उदयपुर के उभरते ई-स्पोर्ट्स खिलाड़ी रोहित के्रटोस सक्सेना का चयन क्राफ्टन इंडिया के प्रतिष्ठित राइजिंग स्टार प्रोग्राम में हुआ है। टीम नेबुला ईस्पोर्ट्स का प्रतिनिधित्व कर रहे के्रटोस ने अपने दमदार खेल, शानदार प्रदर्शन, टीम को हमेशा प्राथमिकता देने वाली सोच प्रस्तुत की है। उनका चयन उनकी अब तक की यात्रा का एक और बड़ा मुकाम है, जिसने उन्हें उदयपुर के स्थानीय गेमिंग सर्कल से निकालकर राष्ट्रीय ईस्पोर्ट्स मंच तक पहुँचाया है। राइजिंग स्टार प्रोग्राम का हिस्सा बनने पर रोहित के्रटोस सक्सेना ने कहा कि मेरे लिए सबसे बड़ी सीख यह रही है कि सिर्फ अपने खेल पर ध्यान देने के बजाए टीम के खिलाड़ी के रूप में खेलना ज्यादा जरूरी है।