता का भव्य जश्न मनाया गया। टॉपर्स और उनके अभिभावकों का जोरदार स्वागत और अभिनंदन किया गया। विद्यार्थियों, फैकल्टी और स्टाफ ने केक काटकर, ढोल बजवाकर नृत्य किया तथा आतिशबाजी कर खुशी जाहिर की। समारोह में ज्वाइंट डायरेक्टर  एवं जेईई डिवीजन हेड रामरतन द्विवेदी, डिप्टी डायरेक्टर निखिल श्रीवास्तव सहित अन्य वरिष्ठ फैकल्टी मौजूद रहे। समारोह में टॉपर्स ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि कोटा और मोशन का अनुशासित एवं प्रेरणादायक माहौल उनकी सफलता की मजबूत आधार बना। यहां की अनुभवी और सपोर्टिव फैकल्टी, डेली सेल्फ स्टडी, रेगुलर मॉक टेस्ट और टॉपिक-वाइज शॉर्ट नोट्स ने उन्हें लक्ष्य तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। 

Share
JEE एडवांस्ड-2026 में मोशन ने फिर लहराया परचम

 जेईई एडवांस्ड 2026 के परिणाम में मोशन एजुकेशन ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन किया है। प्राप्त परिणामों के अनुसार संस्थान के 4 विद्यार्थियों ने अपनी केटेगिरी के ऑल इंडिया टॉप 100 में जगह बनाई है, जबकि संस्थान का कुल क्वालिफाइंग रेशियो करीब 50 प्रतिशत रहा। मोशन एजुकेशन के फाउंडर और एजुकेटर नितिन विजय ने बताया कि संस्थान के जिन स्टूडेंट्स ने अपनी केटेगिरी के ऑल इंडिया टॉप 100 में जगह बनाई उनमें अर्णव राज ओबीसी 57, सुशांत अग्रवाल जनरल 59, आलोक यादव ओबीसी 67 और पंवार आर्य प्रशांत ओबीसी रैंक 72 शामिल हैं।  मोशन के करीब 3000 विद्यार्थियों ने यह परीक्षा दी थी। उनमें  से 1500 ने क्वालिफाई किया है। जनरल, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी केटेगिरी के टॉप 2000 में 70 विद्यार्थी मोशन एजुकेशन से आए हैं।  इंद्रप्रस्थ इंडस्ट्रियल एरिया स्थित मोशन एजुकेशन के द्रोणा-2 कैम्पस में सफलता का भव्य जश्न मनाया गया। टॉपर्स और उनके अभिभावकों का जोरदार स्वागत और अभिनंदन किया गया। विद्यार्थियों, फैकल्टी और स्टाफ ने केक काटकर, ढोल बजवाकर नृत्य किया तथा आतिशबाजी कर खुशी जाहिर की। समारोह में ज्वाइंट डायरेक्टर  एवं जेईई डिवीजन हेड रामरतन द्विवेदी, डिप्टी डायरेक्टर निखिल श्रीवास्तव सहित अन्य वरिष्ठ फैकल्टी मौजूद रहे। समारोह में टॉपर्स ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि कोटा और मोशन का अनुशासित एवं प्रेरणादायक माहौल उनकी सफलता की मजबूत आधार बना। यहां की अनुभवी और सपोर्टिव फैकल्टी, डेली सेल्फ स्टडी, रेगुलर मॉक टेस्ट और टॉपिक-वाइज शॉर्ट नोट्स ने उन्हें लक्ष्य तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। 


Label

PREMIUM

CONNECT WITH US

X
Login
X

Login

X

Click here to make payment and subscribe
X

Please subscribe to view this section.

X

Please become paid subscriber to read complete news