TOP

ई - पेपर Subscribe Now!

ePaper
Subscribe Now!

Download
Android Mobile App

Daily Business Newspaper | A Knowledge Powerhouse in Hindi

04-06-2026

क्या आप जानते हैं?

  •  देशभर के कई हिस्सों में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। तपन, हीट स्ट्रोक जैसी समस्याएं इस चिलचिलाती गर्मी में शरीर को तेजी से डिहाइड्रेट कर सकती हैं। ऐसे में बाजार में उपलब्ध ताजा और रसीला अनानास शरीर को हाइड्रेटेड रखने का बेहतरीन प्राकृतिक तरीका साबित हो सकता है।  अनानास में पानी की मात्रा बहुत अधिक होती है, जो गर्मी के मौसम में शरीर में पानी की कमी को पूरा करने में मदद करता है। स्वादिष्ट और रसीले अनानास का खट्टा-मीठा स्वाद हर किसी को लुभा लेता है। चाहे आप इसे ताजा काटकर खाएं, सलाद में डालें, ज्यूस बनाकर पिएं, ग्रिल करें या फिर केक में इस्तेमाल करें- हर रूप में यह खूबसूरत और स्वादिष्ट लगता है। इसके ऊपर लगा हरा-भरा ताज इसे देखने में भी बेहद आकर्षक बनाता है। अनानास सिर्फ स्वाद के लिए ही नहीं, सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद है। इसमें मौजूद ब्रोमेलेन नामक एंजाइम पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है, सूजन कम करता है और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है। इसमें विटामिन सी प्रचुर मात्रा में होता है, जो त्वचा को चमकदार और स्वस्थ रखने में मदद करता है। इसके अलावा फाइबर, मैंगनीज और एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर को तरोताजा रखते हैं और कई बीमारियों से बचाव करते हैं। आयुर्वेद के अनुसार, अनानास एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-वायरल गुणों से भरपूर होता है। यह शरीर की सूजन को घटाता है और वायरल संक्रमण से बचाव में सहायक होता है। महिलाओं के लिए यह खासतौर पर लाभकारी है। इसमें आयरन की अच्छी मात्रा होती है, जो पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द और थकान को कम करने में मदद कर सकता है। अनानास का ज्यूस पीने से मासिक धर्म से जुड़ी परेशानियां भी कम हो सकती हैं। जानकारों के मुताबिक, अनानास का लगभग 85 प्रतिशत हिस्सा पानी से बना होता है। इसमें फाइबर और कार्बोहाइड्रेट्स भी भरपूर होते हैं, जो गर्मी में ऊर्जा बनाए रखने में मदद करते हैं। गर्मी के इस मौसम में रोजाना थोड़ी मात्रा में अनानास का सेवन न सिर्फ प्यास बुझाता है बल्कि शरीर को अंदर से स्वस्थ भी रखता है।

Share
क्या आप जानते हैं?

 देशभर के कई हिस्सों में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। तपन, हीट स्ट्रोक जैसी समस्याएं इस चिलचिलाती गर्मी में शरीर को तेजी से डिहाइड्रेट कर सकती हैं। ऐसे में बाजार में उपलब्ध ताजा और रसीला अनानास शरीर को हाइड्रेटेड रखने का बेहतरीन प्राकृतिक तरीका साबित हो सकता है।  अनानास में पानी की मात्रा बहुत अधिक होती है, जो गर्मी के मौसम में शरीर में पानी की कमी को पूरा करने में मदद करता है। स्वादिष्ट और रसीले अनानास का खट्टा-मीठा स्वाद हर किसी को लुभा लेता है। चाहे आप इसे ताजा काटकर खाएं, सलाद में डालें, ज्यूस बनाकर पिएं, ग्रिल करें या फिर केक में इस्तेमाल करें- हर रूप में यह खूबसूरत और स्वादिष्ट लगता है। इसके ऊपर लगा हरा-भरा ताज इसे देखने में भी बेहद आकर्षक बनाता है। अनानास सिर्फ स्वाद के लिए ही नहीं, सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद है। इसमें मौजूद ब्रोमेलेन नामक एंजाइम पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है, सूजन कम करता है और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है। इसमें विटामिन सी प्रचुर मात्रा में होता है, जो त्वचा को चमकदार और स्वस्थ रखने में मदद करता है। इसके अलावा फाइबर, मैंगनीज और एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर को तरोताजा रखते हैं और कई बीमारियों से बचाव करते हैं। आयुर्वेद के अनुसार, अनानास एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-वायरल गुणों से भरपूर होता है। यह शरीर की सूजन को घटाता है और वायरल संक्रमण से बचाव में सहायक होता है। महिलाओं के लिए यह खासतौर पर लाभकारी है। इसमें आयरन की अच्छी मात्रा होती है, जो पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द और थकान को कम करने में मदद कर सकता है। अनानास का ज्यूस पीने से मासिक धर्म से जुड़ी परेशानियां भी कम हो सकती हैं। जानकारों के मुताबिक, अनानास का लगभग 85 प्रतिशत हिस्सा पानी से बना होता है। इसमें फाइबर और कार्बोहाइड्रेट्स भी भरपूर होते हैं, जो गर्मी में ऊर्जा बनाए रखने में मदद करते हैं। गर्मी के इस मौसम में रोजाना थोड़ी मात्रा में अनानास का सेवन न सिर्फ प्यास बुझाता है बल्कि शरीर को अंदर से स्वस्थ भी रखता है।


Label

PREMIUM

CONNECT WITH US

X
Login
X

Login

X

Click here to make payment and subscribe
X

Please subscribe to view this section.

X

Please become paid subscriber to read complete news