TOP

ई - पेपर Subscribe Now!

ePaper
Subscribe Now!

Download
Android Mobile App

Daily Business Newspaper | A Knowledge Powerhouse in Hindi

12-05-2026

राजस्थान में रजिस्टर हुए सबसे ज्यादा रेप केस

  •  वर्ष 2024 में राजस्थान में बलात्कार के मामले सर्वाधिक रहे हैं। एनसीआरबी क्राइम इन इन्डिया 2024 रिपोर्ट के अनुसार राजस्थान लगातार छठी बार रेप केस के मामले में आगे रहा है। 2024 में 4871 बलात्कार के मामले दर्ज हुये जबकि उत्तर प्रदेश में यह संख्या 3209 रही। महाराष्ट्र में 3091 और मध्य प्रदेश में 3061 रही। हालांकि वर्ष 2023 के मुकाबले में नम्बर कम रहे। वर्ष 2023 में रजिस्टर्ड रेप केस की संख्या 5078 रही थी। सर्वाधिक संख्या 2021 में 6337 रही थी। यह दुखद है कि 2019 के बाद से राजस्थान में सबसे ज्यादा बलात्कार के मामले दर्ज किये गये हैं। मैट्रोपॉलिटन शहरों की बात करें तो जयपुर में 2024 में 497 रेप केस रजिस्टर हुए। दिल्ली इस मामलों में पहले स्थान पर रही और जयपुर दूसरे स्थान पर रहा। दिल्ली में यह संख्या 1058 रही।यदि हम देश में प्रति सैकंड, प्रति मिनट या प्रति घंटे हो रहे अपराध पर गौर करें तो बेहद भयावह तस्वीर सामने आती है। वर्ष 2024 में दर्ज किये गये मामलों को देखें तो - 

    प्रति 17 मिनट में एक मर्डर
    प्रति 18 मिनट में एक रेप
    प्रति पांच मिनट में एक किडनैपिंग
    प्रति एक मिनट में दुर्घटना
    प्रति 42 मिनट में एक दहेज का मामला
    प्रति पांच मिनट में एक डकैती की घटना
    प्रति एक मिनट में चोरी की घटना
    प्रति दो मिनट में किसी न किसी प्रकार के फ्रॉड की घटना
    प्रति तीन मिनट में गलती से मृत्यु की घटना हो जाना हालांकि वर्ष 1957 के बाद देश में मर्डर की दर घटी है। 1957 की तुलना में 2024 में सबसे कम रही है। वर्ष 1992 में पीक पर रही लेकिन 2024 में काफी कम रही। यह मान सकते हैं कि तीस वर्ष पूर्व की तुलना में 13809 मार्डर कम हुए हैं यानि कि प्रतिदिन करीब 34 लोगों की जान बची है।
Share
राजस्थान में रजिस्टर हुए सबसे ज्यादा रेप केस

 वर्ष 2024 में राजस्थान में बलात्कार के मामले सर्वाधिक रहे हैं। एनसीआरबी क्राइम इन इन्डिया 2024 रिपोर्ट के अनुसार राजस्थान लगातार छठी बार रेप केस के मामले में आगे रहा है। 2024 में 4871 बलात्कार के मामले दर्ज हुये जबकि उत्तर प्रदेश में यह संख्या 3209 रही। महाराष्ट्र में 3091 और मध्य प्रदेश में 3061 रही। हालांकि वर्ष 2023 के मुकाबले में नम्बर कम रहे। वर्ष 2023 में रजिस्टर्ड रेप केस की संख्या 5078 रही थी। सर्वाधिक संख्या 2021 में 6337 रही थी। यह दुखद है कि 2019 के बाद से राजस्थान में सबसे ज्यादा बलात्कार के मामले दर्ज किये गये हैं। मैट्रोपॉलिटन शहरों की बात करें तो जयपुर में 2024 में 497 रेप केस रजिस्टर हुए। दिल्ली इस मामलों में पहले स्थान पर रही और जयपुर दूसरे स्थान पर रहा। दिल्ली में यह संख्या 1058 रही।यदि हम देश में प्रति सैकंड, प्रति मिनट या प्रति घंटे हो रहे अपराध पर गौर करें तो बेहद भयावह तस्वीर सामने आती है। वर्ष 2024 में दर्ज किये गये मामलों को देखें तो - 

प्रति 17 मिनट में एक मर्डर
प्रति 18 मिनट में एक रेप
प्रति पांच मिनट में एक किडनैपिंग
प्रति एक मिनट में दुर्घटना
प्रति 42 मिनट में एक दहेज का मामला
प्रति पांच मिनट में एक डकैती की घटना
प्रति एक मिनट में चोरी की घटना
प्रति दो मिनट में किसी न किसी प्रकार के फ्रॉड की घटना
प्रति तीन मिनट में गलती से मृत्यु की घटना हो जाना हालांकि वर्ष 1957 के बाद देश में मर्डर की दर घटी है। 1957 की तुलना में 2024 में सबसे कम रही है। वर्ष 1992 में पीक पर रही लेकिन 2024 में काफी कम रही। यह मान सकते हैं कि तीस वर्ष पूर्व की तुलना में 13809 मार्डर कम हुए हैं यानि कि प्रतिदिन करीब 34 लोगों की जान बची है।

Label

PREMIUM

CONNECT WITH US

X
Login
X

Login

X

Click here to make payment and subscribe
X

Please subscribe to view this section.

X

Please become paid subscriber to read complete news