यहां पर स्टेच्यू सर्किल स्थित बिड़ला ऑडीटोरियम में 17,19 व 19 जुलाई को तीन दिवसीय हनुमान कथा संदेश का आयोजन किया जायेगा। इस कार्यक्रम में राष्ट्रसंत, श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र (न्यास) के कोषाध्यक्ष तथा श्रीकृष्ण जन्मभूमि, मथुरा के उपाध्यक्ष स्वामी गोविन्ददेव गिरीजी महाराज दिव्य मार्गदर्शन करेंगे। कार्यक्रम आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो गई है।