साल 2026-27 के शैक्षणिक सत्र के लिए विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे जेईई मेन्स व नीट यूजी जैसी परीक्षाओं की कोचिंग के लिए कोचिंग संस्थानों में एडमिशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और कोटा, सीकर, जयपुर समेत देश के प्रमुख कोचिंग संस्थानों में स्टूडेंट्स की चहलकदमी शुरू हो चुकी है और कई संस्थानों में कोचिंग के नए बैच शुरू भी हो चुके हैं। कई अभिभावक अभी भी बच्चों को इंजीनियरिंग के क्षेत्र में कॅरियर संवारने को लेकर एडमिशन को लेकर कोचिंग इंस्टीट्यूट्स की ओर मूव कर रहे हैं लेकिन कोचिंग इंस्टीट्यूट द्वारा हाल ही में जारी हुए जेईई-मेन 2026 के परीक्षा परिणामों के विज्ञापनों को देखकर ऐसा लगता है किस कोचिंग संस्थान में एडमिशन करवाए, क्योंकि कई कोचिंग इंस्टीट्यूट ऑल इंडिया रैंक को अपना-अपना स्टूडेंट बता रहे हैं। जानकारी के अनुसार नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा 20 अप्रैल 2026 को देश की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई-मेन 2026 के अप्रैल सेशन के जारी परिणाम में ऑल इंडिया रैंक भी जारी की गई थी, जिसमें ऑल इंडिया-11वीं रैंक को लेकर दिलचस्प पहलू देखने को मिल रहा है। जेईई मेन-2026 अप्रैल सेशन के परीक्षा परिणाम के अनुसार आकाश इंस्टीट्यूट की श्रीगंगानगर ब्रांच के 5 वर्षीय क्लासरूम स्टूडेंट यशवर्धन को लेकर अन्य इंस्टीट्यूट्स द्वारा जो दावे किए जा रहे हैं वह कहीं ना कहीं भ्रम की स्थिति उत्पन्न करने वाली है। आकाश इंस्टीट्यूट के मुताबिक यशवर्धन श्रीगंगानगर सेंटर का आठवीं कक्षा से नियमित क्लासरूम स्टूडेंट है और यशवर्धन जेईई मेन-2026 परीक्षा परिणाम में ऑल इंडिया 11वीं रैंक प्राप्त करने के साथ ही यह राजस्थान के चार टॉपर्स में से एक है लेकिन हाल ही में एक अन्य इंस्टीट्यूट द्वारा यशवर्धन को ऑनलाइन क्लासरूम प्रोग्राम का स्टूडेंट दर्शाया है। इससे नए स्टूडेंट्स व अभिभावकों के बीच कंफ्यूजन की स्थिति पैदा होना लाजिमी है। आकाश इंस्टीट्यूट के यथारव अग्रवाल ने 99.95 परसेंटाइल, नेहा परवानी ने 99.89 परसेंटाइल, लिशा अग्रवाल ने 99.87 परसेंटाइल हासिल किए। इसके अलावा स्वास्तिक विकास देव ने 99.86, प्रियांशु गुप्ता ने 99.85, विभोर माहेश्वरी ने 99.83, वैदिक दाधीच ने 99.82, प्रियांश भंडारी ने 99.81, कनिष्क शर्मा ने 99.81, गार्गी पालीवाल ने 99.77, दीपक व्यास ने 99.77, चैतन्य नाटानी ने 99.72 परसेंटाइल व ऋतिक चौहान ने 99.71 परसेंटाइल प्राप्त करने के साथ कई स्टूडेंट्स का उत्कृष्ट प्रदर्शन रहा है। जेईई मेन 2026 में ऑल इंडिया 11वीं रैंक हासिल करने वाले आकाश इंस्टीट्यूट के क्लासरूम स्टूडेंट यशवर्धन के पिता प्रोफेसर राजेंद्र ने बताया कि उनका बेटा आकाश इंस्टीट्यूट के श्रीगंगानगर ब्रांच में कक्षा 8वीं से नियमित क्लासरूम प्रोग्राम का स्टूडेंट है। राजेंद्र ने अपने बेटे की सक्सेस का श्रेय आकाश इंस्टीट्यूट की अनुभवी फैकल्टी को दिया है। आकाश इंस्टीट्यूट, राजस्थान, रीजनल डायरेक्टर अखिलेश दीक्षित के अनुसार श्रीगंगानगर ब्रांच के स्टूडेंट यशवर्धन ने अखिल भारतीय स्तर पर 11वीं रैंक प्राप्त कर न केवल संस्थान का मान बढ़ाया, बल्कि पूरे राजस्थान राज्य में शीर्ष स्थान हासिल किया है। यह परिणाम आकाश राजस्थान के विद्यार्थियों की अटूट शैक्षणिक प्रतिबद्धता और उत्कृष्टता का सजीव प्रमाण बनकर उभरे हैं। यशवर्धन डीएलपी व डिजिटल नहीं बल्कि पिछले पांच वर्षों से श्रीगंगानगर सेंटर का नियमित क्लासरूम स्टूडेंट है। संस्थान की कैंपनिंग का मुख्य उद्देश्य आमजन तक सच पहुंचाना है, क्योंकि प्रदर्शित परिणाम अभिभावकों व स्टूडेंट्स के निर्णयों को प्रभावित करते हैं। कई अभिभावकों के साथ स्टूडेंट्स को भी डीएलपी, डिजिटल व क्लासरूम प्रोग्राम के अंतर की जानकारियां नहीं होती है, ऐसे में उन्हें निर्णय लेने में चूक नहीं होगी।