TOP

ई - पेपर Subscribe Now!

ePaper
Subscribe Now!

Download
Android Mobile App

Daily Business Newspaper | A Knowledge Powerhouse in Hindi

01-05-2026

शिक्षा और उद्योग के बीच सतत संवाद की जरूरत

  •  अकादमिक जगत और उद्योग के बीच सहयोग को सशक्त बनाने की दिशा में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भारद्वाज फाउंडेशन, जयपुर द्वारा रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3056, राजस्थान चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री तथा ग्लोबल इन्स्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, सीतापुरा के संयुक्त तत्वावधान में 44वां इंडस्ट्री-अकादमिक इंटरफेस कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का विषय था- ‘उद्योग और शैक्षणिक संस्थानों के इंटरफेस का महत्व’। कार्यक्रम के संयोजक एवं भारद्वाज फाउंडेशन के फाउंडर डॉ.पीएम भारद्वाज ने राष्ट्र निर्माण में शिक्षा और उद्योग के बीच सतत संवाद एवं सहयोग की अनिवार्यता पर बल दिया। सभी उपस्थित जनों को ऑनलाइन उपस्थित ब्राण्ड अम्बेसडर डॉ.डीपी शर्मा की उपस्थिति में स्वच्छ भारत अभियान को सफल बनाने, ट्रेफिक नियमों का पालन करने और सच्ची विद्या ग्रहण करने की सामूहिक शपथ दिलवाई। डॉ. शर्मा ने कहा कि देश में रिसर्च एवं डवलपमेंट सिर्फ इंडस्ट्री की जिम्मेदारी नहीं बल्कि शिक्षा संस्थानों को साथ मिलकर काम करना होगा।

Share
शिक्षा और उद्योग के बीच सतत संवाद की जरूरत

 अकादमिक जगत और उद्योग के बीच सहयोग को सशक्त बनाने की दिशा में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भारद्वाज फाउंडेशन, जयपुर द्वारा रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3056, राजस्थान चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री तथा ग्लोबल इन्स्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, सीतापुरा के संयुक्त तत्वावधान में 44वां इंडस्ट्री-अकादमिक इंटरफेस कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का विषय था- ‘उद्योग और शैक्षणिक संस्थानों के इंटरफेस का महत्व’। कार्यक्रम के संयोजक एवं भारद्वाज फाउंडेशन के फाउंडर डॉ.पीएम भारद्वाज ने राष्ट्र निर्माण में शिक्षा और उद्योग के बीच सतत संवाद एवं सहयोग की अनिवार्यता पर बल दिया। सभी उपस्थित जनों को ऑनलाइन उपस्थित ब्राण्ड अम्बेसडर डॉ.डीपी शर्मा की उपस्थिति में स्वच्छ भारत अभियान को सफल बनाने, ट्रेफिक नियमों का पालन करने और सच्ची विद्या ग्रहण करने की सामूहिक शपथ दिलवाई। डॉ. शर्मा ने कहा कि देश में रिसर्च एवं डवलपमेंट सिर्फ इंडस्ट्री की जिम्मेदारी नहीं बल्कि शिक्षा संस्थानों को साथ मिलकर काम करना होगा।


Label

PREMIUM

CONNECT WITH US

X
Login
X

Login

X

Click here to make payment and subscribe
X

Please subscribe to view this section.

X

Please become paid subscriber to read complete news