सामाजिक सरोकारों और जनसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यों के लिए बीकानेर के रामलाल सूरजदेवी रांका चैरिटेबल ट्रस्ट को पंजाब में सम्मानित किया गया। वल्र्ड रेड क्रॉस डे के अवसर पर चंडीगढ़ स्थित पंजाब लोक भवन में आयोजित समारोह में पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया ने ट्रस्ट के प्रतिनिधि पवन महनोत एवं रमेश भाटी को परोपकार पुरस्कार प्रदान किया। इस अवसर पर घनश्याम जाजड़ा भी मौजूद रहे। पवन महनोत ने बताया कि ट्रस्ट के संरक्षक महावीर रांका के निर्देशन में शिक्षा, रोजगार, चिकित्सा, समाजसेवा, गौसेवा एवं जीव दया के क्षेत्र में निरंतर सेवा कार्य किए जा रहे हैं।