मयूर फाउंडेशन द्वारा श्रीमद भगवदगीता श्लोक अनुवाचन कार्यक्रम शुभम क्लब में पोद्दार प्रबंध निदेशक सुरेश कुमार एवं किरण पोद्दार की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में जयपुर के बीस सरकारी विद्यालयों के दो सौ से ज्यादा विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने बढ़-चढक़र हिस्सा लिया। पोद्दार दम्पत्ति द्वारा गत दस वर्षों से जयपुर जिले के 120 से ज्यादा विद्यालयों में विकासात्मक कार्य के साथ-साथ बच्चों एवं उनके अभिभावकों में श्रीमद भगवदगीता के अध्ययन से होने वाले लाभों के द्वारा व्यवहार ज्ञान सम्पे्रषण किया जा रहा है। बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिये विजेताओं को उनके माता-पिता के साथ अयोध्या एवं काशी यात्रा दर्शन के पुरस्कार वितरित किये गये। कार्यक्रम के 75 विजेता बच्चों एवं अध्यापकों में पे्रम कंवर पालावत, शीतल मीणा, योगेश शर्मा, शिवानी चौधरी आदि शामिल है। यात्रा दर्शन का पूरा खर्च मयूर फाउंडेशन द्वारा उठाया जायेगा। सुरेश कुमार पोद्दार ने श्रीमद भगवतगीता से जुडऩे के लिये आभार व्यक्त करते हुए भक्ति के मार्ग पर चलने के लिये प्रेरित किया।