TOP

ई - पेपर Subscribe Now!

ePaper
Subscribe Now!

Download
Android Mobile App

Daily Business Newspaper | A Knowledge Powerhouse in Hindi

12-05-2026

एलन ने किया टैलेंटेक्स की प्रतिभाओं का सम्मान

  •  एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट प्राइवेट लिमिटेड की ओर से आयोजित देश की बड़ी प्रतिभा खोज परीक्षाओं में से एक टैलेंटेक्स का पुरस्कार वितरण समारोह व सक्सेस पॉवर सेशन आयोजित हुआ। जवाहर नगर स्थित एलन समुन्नत कैम्पस के समरस सभागार में हुए इस कार्यक्रम में देशभर से मेधावी विद्यार्थी व उनके अभिभावक शामिल होने कोटा पहुंचे। कार्यक्रम में कक्षा 5 से 10वीं तक के टॉपर्स को ढाई करोड़ रुपए के कैश प्राइज दिए गए। कार्यक्रम में एलन के निदेशक डॉ गोविन्द माहेश्वरी, राजेश माहेश्वरी एवं व डॉ बृजेश माहेश्वरी मौजूद रहे। अतिथियों ने टॉपर्स का सम्मान किया। कार्यक्रम में प्री नर्चर कॅरियर फाउंडेशन (पीएनसीएफ) के विद्यार्थियों ने प्रस्तुति दी। एलन के निदेशक डॉ गोविन्द माहेश्वरी ने कहा कि एलन प्रतिभाओं को आगे लाने में कभी पीछे नहीं रहा। हर कदम पर हमारा उद्देश्य स्टूडेंट फस्र्ट होता है। एलन विद्यार्थियों के सपने पूरे करने के लिए लगातार प्रयासरत रहता है। कक्षा 5 में अनुष्री सुजॉय डे प्रथम, आराश पान द्वितीय तथा सोमरिक दप्तारी ने तृतीय रही। कक्षा 6 में कुशाग्र मिश्रा प्रथम, रिडित पात्रा द्वितीय और आर्येश गोराई तृतीय स्थान पर रहे। इसी तरह कक्षा 7 में कार्तिकेय भागवत ने प्रथम, धृतिमान सेनगुप्ता ने द्वितीय तथा शुभी यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।  कक्षा 8 में अनय सिंह ने प्रथम स्थान, रिधान गोयल द्वितीय और अभिनीत सरकार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

Share
एलन ने किया टैलेंटेक्स की प्रतिभाओं का सम्मान

 एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट प्राइवेट लिमिटेड की ओर से आयोजित देश की बड़ी प्रतिभा खोज परीक्षाओं में से एक टैलेंटेक्स का पुरस्कार वितरण समारोह व सक्सेस पॉवर सेशन आयोजित हुआ। जवाहर नगर स्थित एलन समुन्नत कैम्पस के समरस सभागार में हुए इस कार्यक्रम में देशभर से मेधावी विद्यार्थी व उनके अभिभावक शामिल होने कोटा पहुंचे। कार्यक्रम में कक्षा 5 से 10वीं तक के टॉपर्स को ढाई करोड़ रुपए के कैश प्राइज दिए गए। कार्यक्रम में एलन के निदेशक डॉ गोविन्द माहेश्वरी, राजेश माहेश्वरी एवं व डॉ बृजेश माहेश्वरी मौजूद रहे। अतिथियों ने टॉपर्स का सम्मान किया। कार्यक्रम में प्री नर्चर कॅरियर फाउंडेशन (पीएनसीएफ) के विद्यार्थियों ने प्रस्तुति दी। एलन के निदेशक डॉ गोविन्द माहेश्वरी ने कहा कि एलन प्रतिभाओं को आगे लाने में कभी पीछे नहीं रहा। हर कदम पर हमारा उद्देश्य स्टूडेंट फस्र्ट होता है। एलन विद्यार्थियों के सपने पूरे करने के लिए लगातार प्रयासरत रहता है। कक्षा 5 में अनुष्री सुजॉय डे प्रथम, आराश पान द्वितीय तथा सोमरिक दप्तारी ने तृतीय रही। कक्षा 6 में कुशाग्र मिश्रा प्रथम, रिडित पात्रा द्वितीय और आर्येश गोराई तृतीय स्थान पर रहे। इसी तरह कक्षा 7 में कार्तिकेय भागवत ने प्रथम, धृतिमान सेनगुप्ता ने द्वितीय तथा शुभी यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।  कक्षा 8 में अनय सिंह ने प्रथम स्थान, रिधान गोयल द्वितीय और अभिनीत सरकार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।


Label

PREMIUM

CONNECT WITH US

X
Login
X

Login

X

Click here to make payment and subscribe
X

Please subscribe to view this section.

X

Please become paid subscriber to read complete news